Sunday, September 14, 2008

श्रमदान हमारी पुरानी परम्परा इसे कायम रखे : कुनाल भादू




फतेहाबाद, 14 सितम्बर (निस)। श्रमदान हमारी पुरानी परम्परा रही है। इस परम्परा को कायम रखने के लिए व्यक्ति को श्रमदान अवश्य करना चाहिए। यह अह्वान नवयुग निर्माण संस्था के अध्यक्ष श्री कुणाल भादू ने आज स्थानीय गुरूनानकपुरा माहल्ले में श्रमदान शिविर के दौरान लोगो को सम्बोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि श्रमदान हमारी प्राचीन परम्परा है। श्रमदान से भाईचारा बढ़ता है। आपसी सहयोग से बड़े से बड़ा कार्य हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज हम हर कार्य के लिए सरकारी मदद की उम्मीद करते है, इसकी बजाए गली मोहल्ले के लोग इक्कटठे हो कर अपनी छोटी मोटी समस्याओं को निदान अपने स्तर पर करें। श्री भादू स्वंय फावड़ा चला कर सफाई अभियान का शुभारम्भ किया।उन्होंने कहा कि अपने आस पास का वातावरण ठीक रखने की जिम्मेदारी हमारी है। इस कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए। गरीब बस्तियों में सफाई के लिए विशेष प्रयास होने चाहिए ताकि वहां गन्दगी ना हो और लोगो को बिमारियों से बचाया जा सकें। उन्होंने कहा कि श्रमदान करने से कोई व्यक्ति छोटा नहीं होता बल्कि श्रमदान से व्यक्ति को आत्म संतुष्टी मिलती है। श्री भादू ने मोहल्ले मे गन्दे पानी की निकासी की समस्या से निजात दिलवाने के लिए सम्बधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए ।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा विरेन्द्र सिवाच ने कहा कि नवयुग निर्माण संस्था लोगो की भलाई के कार्य कर रही है। अनेक स्थानों पर श्रमदान शिविर लगाए जा रहे है। इसके अलावा लोगो को बिजली की बचत बारे जागरूक किया जा रहा है। 15 सितम्बर को भूना में मुख्यमन्त्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर रक्तदान व स्वास्थ्य चैकअप शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में युवा बड़ी संख्या में रक्तदान करेगें और गरीब लोगो के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच की जाएगी। गांव में पधारने पर सरंपच राम सिंह गाढ़ा ने श्री भादू को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर युवा कागें्रस के जिला अध्यक्ष जगजीत हुड्डा, धर्मबीर मलिक, रामसिंह बासडा, रामनिवास काजलहेड़ी, अजय कटेवा, सतपाल, पवन भादू, जोगेन्द्र सिंह, दीप गोदारा, मुनीष, गुरदीप चहल, प्रेम पूनियां, राम कुमार मेहला, धर्मपाल, जगराम नगथला, उदमी राम, श्योराम फोगाट, पूर्व सरंपच, रामामुर्ति, बलवान, बलवन्त, खण्ड विकास एंव पंचयत अधिकारी बलबीर सिंह सहित विभिन्न समाज सेवीं संस्थाओं के कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री भादू ने गांव बोदीवाली, पीली मन्दोरी, ठुईयां आदि गावों में भी सीएफएल बल्ब वितरित किए व श्रमदान शिविर लगाए।

मायावती के देश के प्रधानमंत्री बनते ही देश का कल्याण : मन्हेड़ा


टोहाना, 14 सितम्बर (निस)। बसपा ने आरोप लगाया है कि देश की दो प्रमुख पार्टिया भाजपा एंव कांग्रेस दलित एंव ब्राहमण विरोधी है। देश की अनुसूचित जातियों का कल्याण केवल मायावती के प्रधानमंत्री बनने पर होगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मानसिंह मानहेड़ा आज यहाँ की मिर्च मंडी में आयोजित ब्राहाण महासम्मेलन में बोल रहे थे। मानहेड़ा ने कहा कि अगर परमाणु मुद्दे पर केन्द्र में कांग्रेस सरकार टूट जाती तो बहन मायावती प्रधानमंंत्री बनती परन्तु स्वर्ण जाति के नेतृत्व वाली भाजपा एंव क ांग्रेस पार्टी ने अंदर खाते समझौता कर मायावती के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए संसद में क्र ास वोटिंग कर मायावती को प्रधानमंत्री बनने से रोककर मनमोहन सिंह की सरकार बचायी गई। मानहेड़ा ने कहा कि जिस दिन मायावती प्रधानमंत्री बनेगी देश की संसद में 46 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिलेगा और विधानसभाओं में युवाओं को 50 प्रतिशत एंव महिलाओं को 33 प्रतिशत विधानसभा में आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश एंव देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मानहेड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी पार्टी से चुनावी समझौता नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा एंव कांग्रेस को बराबर के अनुसूचित जाति विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि दोनों कि नीतियाँ मजदूर किसान विरोधी है। मानहेड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी अपने बलबूते पर संघर्ष कर यू.पी. में सत्ता पर आसीन हुई है और अगला मुख्यमंत्री हरियाणा का बसपा का होगा। मानहेड़ा ने हरियाणा सरकार को महिलाओं की कातिल एंव गोली लाठी वाली सरकार बताया,उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी फ्म् बिरादरी की पार्टी है। संसदीय चुनावों के बाद हरियाणा की राजनीति में ब्राहाण समाज को हरियाणा का नेतृत्व सौंपा जाएगा। इस समारोह को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती,क्रिकेटर चेतन शर्मा,संजय शर्मा,आर.के.शर्मा ने सम्बोधित किया। ब्राहाण सम्मेलन का आयोजन प्रदेश बसपा के नवनियुक्त महासचिव संजय शर्मा ने किया था। मानहेड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। सम्मेलन में प्रदेश भर से बसपा कार्यकर्ता आए थे। सम्मेलन निर्धारित समय दस बजे मिर्च मंडी में शुरू हुआ परन्तु बसपा के राष्ट्रीय एंव राज्य स्तरीय ने नेता दोपहर बारह बजे लंबी इंतजार के बाद पडिंतों ने हवन यज्ञ श् लोकों के साथ किया। इसके बाद सम्मेलन की कार्यवाही आरम्भ की गई। अंत में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मानसिंह मानहेड़ा ने संजय शर्मा टोहाना को टोहाना विधानसभा सीट से बसपा का प्रत्याक्षी घोषित किया और उसके साथ ही बसपा के चुनावी तालमेल की संभावनाएँ खत्म हो गयी।

हिंदी दिवस पर आर्य समाज में सम्मेलन


फतेहाबाद : हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को आर्य समाज फतेहाबाद में राष्ट्रभाषा रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलने के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जनक अटवाल थे। आयोजित समारोह की अध्यक्षता पूर्व पालिका प्रधान सतपाल बंसल ने की। समारोह में प्राध्यापक आरके कौशिक, एडवोकेट अनिल सक्सेना, खंड कृषि अधिकारी राधेश्याम शर्मा, जयसिंह दहिया, डा. सुमित्रा आर्या, प्रमोद कुमार ने हिंदी की वैज्ञानिकता व व्यवहारिकता पर विस्तृत प्रकाश डाला। समारोह में विश्वनाथ मुंजाल, कैलाश चंद रूखाया, द्वारका प्रसाद आर्य, रोधेश्याम टांटियां, बंशीलाल आर्य, कन्हैया लाल कालड़ा, डा. श्यामलाल गुप्ता, चेतन चौहान राज छाबड़ा, बालरत्न आर्य, डा. सुरेश पंचारियां सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।सम्मेलन में अपने विचार रखते हुए प्राध्यापक आरके कौशिक ने कहा कि हिंदी अखंडता राष्ट्रीयता व सम्पर्क भाषा का प्रतीक है। यह भाषा हमारे राष्ट्र की आन बान व शान है। एडवोकेट अनिल सक्सेना ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाआें का महत्व अपने-अपने क्षेत्र में है परन्तु राष्ट्रभाषा हिंदी का सम्बंध राष्ट्र के गौरव व स्वाभिमान का प्रतीक है। डा. सुमित्रा आर्या ने कहा कि हिंदी संस्कृत की बेटी है। हिंदी राष्ट्र के माथे कि बिंन्दिया है। राजनेता हिंदी की रक्षा नही कर सकते हमें खुद आगे आकर हिंदी की रक्षा करनी होगी।प्राध्यापक आरबी यादव ने अपनी कविता के माध्यम से हिंदी भाषा का गुणगान करते हुए बताया कि मातृभाषा में बातेे करने से दिल व दिमाग का शुकुन मिलता है। खंड कृषि अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि हिंदी से हिंदुस्तान की पहचान होती है। हमारी राष्ट्रभाषा में राष्ट्र की संस्कृति छुपी हुई है। जयसिंह दहिया ने कहा कि वह राष्ट्र गुलाम हो जाता है जो अपनी राष्ट्रभाषा को छोड़ देता है। आरआरएस के प्रचारक प्रमोद कुमार ने कहा कि हमारी संस्कृति हिंदी भाषा से ही सुरक्षित रह सकती है। हिंदी के विरोधी राष्ट्र के विरोधी है। समारोह अध्यक्ष पूर्व पालिका प्रधान सतपाल बंसल ने कहा कि हिंदी को आज व्यवहार में लाने कि आवश्यकता है। अपने बच्चों को इसके महत्व के बारे में बताने कि आवश्यकता है। सभी भाषाओं का ज्ञान रखों परंतु अपनी पहचान मत गंवाओं।समारोह के मुख्यअतिथि जनक अटवाल ने कहा कि हमें जापान के लोगों से सीखना चाहिए वहा हर नागरिक अपने देश के लिए एक सैनिक की तरह काम करता है। समारोह का कुशल मंच संचालन वैदिक प्रवक्ता सुदामा शास्त्री ने किया।

युवा अग्रवाल सभा द्वारा मैडिकल कैम्प


फतेहाबाद, 14 सितम्बर (निस)। युवा अग्रवाल सभा की ओर से स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में फ्री मेडीकल कैम्प लगाया गया। कैम्प का शुभारंभ अग्रवाल सभा के प्रधान देवीदयाल तायल ने किया। इस मौके पर महाराजा अग्रसैन मेडीकल कालेज एंड रिसर्च सैंटर अग्रोहा से आई टीम डाक्टरों की टीम ने मरीजों के स्वास्थय की जाँच की और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयाँ भी दी गई। इस मौके सभा के प्रधान सुशील गोयल ने बताया कि अग्रोहा मडीकल से आई डाक्टरों की टीम ने 1200 मरीजों के विभिन्न बीमारियों की जाँच की और जरूरतमंदो को दवाइयाँ भी दी गई है। उन्होंने बताया कि सभा समय-समय पर सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। मेडीकल चेकअप कैम्प के बाद एक समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें चैकअप के लिए आई डाक्टरों की टीम अग्रवाल सभा के प्रधान देवीदयाल तायल ने सम्मानित किया। इस मौके पर सुशीला सर्राफ,पुरूषोतम बड़ोपलिया,अजय गोयल,एस.एम.ओ.डा.हीरालाल गुप्ता,डा.विनय सिंगला,डा.सुरेन्द्र बिश्नोई,रामनिवास गर्ग, मेडीकल सुपरिडेंट डा.जे.एस.सनाधिया,सभा के महासचिव ओमप्रकाश गर्ग,कोषाध्यक्ष रवि सिंगला,उपप्रधान प्रवीन मोदी,कपिल बंसल,विनोद बंसल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

डीएवी युवा आर्य समाज द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह

फतेहाबाद,14 सितम्बर (निस)। डीएवी संस्था का युवा आर्य समाज 16 सितम्बर को पानीपत में 500 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाएगा। यह जानकारी डीएवी के निदेशक डा.धर्मदेव विद्यार्थी ने दी। वे यहाँ आर्य समाज व डीएवी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अक्तूबर में स्वामी दयानंद सरस्वती को 125 वर्ष हो जाएगे इसलिए आर्य समाज समाजिक बुराइयों,दहेज प्रथा,कन्या भ्रूण हत्या,भष्टाचार व नशे विषयों के विरूध राष्ट्रीय स्तर पर जन चेतना महासभ का आयोजन पानीपत डीएवी स्कूल में करेगा। जिसमें देशभर से लाखों लोगों के पधारने की सम्भावना है। डीएवी संस्था शिक्षा के साथ समाज सेवा व परोपकार का कार्य करती है और स्वामी दयानंद ने आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य संसार का उपकार करना निश्चित किया इसलिए आर्य युवा समाज उन जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करेगा चाहे वह किसी भी जाति की हो वे अपने फार्म डीएवी स् क्ूल से संपर्क कर फार्म भर सकती है उनके लाने ले जाने का प्रबंध भी आर्य युवा समाज करेगा व भोजन व आवास की सुविधा भी निशुल्क दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कन्या भू्रण हत्या लोग कन्या विवाह को भार मानकर कर रहे हैं। इस अभियान में कन्या भू्रण हत्या के विरूद्व चेतना पैदा की जाएगी। बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं प्रीसिंपल सुनीता मदान फतेहाबाद,हरेशपाल पांचाल टोहाना,राजेन्द्र सचदेवा रतिया ने भी भाग लिया व अपने विचार रखे। समारोह में फतेहाबाद टोहानव नरवाना क्षेत्र से हजारों लोग भाग लेंगेे।