




भिवानी,25 सितम्बर (सुनील सचदेवा): जननायक पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर भिवानी में आयोजित हुई सम्मान दिवस रैली में विशाल जनसमुंद्र उमड़ा। रैली में मंच पर जहां इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के साथ पौने दो बजे पंहुचे वहां प्रात: बजे से ही भीम स्टेडियम में महिलाओं व पुरुषों की टोलियां पंहुचनी शुरु हो गई थी। सम्मान दिवस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, नागालेंड के पूर्व डिप्टी स्पीकर, सांसद त्रिलोचन सिंह, सांसद अजय चौटाला, हरियाणा ओलपिंक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अभय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व वित्तमंत्री सम्पत्त सिंह सहित इनेलो के कई नेता मौजूद थे।भीम स्टेडियम में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने सबसे पहले स्टेडियम में उमड़ी भीड़ का अभिवादन किया और अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की हुड्डा सरकार हर मोर्चे पर विफल है, दिल्ली से रिमोट द्वारा हुड्डा सरकार चलाई जा रही है। किसान अपनी धान व नरमे की फसल बेचने के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। केंद्र सरकार को नपुंसक सरकार बताते हुए चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमरनाथ मामले में देश में धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया है। चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर दिल्ली के पास अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का प्रति एकड़ एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हुड्डा के शासनकाल को फ्लाप बताते हुए चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सरेआम लोगों की हत्याएं की जा रही है। पुलिस निहत्थे लोगों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से कहा कि साढे तीन साल दे चुके हो डेढ साल और किसी तरह गुजार लो, सरकार बनते ही सारी कसर निकाल दूंगा। जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि आज की रैली में उमड़ी भीड़ आज तक उन्होंने नही देखी। भीड़ ने साबित कर दिया है कि वे ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री देखना चाहती है। हरियाणा की जनता से बादल ने कहा कि वे विधानसभा चुनावों में े0 सीटें जीतकर चौटाला को दें। चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बादल ने कहा कि देवीलाल मात्र एक व्यक्ति न होकर एक इंस्टीच्यूट थे व सारी उम्र किसान व कमेरे वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने अपने भाषण में कहा कि हरियाणा का निर्माण चौ. देवीलाल ने किया। उन्होंने जो सपना देखा उस सपने को वर्तमान कांग्रेस सरकार खडिंत कर रही है हरियाणा खतरे में है, इस खतरे से ओमप्रकाश चौटाला ही प्रदेश की जनता को बचा सकते हैं।
बवानीखेड़ा से भिवानी तक वाहनों के काफिले के कारण रोड़ जाम हो गया जिसके कारण सैंकड़ों कार्यकर्ता मायुस होकर वापिस लौट गए।
1 comment:
So good......
Post a Comment