Saturday, September 20, 2008

मुख्यमंत्री हुड्डा के नेतृत्व में ही बनेगी अगली हरियाणा सरकार : कुलबीर बैनीवाल



फतेहाबाद, 20 सितम्बर(राजेन्द्र शर्मा) : आगामी लोेकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी दोबारा से जीत दर्ज करेगी और चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा पुन: मुख्यमंत्री बनेगे। यह दावा भट्टू कलां के विधायक कुलवीर बैनीवाल ने आज स्थानीय सेतिया पैलेस में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढे तीन सालोें में जनकल्याण कार्यों की नई मिसाल कायम की है, जिसकी चर्चा आज पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का आम आदमी सरकार के कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट है, इसलिए कांगे्रस का ग्राफ प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। आज विपक्षी पार्टियों के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई कार्यक्रम। इनेलो व हजका का हाल यह है कि दोनों दल समझौते के लिए कटोरा लेकर भाजपा के सामने खड़े है। आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने बारे पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां से पार्टी हाईकमान टिकट देगी, वे उसी विधानस्ाभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगे। लोकसभा के चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की लहर है और प्रदेश में दस की दस सीटें कांग्रेस की झोली में ही आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश में विकास हो रहा है।इस अवसर पर उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डा. मुख्यतयार सिंह सदर, ओमप्रकाश जाखड़, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व मार्केट कमेटी भूना के चैयरमेन हनुमान नेहरा, कैप्टन बनवारी लाल जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जगजीत हुड्डा, ब्लाक प्रधान बलजीत बैनीवाल, पंचायत समिति के चैयरमेन रमेश गोयल, मनमोहन सांई, देवेंद्र सांवत, पूर्व चैयरमेन प्रताप सिंह व आत्माराम बैनीवाल, शाम लाल महेशी,रामनिवास काजलहेड़ी, विक्की मैहता, कृष्ण बड़ोपलिया,सरपंच रामसिंह गाढा, मोहन साई, जगराम नंगथला सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे। पत्रकार सम्मेलन के बाद एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक कुलबीर बैनीवाल ने कहा की पार्टी के कार्यकर्त्ताओं के खून-पसीने के बलबूते ही पार्टी को सत्ता नसीब होती है। पार्टी कार्यकर्त्ताओं की अनदेखी करने वाले लोग कभी भी नेता नहीं बन सकते। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हमेशा पार्टी के कार्यकर्त्ताओं का मान-सम्मान किया है, इसलिए वे हरियाणा के मुख्यमंत्री बने है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाए और भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पार्टी की अधिक मजबूती के लिए गांव स्तर पर व्ाार्ड में भी सक्रिय कार्यकर्त्ता बनाए। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकर्त्ताओं के साथ पारिवारिक रिश्ता है। वे उनके सुख-दुख में हमेशा शरीक हुए है। इस रिश्ते हो वे हमेशा कायम रखेंगे औार पार्टी के अनुशासनात्मक सिपाही के नाते वे उनकी सेवा करते रहेंगे।

उपायुक्त की देख-रेख में शहर में चला फोगिग अभियान


फतेहाबाद, 20 सितम्बर(निस) : शहर फतेहाबाद में मच्छरों की भरमार के चलते जिला स्वास्थय विभाग ने उपायुक्त जेएस अहलावत के आदेश पर शुक्रवार को अशोक नगर से फोगिग अभियान शुरू कर पूरे फतेहाबाद शहर में फोगिंग करवाई । उपायुक्त जेएस अहलावत ने अशोक नगर मेें खुद अपनी देखरेख में फोगिग करवाई। इस अवसर पर उनके साथ एडीसी सीजी रजनीकाथन एसडीएम जयकृष्ण आभीर भी थे।