Saturday, September 06, 2008

कुणाल भादू क्फ् को फतेहााबाद दौरे पर


फतेहाबाद,(सुभाष लिम्बा)। नवयुग निर्माण संस्था के अध्यक्ष कुणाल भादू क्फ् सितम्बर को गांव धारनियां, बनगांव, मेहुवाला, ढाबी खुर्द, रामसरा, ढाणी छतरियां, चौबारा, बैजलपुर एवं भूना में सीएफएल ट्यूबें वितरण समारोहों में भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए डा. विरेंद्र सिवाच ने कहा कि क्ब् सितम्बर को गांव मानावाली, खैरातीखेड़ा, फतेहाबाद में श्रमदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्भ् सितम्बर को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिवस पर भूना में विशाल मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

तंत्र-मंत्र के चक्कर में पचास गंवाए

फतेहाबाद,(सुशील बंसल)। तंत्र-मंत्र के चक्कर में रतिया में एक युवक ने अपना भ्0 हजार का सोना गवां दिया व उसका भ्0 हजार का सोना दो युवक धोखे से ले उड़े। रतिया पुलिस ने इस मामले में घनश्याम पुत्र रामजीलाल की शिकायत पर जे.के.शास्त्री निवासी लुधियाना व जसबीर के खिलाफ भादसं की धारा ब्ख्0 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में घनश्याम ने बताया कि उसका लड़का बीमार था और वह तात्रिंक जे.के.शास्त्री के पास गया तो उसने कहा कि वह उसके लड़के को ठीक कर देगा और वह अपने घर से पूजा-पाठ का सामान तथा सारे जेवरात ले आए। घनश्याम घर से सारे जेवरात ले आया और पूजा-पाठ का भी सामना ले आया जिस पर शास्त्री ने घनश्याम को कहा कि वह कल आकर यहां से अपना सामान ले जाए जिस पर जब घनश्याम अगले दिन तात्रिंक के पास गया तो तात्रिंक ने उसे पोटली दी और घर जाकर खोलने को कहा जिस पर घनश्याम ने पोटली खोली तो पोटली में कुछ नहीं था।

भाजपा ने किया फतेहाबाद में जोरदार प्रदर्शन


फतेहाबाद,(अनिल गोयल)। आज भारतीय जनता पार्टी हरियाणा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने शहर में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय जाकर अतिरिक्त उपायुक्त सी.जी.रजनी कांथन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान ओमप्रकाश रेल्हन,भारतभूषण मिढ़ा, किसान मोर्चा महामंत्री बलविन्द्र सैनी,मोहन लाल,सुजान सिंह,विजय गोयल,वेदप्रकाश फूलां,अमरजीत,विनोद जग्गा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त को दिए ज्ञापन में मांग की कि पूरे प्रदेश में धान के समर्थन मूल्य को लेकर तथा निर्यात के ऊपर जो प्रतिबंध लगा रखा है उसे तुरंत हटाया जाए। किसान की धान की फसल मडिंयों में पहुँच रही है। सरकार की तरफ से धान की बोली के बारे में किसी प्रकार का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। धान के समर्थन मूल्य को लेकर भी अभी तक संशय बना हुआ है। उन्होंने मांग कि धान की सभी किस्मों पर से निर्यात प्रतिगंध हटाया जाए। धान के निर्यात पर लगने वाली त्त्00 रूपये प्रति किवंटल एक्साइज डयूटी को समाप्त किया जाए। आर.एस.क्0 तथा पूसा-क्क्ख्क् धान की किस्मों को बासमती का दर्जा प्रदान किया जाए। राइस शैलरस की उचित मांगो को मान कर हड़ताल समाप्त करवाने की दिशा में कदम उठाये जाए। डा.स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशें तुरंत लागू की जाएं।

अभय चौटाला आल इडिंया बाकि्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए


फतेहाबाद,(मुकेश खुराना)। भारतीय ओलपिंक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान एक बार फिर हरियाणा के खेल रत्न चौ.अभय चौटाला को आल इडिंया बाकि्सिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। उनके पुन: अध्यक्ष चुने जाने का समाचार जैसे ही उनके समर्थकों को मिला, उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। फतेहाबाद में भी बॉक्सिंग एसोसिएशन व इनैलो खेल प्रकोष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने चौ. अभय चौटाला के अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर जश्न मनाया और केक काट कर एक-दूसरे को मीठाई खिला कर बधाई भी दी।इनैलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि बठींडा में हुई उक्त बैठक में भारतीय ओलपिंक संघ के सभी राज्यों के अध्यक्षों व सचिवों ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि इस दौरान हरियाणा ओलपिंक संघ के अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया के उपरांत प्रर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे राज्यसभा सांसद स. त्रिलोचन सिंह ने चौ. अभय चौटाला को पुन: हरियाणा ओलपिंक संघ का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। आज उनके पुन: अध्यक्ष बनने पर खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्ण गोदारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंगला, युवा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बिल्ला, मैच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अजय गोयल, टेक सिंह, राजेश सोनी, दीपक कुमार के अलावा ब्लाक प्रधान सुरेन्द्र लेगा, इन्द्र गावड़ी, राजेन्द्र सूरा, बलदेव कंसवा इत्यादि ने संयुक्त रूप से उनकी नियुक्ति की खुशी में एक सादा कार्यकर्म करके केक काटा।

संसदीय सचिव दुड़ाराम ने कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी


फतेहाबाद,(राजेंद्र शर्मा)। पानी जीवन की मौलिक आवश्यकता है। इसके बिना जीवन संभव नहींं। सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाकर लोगों की इस मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। उक्त विचार संसदीय सचिव दूड़ाराम ने आज ढाणी भीमा बस्ती में नए पानी के टयब्वैल की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस टयूब्वैल पर क्फ् लाख फ्ब् हजार रूपए की लागत आएगी। इसका निर्माण कार्य एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद संसदीय सचिव ने गांव बालनवाली में पानी की टंकी की आधारशिला रखी , जिस पर म् लाख फ्भ् हजार रूपए की लागत आएगी। गांव गोरखपुर में फ् लाख रूपए की लागत से बनने वाले महिला सदन, स्कूल में कम्प्यूटर लैब की आधारशिला रखी, जिस पर आठ लाख रूपए की धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने फ् लाख रूपए की लागत से बने पटवार भवन का उद्घाटन भी किया। संसदीय सचिव ने कहा कि पिछले ब्0 वर्षों में किसी भी सरकार ने इतने विकास कार्य नहीं करवाए हैं जितने आज वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सवा तीन साल की अवधि में करवा दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है जिनका सीधा लाभ आम जनता को हुआ है। उन्होंने कहा कि गांवों में भी शहरों जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है और समान रूप से प्रदेश में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हलका ही नहीं जिला फतेहाबाद विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हलके के किसी भी गांव में कच्ची गली नहीं रहेगी और जनता को बिजली-पानी सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और निस्वार्थ भाव से वे उनकी सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में गलियों के निर्माण पर भ्0 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। यह कार्य जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि गांव की ढाणियों में भी बिजली पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। संसदीय सचिव ने आज गांव गोरखपुर के किसानों को फसली नुकसान पर ख्ख् लाख रूपए की मुआवजा राशि वितरित की। गांव बालनवाली में पशुओं के पानी पीने के लिए घाट बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपमंडलाधीश डा. जयकृष्ण आभीर ने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूरा करवाया जाएगा।

सरकार ने दो जिलो के एसपी बदले

चण्डीगढ़, - हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से छ: भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियाें तथा एक हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकारी के स्थानान्तरण आदेश जारी किए हैं।श्री पी एस रंगा, कमाण्डैन्ट, द्वितीय आई आर बी, भौण्डसी अब तृतीय आई आर बी, भौण्डसी के कमाण्डैन्ट होंगे और श्री हनीफ कुरेशी, कमाण्डैन्ट, तृतीय आई आर बी, भौण्डसी को द्वितीय आई आर बी, भौण्डसी का कमाण्डैन्ट लगाया गया है। श्री अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक, कैथल को रिक्त पद पर पुलिस अधीक्षक, हिसार लगाया गया है।श्री सुलतान सिंह, कमाण्डैन्ट, द्वितीय बटालियन, एच ए पी को श्री अनिल कुमार के स्थान पर पुलिस अधीक्षक, कैथल नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे श्री सत प्रकाश को कमाण्डैन्ट, तृतीय बटालियन, एच ए पी, हिसार नियुक्त किया गया है। डॉ0 राजश्री सिंह, कमाण्डैन्ट, प्रथम आई आर बी, भौण्डसी को श्री सुलतान सिंह के स्थान पर कमाण्डैन्ट, द्वितीय बटालियन, एच ए पी तथा श्री महाराज सिंह, पुलिस अधीक्षक, सी आई डी को कमाण्डैन्ट, प्रथम आई आर बी, भौण्डसी नियुक्त किया गया है।