Tuesday, September 16, 2008

धूड़िया को शहरी प्रधान बनाए जाने पर बधाई दी


फतेहाबाद, 15 सितम्बर : हरियाणा जनहित कांग्रेस में अनूप धूड़िया को युवा शहरी प्रधान बनाए जाने पर हजकां पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अनूप धूडिया को बधाई दी तथा इस मौके पर हजकां किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दौलतपुरिया,जिला शहरी प्रधान राजेन्द्र चौधरी, ग्रामीण शहरी प्रधान कुलवंत बराड़, महासचिव मंगतराम लालवास, अरूण दुखी,जितेन्द्र चौधरी,कामरेड रामेश्वर,सुभाष रायल ने लड्डू खिलाकर बधाई दी तथा कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटे गए। इस मौके अनूप धूड़िया ने कहा कि हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने जो पद उन्हें सौंपा है उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएगें।