Tuesday, September 22, 2009
Monday, September 07, 2009
जेल वार्डन की गोली मारकर हत्या
एक ही परिवार के 4 सहित पांच मरे
तोशामः यहां से पांच किलोमीटर दूर एक जीप के सड़क पर खड़े डपर से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन महिलाओं, एक पुरुष् व एक ग्रामीण नर्स की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कंवारी के सतनारायण की पत्नी सुरजमुखी को परिवार के लोग जीप पर डिलीवरी के लिए तोशाम के हस्पताल ला रहे थे कि चार बजे के लगभग जीप डपर से जा टकराई। जिसमें गर्भवती सूरजमुखी, उसकी सास हरदेई, देवर सुरव्ंद्र, परिवार की एक महिला बीरमती व गांव में नर्स का काम करने वाली अनीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में मृतका सूरजमुखी का पति सतनारायण गभीर रुप से घायल हो गया जिसे पीजीआई रोहतक रैफर किया गया है।
चुनाव निष्पक्ष, निर्भय व शांतिपूर्ण ढंग से करवाए जाएंगेः सीएस राव
विधायक बना तो कुंवारों की शादी करवा दूंगा
बालिका से दुष्कर्म आरोपी दोषी करार
फतेहाबाद: जिला सत्र न्यायधीश आरएस विर्क की अदालत ने फतेहाबाद के योग नगर कालोनी में एक आठ वर्षीय बालिका से बलात्कार करने वाले 20 वर्षीय युवक धर्मेंद्र पुत्र रामदेव हाल आबाद योग नगर, मूल निवासी बिहार को दोष्ी करार देते हुए 8 सितबर को फैसला सुनाने का निर्णय लिया है। इस मामले में बलात्कार का शिकार हुई बालिका के पिता ने 1 मार्च 2005 को शहर फतेहाबाद थाने में धर्मेंद्र के विरुद्ध केस दर्ज किया था।
Friday, September 04, 2009
इनेलो उमीदवारों के नामों की सूची जारी
Thursday, September 03, 2009
हजकां बसपा गठबंधन टूटा
यह घोष्णा बसपा के हरियाणा प्रभारी मान सिंह मन्हेड़ा ने रोहतक में एक प्रैस कान्फ्रेंस में की। बसपा प्रभारी मानसिंह मन्हेड़ा ने कहा कि हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई उन्हें किसी प्रकार का सहयोग नही कर रहे थे। कुलदीप बिश्नोई हरियाणा में बसपा हजकां का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए दबाव डाल रहे थे।
मन्हेड़ा ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश के बाद ही हरियाणा में हजकां से गठबंधन को तोड़ा गया है। मन्हेड़ा ने कहा कि बसपा अब पूरव् प्रदेश में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हमनें गठबंधन का धर्म निभाया है। हजकां बसपा गठबंधन के कार्यक्रमों में हजकां के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व लग्न के साथ काम करते आए हैं लेकिन बसपा के कार्यकर्ता मान सिंह मन्हेड़ा पर मुチयमंत्री हुड्डा से मिले होने का आरोप लगा रहे थे। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि मान सिंह मन्हेड़ा भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा जनहित कांग्रेस पूरव् प्रदेश में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। ज्ञात रहे कि हजकांबसपा ने विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का निर्णय लिया था व 50/40 सीटों पर चुनाव क्षेत्र की भी घोष्णा कर दी थी।
फतेहाबाद से सीएम के दामाद को चुनाव लड़ाने की मांग
Wednesday, September 02, 2009
CM सहित 5 की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत
मौत हो गई। इसके अलावा पहाड़ी 4 और शव मिले हैं। जिससे ये लगता है कि मुख्यमंत्री के साथ हेलिकॉप्टर में सवार दो सहय़ोगी और दो पायलटों की भी दुखद मौत हो गई। रेड्डी की मौत पूरे आंध्र प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। रेड्डा का ये दुखद अन्त कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।दरअसल 24 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद एयरफोर्स को हेलिकॉप्टर ढूंढने निकालने में आज कामयाबी मिली। लेकिन दुख की खबर के साथ। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का लापात हेलिकॉप्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हालत करनूल से 50 किलोमीटर पूर्व में जंगल की पहाड़ी पर बिखरा हुआ मिला। साथ ही 5 शव भी मिले। जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा कि किसी के बचने की संभावना नहीं के बराबर है। रुद्रकोंडा और रोलापेंटा के बीच हेलिकॉप्टर का मलबा बिखरा हुआ मिला है।
एयरफोर्स को करनूल से 50 किलोमीटर पूर्व में सीएम के हेलिकॉप्टर जली हुई हालत में मिली। हालात को देखते ही साफ हो गया कि हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई थी। यही नहीं, जिस जगह क्रैश लैंडिंग हुई है उसके आसपास के लोगों के मुताबिक उन्हें कल आसमान में कुछ जलते हुए दिखाई दिया था।
मालूम हो कि बुधवार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर वाईएसआर के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री ने हैदराबाद से अपने सरकारी हेलिकॉप्टर में चित्तूर के लिए उड़ान भरी। वे पूरे एक घंटे तक हैदराबाद एयरपोर्ट के संपर्क में रहे। यानि 9 बजकर 35 मिनट तक राजशेखर रेड्डी का हेलिकॉप्टर ठीक-ठाक था लेकिन अचानक कुछ हुआ। ये हेलिकॉप्टर एटीसी के राडार से गायब हो गया था।
Tuesday, September 01, 2009
प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी
पंचनद समिति की पवित्र ज्योत फतेहाबाद पंहुची, स्वागत में उमड़े लोग
कुरूक्षेत्र में भारतपाक विभाजन के दौरान शहीद हुए दस लाख लोगों की श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए आयोजित सर्वपितृ श्रद्धाजंलि समारोह के लिए प्रदेश के लोगों को जागृत करने के लिए सोमवार को देर सांय दस बजे फतेहाबाद पहुंची पचनंद कलश यात्रा का पंचनद समिति जिला फतेहाबाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया। सिरसा से फतेहाबाद पहुंची कलश यात्रा को फतेहाबाद के अबेदकर चौक में मोटरसाईकिलों के काफिले की अगुवाई में लाया गया। लश यात्रा थाना रोड़, जवाहर चौक से शिव चौक होती हुई श्री दुर्गा मंदिर में पहुंची। श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित समारोह को सबोधित करते हुए अखिल भारतीय पंचनद स्मारक समिति के राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी धर्मदेव ने बताया कि क्फ् सितबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह एक ऐतिहासिक समारोह होगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में 100 एकड़ में बनने वाला स्मारक विश्व का आठवां अजूबा होगा।श्रीकृष्ण लीलाएं आनंद की अनुभूति प्रदान करती हैः साध्वी मुक्ता
बलात्कार के आरोपी को दस साल कैद
फतेहाबादः बलात्कार के एक मामले में दोष्ी करार दिए गए नागपुर निवासी कालिया को जिला एवं सत्र न्यायधीश आरएस विर्क की अदालत ने 10 साल कैद व दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में भूना पुलिस ने बालाराम की शिकायत पर 30 नवबर 2008 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि कालिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी को बहला फूसलाकर भगा ले गया व उसके साथ दुष्कर्म किया। बालाराम ने बताया कि उसकी बेटी 26 नवबर 2008 को घर से साईकिल पर अपनी बुआ के घर गई थी लेकिन वापिस नही लौटी। रास्ते में उक्त आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गए व दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया था। अदालत ने कालिया को सोमवार को दोषी करार दिया था।
कालेज के नॉन टीचिंग स्टाफ ने की हड़ताल
स्टाफ की छठे वेतन आयोग की मांग को लेकर हरियाणा के सभी प्राइवेट कालेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों की पूर्ण रुप से दो दिन की हड़ताल रहेगी। नॉन टीचिंग स्टाफ के कर्मचारियों ने कालेज के गेट के बाहर धरना दिया। कालेज के नॉन टीचिंग कर्मचारी फ् सितबर को प्रातः क्क् बजे जाट कालेज रोहतक में एकत्रित होकर वहां से जुलुस की शल में जाकर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन देंगे। इस के बाद स्त्र सितबर को रोहतक में क्रमिक अनशन आरंभ किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के लिए संघर्ष् समिति का गठन किया गया जिसके संयोजक दयानंद कालेज हिसार के सुरव्ंद्र कादयान होंगे। इसमें रामशरण गेरा, पवन रुखाया, बिमला देवी, श्रीमती अनु जिंदल, चंद्र तलवार, जुगलकिशोर, रमणदीप सिंह, सूर्यानाथ, ताराचंद, मुकेश कुमार, नरोतम पंत, रामराज, रामसफल आदि उपस्थित थे।Monday, August 31, 2009
महाराष्ट्र, हरियाणा व अरुणाचल में 13 अक्टूबर को वोटिंग
श्रीमद्भागवत कथा में झुमें श्रद्धालु
प्रकाश देवी ठकर के पावन सानिध्य में जारी श्रीमद्भागवत कथा के तीसरव् दिन श्री कृष्ण राधा की झांकी व रासलीला कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें काफी तादाद में महिलाओं, पुरुषें व बाल गोपालों ने रासलीला नृत्य का आनंद लिया। नन्हेंमुन्हें बच्चे श्री राधा कृष्ण की वेशभूष में बड़े सुंदर व मनमोहक रुप में दर्शन दे रहे थे। इस अवसर पर नन्हीं बालिका ने सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भिवानी से पधारी साध्वी मुक्ता भारती ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण भक्ति के अनेकों भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस का रसपान करवाया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. आत्मप्रकाश मैहता ने विशेष् तौर पर शिरकत की। पुजारी आलोक मिश्रा, गायक शाम सुंदर ने श्री श्याम महिमा के भजनों के माध्यम से गुणगान किया।एलआईसी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अधिकारी व अभिकर्ता यूनियन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया व एलआईसी मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारव्बाजी की। एलआईसी मैनेजमेंट ने नई स्कीम के तहत प्राईवेट कपनी के दबाव के चलते हर अभिकर्ता को एक लाख व 12 केस देना जरुरी किया जोकि डीआरडीए के निर्देश नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर स्कीम वापिस नही की गई तो प्रदर्शन व भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर ब्रांच सचिव जेके रतन, राकेश मैहता, केजी घावरी, अजीत सचदेवा, जेएस याना, रमेश जांडली, कुलवंत सिंह, गुगनराम मौजूद थे।हाईकमान ने मौका दिया तो जनसेवा में कमी नही छोड़ेंगेः प्रहलाद
प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा ने अपने जनसपर्क अभियान के तहत ढाणी मियाखां, चबलामोरी, सालमखेड़ा में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान गिलाखेड़ा का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ भट्टू लाक अध्यक्ष बलजीत बैनीवाल, राममूर्ति बगड़िया, ज्ञानचंद परुथी, महादेव सिंगला, फकीरचंद मिाल, रमेश कस्वां, विजय ढिंगसरा, अजीत गोदारा, बृजलाल डूडी, राजेंद्र गोदारा, बजरंगलाल गर्ग, अजीत सेठी, अजीत राव, राजपाल भाभू, राजेंद्र जांगड़ा, महेंद्र जांडली व जगदीश नायक मौजूद थे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रहलाद सिंह ने कहा कि हाईकमान ने मौका दिया तो वे जनता की सेवा में कोई कसर नही छोड़ेंगे। उन्होंने हमेशा समाजसेवा को ही अपना ध्येय माना है, इसी को लेकर वे राजनीति में आएं है।ऑनलाइन होगी कैट की परीक्षा
यह 10 दिनों तक चलेगी। परीक्षा के परिणाम 22 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। एक आधिकारिक सूचना के मुताबिक इस परीक्षा के लिए आईआईएम एक अमेरिकी कंपनी की सेवाएं ले रही है। कैट की परीक्षा में पिछले साल करीब 2.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। देश भर के सात आईआईएम संस्थानों में करीब 1800 सीटें हैं। सरकार ने सात और आईआईएम खोलने का फैसला लिया है, उम्मीद है कि अगले साल तक इनमें से चार काम करने लगेंगे।
पहली बार आनलाइन परीक्षा लेने के लिए आईआईएम ने पूरी तैयारी कर ली है. आईआईएम के अलावा कैट से देश भर के दूसरे 50 बी-स्कूल भी छात्रों का चयन करते हैं।
Saturday, August 29, 2009
फतेहाबाद सीट पर भी करुंगा दावाः कुलबीर बैनीवाल
करंट लगने से छात्र की मौत
बाल वाटिका में कार्यशाला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता
स्कूल में शुक्रवार को पीडीलाईट फेवीक्राईल हॉबी आईडियाज कंपनी के तत्वाधान में मीतू सचदेवा के नेतृत्व में कार्यशाला और शनिवार को एक ग्लास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के बच्चों ने बढ चढकर भाग लिया। जिसमें सीनियर विंग में आयूष्ी सोनी ने प्रथम, दीपक सोनी ने द्वितीय और उपासना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर विंग में नैंसी ने प्रथम, रीशिका ने द्वितीय और खुशबु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पीडीलाईट फेवीक्राईल की तरफ से पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर स्कूल के संचालक राजन महतानी व प्रिंसीपल रोजी महतानी ने कहा कि बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढचढकर भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों में कलात्मक विकास होता है। इस अवसर पर स्कूल की वाईस प्रिंसीपल वीना याना ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए विजयी बच्चों को बधाई दी और उनका उत्साह बढाया।Friday, August 28, 2009
महंगाई, बिजली पानी संकट पर इनेलो का प्रदर्शन
स्वतंत्र चौधरी व महिला विंग जिला प्रधान कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में महंगाई, बिजलीपानी समस्या को लेकर प्रदर्शन किया व हुड्डा सरकार के खिलाफ नारव्बाजी करते हुए जवाहर चौक में मटकाफोड़ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कृष्णा पूनिया व स्वतंत्र चौधरी ने कहा कि कांगे्रस के शासन में महंगाई के कारण जीना मुश्किल हो गया है। पुलिस अफसरों के कारण महिलाओं को आत्मदाह करना पड़ता है, सरव्आम बलात्कार, लूटपाट की घटनाएं हो रही है, चारों और गुंडागर्दी का माहौल है। उन्होंने कहा कि अब समय कांग्रेस को हरियाणा से उखाड़ फैंकने का आ गया है, विधानसभा चुनावों में ऐनक के निशान पर मोहर लगाकर कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करव्ं। इस अवसर पर इनेलो नेत्री विना रति, श्रीमती सुशीला सर्राफ, सुमन लता सिवाच, सुरव्ंद्र लेगा सहित इनेलो नेता मौजूद थे। इनेलो के इस प्रदर्शन की कड़ी में रतिया में विधायक ज्ञानचंद ओड, टोहाना में पूर्व विधायक निशान सिंह के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया व सरकार के विरुद्ध नारव्बाजी की।खेत मजदूरों ने शहर में किया प्रदर्शन
बैनर तले आज खेत मजदूरों ने शहर में विशाल प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पंहुचकर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन से पूर्व अनाजमंडी के शैड तले खेत मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य महासचिव का। रामकुमार बहबलपुरिया ने कहा कि खेत मजदूरों की समस्याओं के लिए कांग्रेस सरकार की नीतियां पूर्ण रुप से जिमेवार है। एक तरफ सुखे की मार, उपर से बढती महंगाई और कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की नियत ठीक हो तो सूखे की स्थिति से निपटा जा सकता है। का। बहबलपुरिया ने कहा कि रोजगार गारंटी कानून को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करके तथा महंगाई को रोकने के लिए कालाबाजारी पर रोक लगाकर सुखे से निपटा जा सकता है। उन्होंने शासक वर्गों की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि सामंति मानसिकता के कारण गरीब जनता पर जुल्म ज्यादतियां बढ रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार खान एवं आपूर्ति विभाग तथा समाज कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार पर रोक लगा दे तो गरीब जनता की हालाता काफी हद तक सुधारी जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होने का आहवान करते हुए कहा कि गरीबों के मुद्दों को जन आंदेलन के द्वारा ही हल करवाया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए किसान सभा हरियाणा के उपप्रधान का. कृष्णस्वरुप गोरखपुरिया ने खेत मजदूर किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों का असर किसानों व खेत मजदूरों पर पड़ रहा है। इसे हल करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रधान हरिप्रसाद, का. दलबीर सिंह आजाद, बीरबल सहनाल, प्याराराम योंद, कर्मबीर सिंह, दीपचंद ललौदा, रामकिशन भूना, सोहनलाल नाढोड़ी सहित अनेक नेताओं ने प्रदर्शन को संबोधित किया। हजकां बसपा नेताओं ने गठबंधन रैली का न्यौता दिया
का न्यौता देने के लिए आज हजकां बसपा के अनेक नेता व कार्यकर्ताओं ने दर्जनों का दौरा किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल, हजकां जिला प्रधान निहाल सिंह मताना, हजकां किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दौलतपुरिया, बसपा के पूर्व जिला प्रधान कर्मबीर रंगा, हजकां पूर्व जिला प्रधान राजेन्द्र चौधरी, बसपा भाईचारा कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कक्कड़, हलका प्रधान राजेन्द्र खिलेरी, सुभाष् रॉयल, पूर्व प्रदेश सचिव ओमप्रकाश मोगा, का. रामेश्वर डेलू, अरविंद बैनीवाल, सुरव्न्द्र पाल जाजूदा, ईश्वर सिंह बागड़ी, धर्मपाल सीला, गोपालाराम, प्रेमचंद मेहरा, कप्तान सिंह, बसन्त रूखाया, सज्जन गढ़वाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर गांव धांगड़ में पहुंचने पर हजकांबसपा नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अब इस तानाशाह सरकार से बदला लेने का वक्त आ गया और प्रदेश में फिर रामराज्य की स्थापना करने के लिए पूर्व मुチयमंत्री व सांसद भजनलाल, हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई व बसपा सुप्रीमो मायावती के कुशल नेतृत्व में 20 सितंबर को जीन्द में गठबंधन की एक महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गठबंधन के लाखों लोग पहुंचकर हजकांबसपा गठबंधन को जनादेश प्रदान करव्ंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस महारैली में पहुंचकर अपने प्रिय नेताओं के विचार सांझे करव्ं।कलश यात्रा के साथ वार्ष्कि समारोह का शुभारंभ

के साथ व ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया गया। इस समारोह के उपलक्ष्य में वीरवार सायं एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। समारोह के शुभारंभ दौरान समाजसेवी प्रेम माजरा वाले ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर साईं झुलेलाल महाराज व साईं अमरलाल के जयकारों से वातावरण मंगलमय हुआ। भिवानी से पधारी साध्वी मुक्ता भारती महाराज ने श्री मद्भागवत कथा के माध्यम से प्रभु महिमा का गुणगान किया वहीं उन्होंने झुलेलाल की महिमा का गुणगान किया। मुक्ता भारती ने मंदिर संस्थापक साहिबलाल ठकर के जीवन सबंधित महिमा बताते हुए कहा कि ठकर जी ने आज से ख्म् वर्ष् पूर्व सेवक समाज के सहयोग से अमर ज्योति मंदिर रुपी पौधा लगाया था यह आज वटवृक्ष बन चुका है। यह मंदिर हरियाणा राज्य में फतेहाबाद में ही स्थित है। यहां पर समयसमय पर धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि साहिबलाल ठक्कर साक्षात झुलेलाल के अवतार थे। उनके जीवन में सदा ही प्रेम प्रवर्तमान रहा। मंदिर के निर्देशक राजीव ठक्कर ने बताया कि फ् सितबर तक लगातार सायं 3 से 7 बजे तक समारोह का आयोजन होगा व झांकियां दिखाई जाएगी।धूमधाम से मनाया गणेश महोत्सव
महाराष्ट्रीयन गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां पर मूर्ति स्थापना 23 अगस्त को की गई जिसका विसर्जन 31 अगस्त को बड़ोपल नहर में किया जाएगा। बुधवार सायं समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करते हुए सांसद अशोक तंवर ने गणेश आरती में भाग लिया। इस अवसर पर गणेश मंडल के प्रधान बजरंग पाटिल, स्वर्णकार सभा के प्रधान बंटी सहदेवड़ा, महाराष्ट्रीयन गणेश मंडल के कोषध्यक्ष शिवाजी आलदर, विजय कुमार, दिलिप घाड़गे, शिवाजी गलवे, सुखदेव, शाम राव मौजूद थे।Thursday, August 27, 2009
कांग्रेस टिकट पर फतेहाबाद से चुनाव लडूंगाः संपत्त सिंह
विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पत्रकार समेलन में जुगलाल टूटेजा, गौरव सपा सिंह, पटेल सिंह ढिंगसरा, रायसिंह खिचड़, श्योकरण जांगू, रामकुमार मांजू, कृष्ण मांजू खजूरी, मखनलाल कड़वासरा, जोगेंद्र सरपंच गोरखपुर, जीरासिंह मोहमदपुर रोही, रामकुमार धांगड़, पृथ्वी सिंह के पुत्र सुभाष् बिश्नोई, राजेंद्र बिश्नोई सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। कांग्रेस को हरियाणा से चलता करने का समयः अजय चौटाला
किया गया। हालांकि राज्यसभा सांसद अजय चौटाला जनसभा में पहुंचने के निश्चित समय से काफी देरी से सभा स्थल पर पहुंचे, बावजूद इसके जनसभा में पहुंची सैंकड़ों ग्रामीण महिलाएं व पुरुष् राज्यसभा सांसद को सुनने के लिए डटे रहे। गांव गौरखपुर पहुंचने पर इनैलो राष्ट्रीय महासचिव का गाजेबाजे के साथ संकड़ों समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि जिले के सबसे बड़े गांव गौरखपुर में उमड़ी भीड़ का यह जौश दर्शाता है कि जनविरोधी कांग्रेस सरकार का हरियाणा से जाने का समय आ चुका है। उन्होंने दावा किया कि जनजन से प्रदेश भर में मिल रहा यही अपार समर्थन ही इस बार के विधानसभा चुनाव में इनैलो को रिकार्ड जीत दिला कर एक बार फिर साा में लाने का काम करव्गा। एक सफल जनसभा के आयोजन से गदगद नजर आए चौ. अजय चौटाला ने जनसभा के मुチय आयोजक सतपाल पालू के अलावा जिलाध्यक्ष स. निशान सिंह, पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, महिला विंग प्रधान कृष्णा पूनिया, युवा जिलाध्यक्ष राकेश सिहाग, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बिल्ला, विना राि, इनसो प्रधान जसपाल संधु, सुमनलता सिवाच, राजेन्द्र सूरा व सुरव्न्द्र लेगा की मुチय रूप से सराहना भी की। इस दौरान उन्होंने गांव की गौशाला को सवा ख् लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोष्णा भी की।दिन दहाड़े 67 हजार रुपए की नगदी ले उड़े लुटेरे
फतेहाबाद: फतेहाबाद भूना मार्ग पर स्थित गांव जांडलीखुर्द में बुधवार को दोपहर बाद दो बजे के लगभग एक मोटरसाईकिल पर तीन युवक गांव के एक कमरव् में बिजलों की राशि जमा करवा रहे पूर्व फौजियों प्रेम सिंह व निहाल सिंह से लगभग 67 हजार रुपए की नगदी छीनकर भाग निकले। लुटेरे युवक जांडलीखुर्द से गांव गोरखपुर की ओर भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए थे। एक युवक मोटरसाईकिल पर बैठा रहा जबकि दो युवक उतरकर कमरव् के अंदर गए व बिल इक्कठे कर रहे प्रेम सिंह व निहाल सिंह के पास पड़े बैग को उठाकर भाग निकले व मोटरसाईकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
प्रेम प्रसंग के चलते छात्र की पीट पीटकर हत्या
Tuesday, August 25, 2009
50 पर हजकां व 40 पर बसपा लड़ेगी चुनाव
रेपिस्ट को न बचाने पर दलित बस्ती का हुक्का-पानी बंद
मालूम हो कि पिछले साल गांव के एक युवक पर 70 साल की एक दलित महिला से बलात्कार का आरोप लगा। पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन अब पंचायत चाहती है कि पीड़ित महिला आरोपी से राजीनामा कर ले। ताकि उसे जेल से रिहाई मिल सके। पीड़ित महिला और उसके परिवार ने पंचायत के इस प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया। जिससे पंचायत भड़क गई और उसने गांव वालों को फरमान सुना दिया कि अगर कोई दलित बस्ती में रहने वालों से संबंध रखेगा तो उस पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।
पंचायत ने ऐलान किया कि कोई भी दुकानदार दलितों को सामान नहीं देगा। गांव के हज्जाम दलितों की हजामत नहीं बनाएंगे। साथ ही दलित बच्चों को भी सजा दी गई, उन्हें स्कूल में अलग बैठकर पढ़ने को कहा गया। दलितों ने अपने साथ हो रही ज्यादती की शिकायत कई बार प्रशासन से की। लेकिन उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। लेकिन अब दलितों का ये जत्था गुड़गांव के लघु सचिवालय में इंसाफ मांगने पहुंच गया। दलितों के रुख को देखते हुए सरकारी अफसरों को आखिरकार उनकी मदद का भरोसा देना पड़ा।
Monday, August 24, 2009
इनेलो भाजपा गठबंधन टूटा
हत्या के आरोप में तीन गिरतार
Tuesday, August 18, 2009
दिल्ली में महंगी हुई बिजली, सब्सिडी खत्म
दिल्ली सरकार बिजली सब्सिडी खत्म करने की कवायद काफी दिनों से कर रही थी। चुनाव के बाद बिजली बिलों का बढ़ना लगभग तय माना जा रहा था। सब्सिडी खत्म होने से दिल्ली के मध्यम वर्ग के लाखों उपभोक्ताओं को बिजली के लिए अपनी जेब कुछ और ढीली करनी होगी।
लगभग दो साल पहले दिल्ली सरकार ने बिजली की कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक और सब्सिडी शुरू की थी। इसके तहत हर महीने 150 और पीक सीजन के महीनों में 200 यूनिट तक की बिजली खपत करने वालों को एक रुपये यूनिट सस्ती बिजली देने की योजना शुरू की गई थी।
दो अफीम तस्कर पुलिस के हत्थे चढे
अक्षय उर्जा दिवस पर प्रतियोगिताएं
राजीव गांधी अक्षय उर्जा दिवस के उपलक्ष्य में अतिरिक्त उपायुक्त अरविन्द मल्हान के निर्देशानुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी हरचरण सिंह छोकर ने की। इन प्रतियोगिताओं में पेटिंग,निबंध, सलोगन, वादविवाद व प्रश्र्रोतरी शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि क्क् अगस्त को खण्ड स्तर पर आयोजित की गई प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय तथा सांवतना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विनार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया । इन प्रतियोगिताओं में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को 20 अगस्त को जिला उपायुक्त सी जी रजिनीकांथन पुरस्कार प्रदान करव्गें। सूखे से निपटने के लिए अधिकारियों की मिटिंग ली डीसी ने
युक्त ने सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे अपनेअपने क्षेत्र की स्थिति की रिपोर्ट डीआरओ कार्यालय में शीघ्र भेजे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को सिंचाई का पानी सुनिश्चित तरीके से उपलध करवाया जाए तथा नहर बन्द होने के समय ही नहरो सफाई सुनिश्चित करव् ताकि टेल पर पानी पहुंचाया जा सके। उन्होंने बिजली विभाग के किसानों को सुचारू रूप से बिजली सप्लाई करने को कहा तथा किसी भी प्रकार की कोई खराबी हो तो उस पर तुरन्त कार्यवाही करव्। कार्यकारी अभियन्ता बिजली विभाग ने बैठक में बताया कि किसानों को 8 घन्टे बिजली आपूर्ति की जा रही है तथा 13 घन्टे बिजली घरव्लू तथा 16 घन्टे बिजली उनोगों को दी जा रही है।द आइडियल होम टाइल्स का भव्य शुभारंभ
इस अवसर पर कांग्रेस नेता भीष्म पितामह, विजय चौधरी, नरव्श मैहता, पार्षद भीमसैन चराईपोत्रा, डा. राजेंद्र धवन, डा. राजेश वधवा, भूपेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश सरदाना, सुभाष् ललित, बृज तनेजा, मनोज आनंद, संजय आहुजा, बलदेव बजाज, आत्मप्रकाश, जीवन मुखी, नरेंदर चौधरी व शोरूम मैनेजर धीरज नागपाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। शोरुम संचालक देसराज रव्ल्हन ने बताया कि अब शहरवासियों को कपनी की टाइल्स खरीदने के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नही है। उनके यहां हर प्रकार की टाईल्स व सैनेटरी का सामान उपलध है।नोएडा: मॉल के बाहर से महिला का अपहरण
आलम ये है कि दिल्ली से सटे नोएडा के एक मशहूर शॉपिंग मॉल के बाहर से 24 साल की नवविवाहिता का अपहरण कर लिया गया। महिला के पति का आरोप है कि मॉल के गेट से शाम साढ़े चार बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के वक्त महिला के पास एक लैपटॉप और पांच लाख के जेवर थे।अपहृत 24 साल की कोमल दिल्ली के अशोक विहार की रहने वाली है। नोएडा के सेक्टर-25 के स्पाइस मॉल में ये महिला अपने पति अशोक के साथ आखिरी बार देखी गई। तब वो अनुज गर्ग के साथ स्पाइस मॉल से खाना खाकर बाहर निकली थी। अनुज पार्किंग से स्कूटर लेकर मेन गेट पर आया तबतक कोमल लापता थी।
नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाने वाले अनुज की शादी इसी साल फरवरी में कोमल से हुई थी। कोमल 15 दिन पहले मायके गई थी और आज ही अनुज उसे वहां से लेकर आ रहा था। घर जाने से पहले कुछ खाने के लिए दोनों स्पाइस मॉल पहुंचे थे। पुलिस वारदात के वक्त मॉल में मौजूद कर्मजारियों से पूछताछ कर रही है।
गुस्साए छात्रों ने की श्रमजीवी एक्सप्रेस आग के हवाले
गईं।दरअसल आज सुबह श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसे से विहटा स्टेशन पर पहुंची। वहां कुछ छात्र पटना जाने के लिए ट्रेन पर सवार हो गए। छात्रों का कहना है कि उनके पास रेल में सफर करने के लिए ‘रेलवे पास’ था फिर भी आरपीएसएफ के जवानों ने उनके साथ मारपीट की। जबकि रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि छात्रों के पास कोई रेलवे पास नहीं था।
इसी बात को लेकर विहटा के पास ही दोनों तरफ से काफी झड़पें हुई। झड़प में कईयों को चोटें आई हैं। जिसमें एक छात्र की हालत गंभीर है। छात्रों का आरोप है कि आरपीएसएफ जवानों ने वेवजह ही उस छात्र की जमकर पिटाई कर दी।
इस झड़प के बाद विहटा में तनाव का माहौल है। वहीं श्रमजीवी ट्रेन पर सवार सभी यात्री विहटा स्टेशन पर फंसे हुए हैं। ये ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच चलती है।
Monday, August 17, 2009
दिन दहाड़े हजारों लूट ले गए लुटेरे
प्रेमी संग भागी विवाहिता ने मायके में जहर खाया
मोबाईल छीनकर फरारः
दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज
महंगाई के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन
Sunday, August 16, 2009
हरियाणा की मंत्री करतार देवी का निधन
श्मशान घाट में किया गया। उनका शव रविवार शाम उनके चिन्योट कॉलोनी स्थित निवास पर लाया गया।दिवंगत मंत्री के सम्मान में 17 अगस्त को राज्य सरकार के सभी विभागों, बोर्ड, निगमों के कार्यालय और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकार ने 18 अगस्त तक राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे और कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा। 18 अगस्त को होने वाली कैबिनेट मीटिंग भी अब 21 अगस्त को होगी। रोहतक जिले के कलानौर आरक्षित विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई करतार देवी मौजूदा हुड्डा कैबिनेट में स्वास्थ्य और समाज कल्याण मंत्री रहीं। उनकी बीमारी की वजह से मुख्यमंत्री ने कुछ सप्ताह पहले उनके विभाग वापस ले लिए थे और वे बिना विभाग की मंत्री थी।5 मार्च 1943 को रोहतक के करोंथा गांव में जन्मीं करतार देवी इससे पहले तीन बार मंत्री रह चुकी हैं। राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, वित्त मंत्री बीरेंद्र सिंह, बिजली मंत्री रणदीप सुरजेवाला व विधायक शमशेर सुरजेवाला सहित विभिन्न नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया हैSaturday, August 15, 2009
शिक्षा और स्वास्थ्य हरियाणा सरकार की प्राथमिकताः सावित्री जिंदल
रत खड़ी की। यह महान् नेताओं की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बना ली है और अमेरिका जैसे विकसित व समृद्घ देशों ने भी हमारी आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक प्रगति का लोहा माना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आशीर्वाद से भ् मार्च, ख्००भ् को मुチयमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में नई सरकार ने साा की बागड़ोर संभालते ही प्रदेश को विकास के हर क्षेत्र में देश का एक अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नई विकासोन्मुखी नीतियां लागू कीं, जिनकी बदौलत हरियाणा ने कृषि, उनोग, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण व महिला सशतिकरण जैसे क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य हरियाणा सरकार की प्राथमिकता के क्षेत्र हैं योंकि सरकार का मानना है कि यही दो स्तभ हैं, जिनपर मानव संसाधन विकास की इमारत टिकी है।भट्टूकलां में तहसील भवन का उद्घाटन
संत गुरमीत के जन्मदिन पर पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
न्माष्टमी पर्व शहरवासियों ने बड़े धूमधाम व हर्षेल्लास से मनाया। कहीं यशोदा मैया अपने लाडले को झुला झुलाने में व्यस्त थी तो कहीं श्रीकृष्ण अपने सखा, ग्वाल बालों के संग माखन चोरी की लीला कर रहे थे, कहीं बालक कान्हां पूतना की छाती पर बैठकर वध कर रहा था तो कहीं सखियां रुठे कान्हां को मनाने का प्रयास कर रही थी। इस प्रकार के अनेकों दृश्य शहर के विभिन्न मंदिरों में शोभाविमान थे। मुチय मंदिरों श्री दुर्गा मंदिर, अमर ज्योति मंदिर, रघुनाथ मंदिर, सनातन धर्म हनुमान मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, श्रीराम सेवा समिति अनाजमंडी, शिव मंदिर शिव नगर सहित विभिन्न मंदिरों को रंगबिरंगी आकर्ष्क लाईटों से सजाया गया था। श्री दुर्गा मंदिर में जन्माष्टमी पर्व का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त अरविंद मल्हान ने रिबन काटकर दिया। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे।Thursday, August 13, 2009
अध्यापकों के लिए आवेदन आमंत्रित
संसदीय सचिव दुड़ाराम का ग्रामीण दौरा 16 को
अलग से बनाया गया स्वाइन लू जांच कक्ष
हस्पताल की प्रथम मंजिल पर महिला वार्ड के एक कमरव् को स्वाइन लू जांच कक्ष के तौर पर स्थापित कर दिया गया। सरकारी हस्पताल के तीन डाटरों डा. सुरव्ंद्र बिश्नोई, डा. दलीप व डा. कुलदीप की टीम को स्वाइन लू कक्ष में जांच के लिए तैनात किया गया है।
ईएनटी विशेष्ज्ञ डा. सलिल अग्रवाल ने 27 जुलाई से7 अगस्त तक फतेहाबाद में ६३५ रोगियों की जांच की थी। हस्पताल के पास इन ६३५ रोगियों के नाम तो हैं लेकिन इनके पते नही है। इन रोगियों की जांच हर हाल में मंगलवार शाम तक पूरी कर लेनी चाहिए थी। लेकिन सुत्र बताते हैं कि हस्पताल ने ६३५ की बात तो दूर यह आंकड़ा २० की संチया को भी पार नही किया है। बृहस्पतिवार क्फ् अगस्त को एक निजी हस्पताल ने गांव जांडवाला के युवक को स्वाइन लू की जांच के लिए हस्पताल भेजा तो पूरव् हस्पताल के हाथपांव फूल गए। बताते हैं इस युवक का सैपल लेने में ही हस्पताल में घंटों लगा दिए।
सरकारी हस्पताल के चिकित्सक डा. सुरव्ंद्र बिश्नोई ने बताया कि हस्पताल में अभी तक सात रोगियों के सैपल लेकर दिल्ली ोजे गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बुलाई 18 अगस्त बैठक,
चंडीगढः हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 18 अगस्त को हरियाणा मंत्रीमंडल की एक बैठक चंडीगढ में बुलाई है। सभावना यह जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री 18 अगस्त की बैठक में हरियाणा विधानसभा भंग करने की सिफारिश के प्रस्ताव पर मोहर लगाकर प्रस्ताव राज्यपाल को भेज सकते हैं। अति विश्वसनीय सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा विधानसभा को भंग करने की सिफारिश मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसी भी दिन राज्यपाल से कर देंगे।
मुチयमंत्री हुड्डा आलाकमान से अतूबर में विधानसभा चुनाव करवाने के निर्णय पर मोहर लगवा चुके हैं। सुत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री आलाकमान से हरियाणा की लगभग 50 सीटों पर कांग्रेस उमीदवारों के नाम पर भी अपनी मोहर लगवा चुके हैं।
Wednesday, August 12, 2009
बिजली किल्लत को लेकर डीसी से मिले ग्रामीण
ग्रामीण बिजली संकट के चलते आज जिला उपायुक्त सीजी रजिनीकांथन से मिले व गांव गंदा व सहारणा के लोगों द्वारा बिजलीघर पर कजा किए जाने पर रोष् व्यक्त करते हुए इसे बहाल किए जाने की मांग की। उपायुक्त से मिलने वालों में अमीरचंद, सोहनलाल, जयकिशन, रवि, बिट्टू नारंग, राकेश कटारिया, कृष्ण कुमार, दीपक मैहता ने बताया कि एक तो बिजली संकट पिछले काफी समय से झेल रहे हैं उपर से पिछले चार दिनों से हमारव् गांव की ओर आने वाली बिजली लाईन के फीडर को गांव गंदा व सहारणा के लोगों ने कजा कर काट रखा है जिसके चलते बिजली के दर्शन दुलर्भ हो गए हैं।विवाहिता की हत्या मामले में बाप व दो बेटे रिमांड पर
में पेश किया। अदालत ने तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।इस मामले में नंदलाल पुत्र तुलसाराम निवासी कोटली सिरसा ने शिकायत दर्ज करवाई थी उसकी लड़की अनु की शादी 14 अप्रैल 2008 को प्रवीन के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ससुरालजन दहेज की मांग करते हुए अनु से मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। 8 अगस्त 2008 को उसके पास फोन आया कि अनु की तबीयत खराब है, भूना आ जाओ। जब मैं भूना पंहुचा तो देखा कि अनु की उक्त आरोपियों ने हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतका के पिता नंदलाल की शिकायत पर ससुरालजनों के विरुद्ध धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। शिकायत में नंदलाल ने बताया कि चीनी के थोक विके्रता राम चन्द्र मेंहदीरता के पुत्र एंव जगदम्बा बूट हाऊस के संचालक प्रवीन मेंहदीरता के साथ 14 अप्रैल 2008 को अन्नु रानी की सम्पन्ना हुई थी । गत 4 माह पूर्व उसने एक बच्ची को जन्म दिया था और बच्ची के जन्म उपलक्ष्य पर उसके मायके वालों ने 70 हजार से अधिक का सामान भेंट किया। मगर अन्नाु के ससुराल के लोग उसे अधिक धन न लाने पर यातनाऐं देने लगे। विवाहिता के पिता नंद लाल ने आरोप लगाया है कि अन्नु को उसके ससुरालजनों ने बेरहमी से पीटा ओर बाद में उसका गला घोटकर मार दिया।स्वाइन फ्लूः जांच करने में लापरवाही बरत रहे हैं डॉक्टर
सिविल सर्जन ने स्वाइन फ्लू पॉजिटीव पाए गए डा. सलिल अग्रवाल से जांच करवाने वाले ६३५ रोगियों की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी में शामिल सरकारी हस्पताल से डाटर कुलदीप सैनी रोगियों की जांच करने की बजाय रोगियों पर ही अपनी खीज उतार रहे हैं।बुधवार को आठ बजे डा। सलिल अग्रवाल से जांच करवाने वाले कुछ रोगी डा. कुलदीप सैनी के कमरा नं. दो के बाहर जांच करवाने पंहुचे को ढाई घंटे तक कक्ष के बाहर खड़े रहे। जब एक पत्रकार ने कक्ष में जाकर डा. कुलदीप सैनी से कहा कि तीन घंटे से बाहर रोगी जांच के लिए खड़े हैं तो डा. कुलदीप सैनी ने कहा कि तुम कौन होते हो हमें यह बताने वाले। डा. कुलदीप सैनी से जब पुछा गया कि पिछले दो दिन में कितने रोगियों की जांच हो चुकी है, इसकी जानकारी तो दे दो। इस पर डा. कुलदीप सैनी ने कहा कि मेरव् पास कोई आंकड़ा नही है। डा. कुलदीप सैनी के व्यवहार के कारण बुधवार को जांच करवाने पंहुचे रोगियों को काफी परव्शानी का सामना करना पड़ा।Tuesday, August 11, 2009
थम नहीं रहा स्वाइन फ्लू का कहर, 12वीं मौत
देश में इस घातक बीमारी से मरनेवालों की संख्य 14 हो गई है। जबकि 1075 लोग स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए गए। जिसमें से 589 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसी के साथ स्वाइन फ्लू ने 18 राज्यों को अपने कब्जे में ले लिया है। स्वाइन फ्लू से पुणे-7, मुंबई-2, नासिक-1, चेन्नई-1, अहमदाबाद-1, वडोदरा-1 और केरल-1 मौतें हो चुकी है।
पांच गांवों की पंचायतों ने लगाया जाम
भैंस की टक्कर से व्यक्ति की मौत
नहर में डूबने से मजदूर की मौत
आधार गोदरेज शोरूम में लाखों का गबन, मामला दर्ज
गोदरेज आधार के संचालक करनाल निवासी अमित जिंदल ने पुलिस को शिकायत की। जिसमें आरोप लगाया कि शर्मा नगर बाई पास जींद निवासी मेनपाल उसके यहां कार्यरत था। जिसने शोरूम से करीब 56 हजार रुपए की नगदी व गोदाम से सामान सहित करीब सवा तीन लाख रुपए का गबन कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्वाइन फ्लू से अब तक 10 मौतें,
मुंबई/वडोदरा/पुणे। देशभर में स्वाइन फ्लू से अबतक 10 मौतें हो चुकी है। 10वां शिकार मुंबई की एक महिला हुई। जिसने नूर अस्पताल भोईवाड़ा में दम तोड़ा। महिला का नाम शाइदा दोर्जीवाला बताया जा रहा है। स्वाइन फ्लू से 9वीं मौत आज गुजरात के वडोदरा में हुई है।
स्वाइन फ्लू के चलते हरियाणा में महामारी एक्ट लागू
स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक 7 साल की लड़की ने एसएचजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जहां इसका इलाज चल रहा था।
इससे पहले सोमवार रात पुणे की 13 साल की श्रुति गावड़े को स्वाइन फ्लू ने अपना 8वां शिकार बनाया था। स्वाइन फ्लू पीड़ित श्रुति की मौत पुणे के ससून अस्पताल में हुई। स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से पुणे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि स्वाइन फ्लू से पूरे देश 10 लोगों की मौतें चुकी हैं। वहीं गुजरात और मुंबई में दो-दो मौतें हो चुकी है।
Monday, August 10, 2009
स्वाइन फ्लू के खतरे और लक्षण
वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन फॉर एनिमल हैल्थ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह वायरस अब केवल सूअरों तक सीमित नहीं है, इसने इंसानों के बीच फैलने की कुवत हासिल कर ली है। अमेरिका में 2005 से अब तक केवल 12 मामले ही सामने आए हैं। एन्फ्लूएंजा वायरस की खासियत यह है कि यह लगातार अपना स्वरूप बदलता रहता है। इसकी वजह से यह उन एंटीबॉडीज को भी छका देता है जो पहली बार हुए एन्फ्लूएंजा के दौरान विकसित हुई थीं। यही वजह है कि एन्फ्लूएंजा के वैक्सीन का भी इस वायरस पर असर नहीं होता।क्या है खतरा : 1930 में पहली बार ए1एन1 वायरस के सामने आने के बाद से 1998 तक इस वायरस के स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 1998 और 2002 के बीच इस वायरस के तीन विभिन्न स्वरूप सामने आए। इनके भी 5 अलग-अलग जीनोटाइप थे। मानव जाति के लिए जो सबसे बड़ा जोखिम सामने है वह है स्वाइन एन्फ्लूएंजा वायरस के म्यूटेट करने का जोकि स्पेनिश फ्लू की तरह घातक भी हो सकता है। चूँकि यह इंसानों के बीच फैलता है इसलिए सारे विश्व के इसकी चपेट में आने का खतरा है। कैसे बचेंगे : सूअरों को एविएन और ह्यूमन एन्फ्लूएंजा स्ट्रेन दोनों का संक्रमण हो सकता है। इसलिए उसके शरीर में एंटीजेनिक शिफ्ट के कारण नए एन्फ्लूएंजा स्ट्रेन का जन्म हो सकता है। किसी भी एन्फ्लूएंजा के वायरस का मानवों में संक्रमण श्वास प्रणाली के माध्यम से होता है। इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति का खाँसना और छींकना या ऐसे उपकरणों का स्पर्श करना जो दूसरों के संपर्क में भी आता है, उन्हें भी संक्रमित कर सकता है। जो संक्रमित नहीं वे भी दरवाजा के हैंडल, टेलीफोन के रिसीवर या टॉयलेट के नल के स्पर्श के बाद स्वयं की नाक पर हाथ लगाने भर से संक्रमित हो सकते हैं। क्या है सावधानियाँ : सामान्य एन्फ्लूएंजा के दौरान रखी जाने वाली सभी सावधानियाँ इस वायरस के संक्रमण के दौरान भी रखी जानी चाहिए। बार-बार अपने हाथों को साबुन या ऐसे सॉल्यूशन से धोना जरूरी होता है जो वायरस का खात्मा कर देते हैं। नाक और मुँह को हमेशा मॉस्क पहन कर ढँकना जरूरी होता है। इसके अलावा जब जरूरत हो तभी आम जगहों पर जाना चाहिए ताकि संक्रमण ना फैल सके। क्या है इलाज : संक्रमण के लक्षण प्रकट होने के दो दिन के अंदर ही एंटीवायरल ड्रग देना जरूरी होता है। इससे एक तो मरीज को राहत मिल जाती है तथा बीमारी की तीव्रता भी कम हो जाती है। तत्काल किसी अस्पताल में मरीज को भर्ती कर दें ताकि पैलिएटिव केअर शुरू हो जाए और तरल पदार्थों की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में होती रह सकें। अधिकांश मामलों में एंटीवायरल ड्रग तथा अस्पताल में भर्ती करने पर सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।
Sunday, August 09, 2009
दहेज की बलि चढ़ी दो विवाहिताएं
भूना पुलिस को दी शिकायत में दुर्जनपुर निवासी राजकुमार पुत्र राम सिंह ने बताया कि उसकी बहन प्रेम कु मारी की शादी 14 अप्रैल 1994 को खंड भूना के गाव कानीखेड़ी निवासी बनवारी के पुत्र बलवान सिंह से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही प्रेम कुमारी के ससुरालजन विवाहिता को दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने एक लाख रूपए व भैंस की भी माग की थी। राजकुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि अब प्रेम के ससुराल पक्ष के लोग उससे 50 हजार रूपए की माग कर रहे थे। उसने बताया कि पैसे न लाने की एवज में कई बार प्रेम से मारपीट भी की जा चुकी है। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि आज सुबह 9 बजे के करीब कानीखेड़ी से उन्हे फोन के माध्यम से संदेश मिला कि प्रेम अत्यंत बीमार है। जब विवाहिता के परिजन बेटी की ससुराल कानीखेड़ी पहुचे तो घर की चारपाई पर प्रेम कुमारी की लाश पड़ी थी और घर के सदस्य घर से गायब थे। बताया गया है कि घर में केवल मृतका का ससुर ही मौजूद था। शिकायतकत्र्ता ने अपनी बहन प्रेम के पति, देवर, देवरानी व सास पर दहेज प्रताड़ना कर जान से मारने का आरोप लगाया है। भूना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेज दिया है। मृतका अपने पीछे एक 12 वर्षीय लड़का व 7 वर्षीय लड़ी को छोड़ गई।
वहीं दूसरी और भूना के टोहाना रोड़ पर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेज दिया और मामले की जाच शुरू कर दी है।
भूना निवासी रामचंद्र के पुत्र प्रवीन कुमार का विवाह सन 2008 को कोटली निवासी नंद लाल की पुत्री अन्नू से हुआ था। मृतका के पिता नंद लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आज सुबह ही उन्हे उनकी लड़की के गंभीर होने की सूचना मिली तो वे तुरत भूना आ पहुचा। परतु यहा आने पर पता चला कि उनकी बेटी ने फंदा लगा लिया है। मृतका के पिता ने अन्नू के ससुरालपक्ष पर अन्नू को प्रताड़ित कर जान से मारने का आरोप लगाया है। थाना भूना प्रभारी गंगा राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेजा जा चुका है और पुलिस मामले की गहराई से जाच कर रही है।
Saturday, August 08, 2009
Friday, August 07, 2009
न्यूजपेपर एजेंसी संचालक की गोली मारकर हत्या
दहेज के लिए एक और बेटी की चढ़ी बलि
दिल्ली के खानपुर
इलाके की रहनेवाली पूजा की मौत की खबर जब घर वालों को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनकी लाडली अब इस दुनिया में नहीं रही। घरवालों का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालवालों ने उनकी बेटी पूजा की हत्या कर दी।पूजा की शादी 2007 में फरीदाबाद के योगेश मित्तल के साथ बड़ी धूम-धाम हुई थी। घरवालों के मुताबिक उन्होंने शादी में अपनी हैसियत से ब़ढकर खर्च किया था। 11 लाख रुपए, 40 तोला सोना और एक सेंट्रो गाड़ी दी। लेकिन उसके बावजूद भी सुसराल वाले आए दिन पूजा को परेशान करते रहते थे। आरोप है कि शुक्रवार को भी पूजा के साथ मारपीट की। पूजा ने ये सारी बातें अपने घर पर फ़ोन करके बताई, लेकिन जब तक घरवाले उसके पास आते तब तक उनको सूचना मिली की पूजा ने आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने पूजा के परिवारवालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। अब पूजा के घरवालों की मांग है कि पुलिस उन्हें जल्द से जल्द इंसाफ दिलाए।
ड्रोन हमले में बैतुल्लाह ढेर, नए लीडर की तलाश शुरू
दरअसल पाकिस्तान के कबीलाई इलाके दक्षिण वजीरिस्तान में बुधवार को अमेरिकी ड्रोन विमान ने महसूद के ससुर के घर हमला किया। इस हमले में महसूद की दूसरी पत्नी और ससुर सहित चार रिश्तेदार मारे गए। पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक का कहना है कि अभी इसके पक्ष में कोई सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन जिस तरह की गतिविधियां चल रही हैं इससे लगता है कि बैतुल्लाह की मौत हो चुकी है।
वहीं महसूद की मौत के बाद तालिबान के दूसरे नेताओं ने उनके वारिस की तलाश शुरू कर दी है। तालिबान नेताओं की जल्दबाजी का आलम ये है कि महसूद के वारिस की तलाश के लिए बैठकों का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। आज तालिबान नेताओं की एक बैठक हो रही है जिसमें महसूद के वारिस का चयन हो सकता है। तालिबान के मुखिया की रेस में हकीमुल्लाह, वलीउर-रहमान और मौलान अस्मतुल्लाह हैं।
मालूम हो कि बैतुल्लाह महसूद की अमेरिका को 2007 से तलाश है। अमेरिका ने बैतुल्लाह के ऊपर 25 करोड़ रुपए इनाम रखा है। महसूद पर पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की हत्या का भी आरोप है।
Thursday, August 06, 2009
हरियाणा सरकार ने 4 IAS और 31 HCS अफसर बदले
2003 मुंबई धमाके: तीनों दोषियों को फांसी की सजा
मुंबई। मुंबई में 2003 में हुए दोहरे बम धमाके के तीन दोषियों को आज पोटा अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। मुंबई की विशेष पोटा अदालत ने तीनों को जावेरी बाजार और गेटवे ऑफ इण्डिया पर हुए दो धमाकों के लिए दोषी करार दिया था। अदालत ने अशरत अंसारी, हनीफ सैयद और हनीफ की बीवी फहमीदा सैयद को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई। ये पहला मामला है कि जब अदालत ने पति-पत्नी दोनों को एक साथ फांसी की सजा सुनाई है।वहीं सरकारी वकील उज्जवल निकम ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि फांसी की सजा आतंकियों के सबक है। निकम ने अदालत से तीनों की फांसी की ही सजा की मांग की थी।
पोटा अदालत ने इन तीनों को 25 अगस्त 2003 को जावेरी बाजार और गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए दो जबर्दस्त धमाकों के लिए दोषी पाया था। इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी और 180 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
मालूम हो कि मुंबई की विशेष पोटा अदालत 4 अगस्त को ही दोषियों को सजा का ऐलान करने वाली थी। लेकिन कई घंटे बहस चलने के बाद इसे आज के लिए टाल दिया गया था।
मंगलवार को पोटा कोर्ट के जज ने हनीफ सैय्यद से पूछा था कि वो सजा से पहले कुछ कहना चाहता है? अदालत के आदेश के बाद हनीफ तुरंत बोल पड़ा कि उसने कोई धमाका नहीं कराया है। हनीफ को बोलता देख अशरत अंसारी ने भी कहा कि मैं भी निर्दोष हूं। जबकि इस बम कांड की इकलौती महिला आरोपी फहमीदा सैय्यद ने ये कहकर सनसनी मचा दी थी कि एक महिला कभी आतंकवादी नहीं हो सकती।
Wednesday, August 05, 2009
दिव्या ने राखी पर भाई को भेजा सुसाइड नोट!
लखनऊ। रक्षाबंधन पर हर भाई को बहन की राखी और मिठाई का इंतजार रहता है पर लखनऊ की दिव्या ने रक्षाबंधन पर जो तोहफा अपने भाई को दिया, उसे सुन कर हर कोई दहल जाएगा। बारहवीं में पढ़ने वाली दिव्या ने रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले खुदकुशी कर ली। अपने सुसाइड नोट में उसने अपने छोटे भाई अक्षय को दुनिया की दुश्वारियों से आगाह किया। साथ ही ये ताकीद भी की कि रक्षाबंधन के दिन वो अपनी कलाई सूनी ना रखे ताकि दिव्या आसमान से ही अपने भाई की राखी देख ले।दिव्या ने राखी से महज एक दिन पहले अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसने एक दिन पहले ही कहा था कि भाई राखी के दिन मैं तुम्हें एक सरप्राइज दूंगी। उसने अपने भाई को तोहफे में अपनी मौत दी। मरने से पहले उसने अपने भाई के लिए जो चिट्ठी छोड़ी है, वो इस प्रकार हैः-
डियर अक्षय (छोटू)
ये तुम्हारे लिये रक्षाबंधन का पहला और आखिरी तोहफा है। अक्षय, मैं इंजीनयर बनना चाहती थी। पर मेरी इच्छा मर चुकी है। अब तुम्हें इस सपने को पूरा करना है। इसके लिये तुम्हें बहुत मेहनत करनी होगी। इंटेलीजेंट बनना होगा।
मैं तुम्हें इंजीनियर बनते हुए देखना चाहती हूं। मैं जहां जा रही हूं वहीं से तुम्हारी तरक्की देखूंगी। तुम चाहो तो बी कॉम या बीबीए में भी एडमिशन ले सकते हो। फिर एमबीए और सीए की तैयारी करो। दूसरों की चापलूसी मत करना। खुद अपने पांव पर खड़े होने की कोशिश करना। तुम्हें बेहतर बनना है।
अपने घर की चहारदीवारी से बाहर निकलो और चार साल तक टेलीविजन से दूर रहना। दोपहर में बिल्कुल मत सोना। तुम्हें सुबह उठना है। जॉगिंग करनी है। योगा और ध्यान भी करना है। इससे तुम्हें आध्यात्मिक ताकत मिलेगी और तुम्हारे में बदलाव आयेगा। और इसकी बदौलत तुम और स्मार्ट होगे। दूसरों की नजर में तुम्हें इज्जत मिलेगी।
तुम्हें इतना काबिल बनना है कि पैसों की कमी ना रहे। खुद को फिट रखने के लिये खूब मेहनत करना। क्लास मत छोड़ना। स्कूल हर रोज जाना। मैंने जो मेज छोड़ी है, तुम उसी पर पढ़ाई करना। तुम्हें ऐसा लगेगा कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। तुम्हारी ताकत बनकर। बेड पर बिल्कुल मत पढ़ना।
अच्छे लोगों के साथ रहना, न कि अमीरों के साथ। बुजुर्गों की हमेशा इज्जत करना। भाई ये मेरी सबसे बेहतर शुभकामनाएं हैं। तुम्हें मेरे सपने को साकार करना है। मैं तुम्हें ऊपर से देख रही हूं। तुम्हारी तरक्की पर मुझे खुशी होगी और हां कलाई सूनी मत रखना। राखी जरूर बंधवा लेना। मैं देखूंगी। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे और हमेशा तुम्हारी रक्षा करे।
तुम्हारी बहन
दिव्या
सुसाइड लेटर में दिव्या ने अपनी मौत के लिए किसी को सीधे जिम्मेदार नहीं ठहराया है। लेकिन पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो कई बातें सामने आईं। दिव्या के पिता की कई सालों पहले मौत हो गई थी। मां नौकरी करती हैं। उसकी मां ने हाल ही में दूसरी शादी कर ली है लेकिन दिव्या न जाने क्यों अपनी मां की दूसरी शादी से खुश नहीं थी। हाल के कुछ दिनों से उसने अपनी मां से बात करना भी बंद कर दिया था। लेकिन वो ऐसा कदम उठाएगी ये किसी ने सोचा भी नहीं था।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दिव्या की मां का व्यवहार उसके साथ अच्छा था। लेकिन फिर भी दिव्या ये सोचने लगी थी कि मां की दूसरी शादी के बाद वो और उसका भाई अलग-थलग पड़ गए हैं। बस इसी गलतफहमी में उसने बेहद गलत कदम उठा लिया। दिव्या की मौत से उसका मोहल्ला भी गुमसुम है। पूरे इलाके में रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया गया है। किसी भाई ने अपने हाथों में राखी नहीं बांधी है।
गांव जहां हर 17 दिन में जा रही है एक जान
चंडीगढ़: .....अब अगला नंबर किसका? हरियाणा के अमलोह गांव के लोगों की जुबान पर पिछले कुछ महीने से यही सवाल है। हर किसी के चेहरे पर मौत का खौफ साफ पढ़ा जा सकता है। लोग इतने घबराए हुए हैं कि उन्होंने शराब व मांस-मच्छी क्या सेक्स करना तक छोड़ दिया है। वजह? वजह यह है कि इस गांव में पिछले चार महीने से हर 17 दिन में एक आदमी की मौत हो रही है। यमुनानगर जिले के अमलोह गांव की आबादी 600 है। चार महीने पहले गांव में सबकुछ नॉर्मल था। लेकिन फिर अचानक 13 मई को गांव के रुलिया राम अपने बिस्तर पर मृत मिले। गांव वालों के लिए यह सामान्य घटना थी।...लेकिन मौत का यह सिलसिला बड़े अजीब तरीके से आगे बढ़ा। गांव में पिछले 4 महीने से हर 17 दिन में एक आदमी की मौत हो रही है। गांव के सरपंच कुलदीप कहते हैं कि आज यानी गुरुवार को फिर 17वां दिन है। लोग सहमे हुए हैं कि आज किसका नंबर है। कुलदीप कहते हैं कि दुनिया भले ही इस पर यकीन न करे, लेकिन हम पिछले चार महीने में अपने 5 लोगों को खो चुके हैं। वह संदेह जताते हैं कि जरूर गांव के खेड़ा देवता को किसी ने नाराज कर दिया है। इससे पूरा गांव मुसीबत में फंस गया है। उन्होंने बताया कि रुलिया राम के बाद हर 17 दिन में सीमा देवी, राहुल (22), धर्मपाल, रमन पाल (19) की मौत हो चुकी है। केंद्र से मांगे 1000 करोड़
चंडीगढ़. हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में सूखा की स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र से एक हजार करोड़ रुपए के विशेष पैकज की मांग की है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सौ रुपए व बाजरा पर पचास रुपए बोनस देने की भी मांग की गई है।प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है। वर्तमान खरीफ मौसम के दौरान राज्य में सामान्य से कम बारिश हुई है। राज्य सरकार ने खरीफ मौसम में 30.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर बिजाई का लक्ष्य निर्धारित किया था, जबकि बिजाई 26.33 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही हो सकी। मानसून की अनियमिताओं के कारण इस वर्ष लक्षित क्षेत्र पर बुआई होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में बिजाई नहीं हो पाई, वहां सरकार किसानों को तोरिया की काश्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने प्रधामंत्री से मांग की है कि तोरिया के 5000 क्विंटल बीज किसानों को मु़फ्त देने के लिए उपलब्ध करवाएं जाएं।
पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि फसलों को बचाने के लिए राज्य के बिजली निगमों द्वारा विभिन्न संसाधनों से महंगी बिजली खरीदकर कृषि क्षेत्र को आठ घंटे नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की है। बिजली निगमों ने खरीफ मौसम के दौरान 1977.15 करोड़ रुपए की लागत से 4638 मेगावॉट बिजली की खरीद के अनुबंध कि ए हैं। कहा कि यदि सरकार ये प्रयास नहीं करती तो बहुत से क्षेत्र में फसल सूख जाती।
