
फतेहाबाद, 15 सितम्बर : पंचायत भवन में हजकां महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने इक्कठा होकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली व लघुसचिवालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद उपायुकत के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। हरियाणा जनहित कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की संयोजक कुसुम शर्मा ने पंचायत भवन में प्रदर्शन से पूर्व संबोधित करते हुए कहा कि आज की हरियाणा सरकार महिलाओं की घोर विरोधी सरकार है। महिलाओं पर अत्याधिक अत्याचार हो रहे हैं, बलात्कार, अपहरण, डकैती, लूटपाट, हत्याएं आम बात हो चुकी है मगर हरियाणा सरकार मूकदर्शक बन बैठी है, एक तरफ तो केंद्रीय व राज्य सरकार भ्रुण हत्या पर रोक लगाने का ढोंग कर रही है वहीं दूसरी ओर पली-बढी लड़कियों पर अत्याचार हो रहे हैं। इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दौलतपुरिया, कुलवंत बराड़, राजेंद्र चौधरी, मंगतराम लालवास, निहाल सिंह मताना, सुभाष खिलेरी, अनूप धूड़िया, का. रामेश्वर आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर सुभाष रायल, इंद्रजीत पूनिया, धर्मपाल शर्मा, मायादेवी, सुरेश काकड़, ओमप्रकाश मोगा, हवासिंह डांगरा, हंसराज कम्बोज, रामफल पहलवान, रेखा सैनी, तरसेन, रामनिवास, राजीव भ्याना, बसंत रुखाया, अनिल जांगु, योगेश मैहता, अशोक चोपड़ा, अनिल कुमार, सुरेंद्र पाल आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment