Tuesday, August 11, 2009

थम नहीं रहा स्वाइन फ्लू का कहर, 12वीं मौत

पुणे/नासिक/मुंबई: स्वाइन फ्लू की वजह से नासिक में एक सिविल अस्पताल के डॉक्टर से दम तोड़ दिया। मृतक डॉक्टर का नाम राकेश गांगुर्डे है। नासिक में ये स्वाइन फ्लू से पहली मौत है। अब मरने वालों की कुल तादाद 14 तक पहुंच गई है। गौरतलब है कि रातभर में चौथी लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो पुणे और एक नासिक में हुई है।
देश में इस घातक बीमारी से मरनेवालों की संख्य 14 हो गई है। जबकि 1075 लोग स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए गए। जिसमें से 589 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसी के साथ स्वाइन फ्लू ने 18 राज्यों को अपने कब्जे में ले लिया है। स्वाइन फ्लू से पुणे-7, मुंबई-2, नासिक-1, चेन्नई-1, अहमदाबाद-1, वडोदरा-1 और केरल-1 मौतें हो चुकी है।

पांच गांवों की पंचायतों ने लगाया जाम

टोहाना: बिजली-पानी की समस्या को लेकर हल्के के किसानों में हाहाकार मची हुयी है। सूखे का शिकार हो रही फसलों को बचाने के लिये किसानों ने उग्र रूप धारण करते हुये हल्के के पाच गाव जिनमें फतेहपूरी, चन्दड़ खुर्द, भोडी, इन्दाछोही एवं चन्दड़ कलां के सैकड़ों किसानों ने हिसार-चण्डीगढ़ हाइवे पर स्थित 132 केवी बिजली घर के आगे करीब चार घटे उमस भरी गर्मी में धरना देकर यातायात ठप कर दिया। गांवों के सरपंच लक्ष्मण सिह चन्दड़ खुर्द, अजायब सिंह फतेहपूरी, मंगत राम भोडी, हरप्रीत सिह चन्दड़ कलंा ने सैकड़ों किसानों का नेतृत्व किया। किसानों ने आरोप लगाया कि पाच दिन पूर्व पांचों गांवों के किसानों द्वारा पिरथला बिजली घर पर रोष प्रदर्शन किये जाने पर पुलिस ने सैकड़ों किसानों के विरुद्ध झूठे केस दर्ज करने पर किसानों में रोष है। किसानों से सड़क खाली करवाने के लिये पहुंचे उपमंडलाधीश रोशन लाल एवं निगम के अधिकारियों द्वारा मांगे मानने पर किसानों ने दोपहर करीब एक बजे सड़क खाली कर दी। पांचों सरपंचों ने मांग की थी कि किसानों पर दर्ज झूठे केस वापस लिये जाये और बिजली आपूíत निर्धारित घटों तक दी जाये, ताकि किसानों की सूख रही फसलें बचायी जा सकें। सरपंच हरप्रीत सिह, अजायब सिह, लक्ष्मण सिह ने प्रेस वार्ता में कहा कि अगर किसानों की फसलें सूख गयी तो हल्के के सैकड़ों किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हो जाएंगे । उन्होंने कहा कि किसान प्रति एकड़ 5 से 10 हजार रुपये खर्च कर चुके हैं, प्रत्येक किसान कर्ज के बोझ तले है। किसान पंचायत ने सभी वगरें के लोगों से आह्वान किया कि खाद्यान्न के उत्पादन के लिये किसानों के संघर्ष में उनका साथ दें। किसानों को अधिकारियों द्वारा आश्वस्त करने पर जाम को खोल दिया।

भैंस की टक्कर से व्यक्ति की मौत

रतिया : भैंस केटक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत होने का समाचार है। मिली जानकारी के अनुसार नजदीकी गांव ब्राह्मण वाला में उत्तम सिंह नामक व्यक्ति घर में अपने पशुओं को चारा डाल रहा था तो उसकी भैंस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रतिया सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसकी बाद में मौत हो गई।

नहर में डूबने से मजदूर की मौत

रतिया: बीती रात गांव लांबा के नजदीक नहर के निर्माणाधीन पुल से गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चीम्मो गांव का रहने वाला पचास वर्षीय सुखदेव सिंह कल रात बब्बन पुर ढाणी से अपने आंव चीम्मो आ रहा था। गांव लांबा के नजदीक निर्माणाधीन पुल के ऊपर उसकी मोपेड का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण वह नहर में गिर गया। अंधेरा अधिक होने की वजह लोगों को उस के गिरने का पता नही चल पाया। सुबह ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इस की सूचना लांबा के सरपंच नवनीत को दी। सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेज दिया।

आधार गोदरेज शोरूम में लाखों का गबन, मामला दर्ज

फतेहाबाद: हंस मार्केट स्थित आधार गोदरेज में लाखों रुपए के गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में जींद निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 406 ए का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोदरेज आधार के संचालक करनाल निवासी अमित जिंदल ने पुलिस को शिकायत की। जिसमें आरोप लगाया कि शर्मा नगर बाई पास जींद निवासी मेनपाल उसके यहां कार्यरत था। जिसने शोरूम से करीब 56 हजार रुपए की नगदी व गोदाम से सामान सहित करीब सवा तीन लाख रुपए का गबन कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वाइन फ्लू से अब तक 10 मौतें,

मुंबई/वडोदरा/पुणे। देशभर में स्वाइन फ्लू से अबतक 10 मौतें हो चुकी है। 10वां शिकार मुंबई की एक महिला हुई। जिसने नूर अस्पताल भोईवाड़ा में दम तोड़ा। महिला का नाम शाइदा दोर्जीवाला बताया जा रहा है। स्वाइन फ्लू से 9वीं मौत आज गुजरात के वडोदरा में हुई है।

स्वाइन फ्लू के चलते हरियाणा में महामारी एक्ट लागू

स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक 7 साल की लड़की ने एसएचजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जहां इसका इलाज चल रहा था।
इससे पहले सोमवार रात पुणे की 13 साल की श्रुति गावड़े को स्वाइन फ्लू ने अपना 8वां शिकार बनाया था। स्वाइन फ्लू पीड़ित श्रुति की मौत पुणे के ससून अस्पताल में हुई। स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से पुणे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि स्वाइन फ्लू से पूरे देश 10 लोगों की मौतें चुकी हैं। वहीं गुजरात और मुंबई में दो-दो मौतें हो चुकी है।