Thursday, September 25, 2008

भीषण सड़क हादसे में चार इनेलो कार्यकर्ताओं की मौत सात घायल




फतेहाबाद(सुनील सचदेवा)। फतेहाबाद- िहसार रोड पर गावं बड़ोपल के पास बृहस्पितवार को सांय 6 बजे के लगभग हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत व सात के घायल होने का समाचार है। प्राप्त ब्यौरे के अनुसार आज प्रात: गांव तामसपुरा के एक दजर्न इनेलो कायर्कतार् एक टाटा सूमों पर िभवानी में आयोिजत इनेलो की सम्मान िदवस रैली में भाग लेने गए थे। रैली के समाप्त होने के बाद ये लोग टाटा सूमों पर सवार होकर वािपस िभवानी से फतेहाबाद िजले के गांव तामसपूरा लोट रहे थे िक फतेहाबाद से दस िकलोमीटर दूर गांव बड़ोपल के पास टाटा सूमों की सामने से आ रही हिरयाणा रोडवेज की बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी िक दुघर्टनास्थल के पास खेतों में ढािणयों में रहने वाले ग्रामीणों को लगा िक राष्ट्रीय राजमागर् पर कोई बम फटा है। दुघर्टनाग्रस्त सूमो के पीछे गािड़यों पर आ रहे इनेलो कायर्कतार्ओं िसरसा िनवासी राजेंद्र भाम्बू व रायिसंह भाम्बू व रितया के इनेलो नेताओं हरबंस खन्ना व बीकर िसंह ने बुरी तरह िपचक गई टाटा सूमों में से सभी घायलों को िनकाल कर फतेहाबाद के सरकारी हस्पताल में भतीर् करवाया। दुघर्टना में मरने वालो में गांव तामसपूरा के मनीराम,बलबीर, संतराम व अजब िसंह है। सात घायलों के नाम जगदेव िसंह, रामकुमार,नायब िसंह, भुक्का िसंह, शरण िसंह, जगदीश व दयाल िसंह है। दुघर्टना की खबर लगते ही एसडीएम जयकृष्ण आभीर व डीएसपी िसटी फतेहाबाद नृपजीत िसंह, शहर थानाध्यक्ष किपल िसहाग तुरंत सरकारी हस्पताल पहूंच गए।सभी घायलों की गंभीर िस्थित को देखते हुए उन्हें िहसार रैफर कर िदया गया है। प्रत्यक्षदिशर्यों के अनुसार दुघर्टनाग्रस्म टाटा सूमों तेज गित से फतेहाबाद की ओर आ रही थी गांव

सम्मान दिवस रैली में उमड़ा जनसैलाब






भिवानी,25 सितम्बर (सुनील सचदेवा): जननायक पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर भिवानी में आयोजित हुई सम्मान दिवस रैली में विशाल जनसमुंद्र उमड़ा। रैली में मंच पर जहां इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के साथ पौने दो बजे पंहुचे वहां प्रात: बजे से ही भीम स्टेडियम में महिलाओं व पुरुषों की टोलियां पंहुचनी शुरु हो गई थी। सम्मान दिवस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, नागालेंड के पूर्व डिप्टी स्पीकर, सांसद त्रिलोचन सिंह, सांसद अजय चौटाला, हरियाणा ओलपिंक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अभय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व वित्तमंत्री सम्पत्त सिंह सहित इनेलो के कई नेता मौजूद थे।भीम स्टेडियम में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने सबसे पहले स्टेडियम में उमड़ी भीड़ का अभिवादन किया और अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की हुड्डा सरकार हर मोर्चे पर विफल है, दिल्ली से रिमोट द्वारा हुड्डा सरकार चलाई जा रही है। किसान अपनी धान व नरमे की फसल बेचने के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। केंद्र सरकार को नपुंसक सरकार बताते हुए चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमरनाथ मामले में देश में धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया है। चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर दिल्ली के पास अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का प्रति एकड़ एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हुड्डा के शासनकाल को फ्लाप बताते हुए चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सरेआम लोगों की हत्याएं की जा रही है। पुलिस निहत्थे लोगों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से कहा कि साढे तीन साल दे चुके हो डेढ साल और किसी तरह गुजार लो, सरकार बनते ही सारी कसर निकाल दूंगा। जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि आज की रैली में उमड़ी भीड़ आज तक उन्होंने नही देखी। भीड़ ने साबित कर दिया है कि वे ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री देखना चाहती है। हरियाणा की जनता से बादल ने कहा कि वे विधानसभा चुनावों में े0 सीटें जीतकर चौटाला को दें। चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बादल ने कहा कि देवीलाल मात्र एक व्यक्ति न होकर एक इंस्टीच्यूट थे व सारी उम्र किसान व कमेरे वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने अपने भाषण में कहा कि हरियाणा का निर्माण चौ. देवीलाल ने किया। उन्होंने जो सपना देखा उस सपने को वर्तमान कांग्रेस सरकार खडिंत कर रही है हरियाणा खतरे में है, इस खतरे से ओमप्रकाश चौटाला ही प्रदेश की जनता को बचा सकते हैं।
बवानीखेड़ा से भिवानी तक वाहनों के काफिले के कारण रोड़ जाम हो गया जिसके कारण सैंकड़ों कार्यकर्ता मायुस होकर वापिस लौट गए।

डीएवी स्कूल फतेहाबाद में फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता





फतेहाबाद, 25 सितम्बर, (मुकेश खुराना): सेठ बदरी प्रसाद डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद मे बृहस्पतिवार को एक फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने बडे़ उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूल प्रिसिंपल सुनीता मदान ने प्रतियोगिमा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

पुलिस महानिरिक्षक एके ढुल ने किया नशीले पदार्थों को किया आग के हवाले



फतेहाबाद,25 सितम्बर: हिसार रेंज के पुलिस महानिरिक्षक एके ढुल की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को पुरानी पुलिस लाईन मे आयोजित समारोह में जिला फतेहाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों से पकडे़ गए नशीले पदार्थो को आग के हवाले किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह, सिरसा के पुलिस अधीक्षक अमिताभ ढिल्लों, डीएसपी नृपजीत सिंह, डीएसपी सतबीर श्योराण, डीआई दवेंद्र कुमार, सिटी एसएचओ कपिल सिहाग, सदर एसएचओ योगेश कुमार, तहसीलदार ज्ञानप्रकाश,व्यापार मंडल प्रधान टेकचंद मिढा,पार्षद विरेंद्र नांरग, कालूराम फुटेला, सुभाष जागड़ा, राजमोहर सचदेवा, व्यासकरण लुथरा मौजूद थे। आयोजित समारोह में ख्ख् हजार किलो चुरा पोस्त, क्फ्ब् किलों अफीम व दो सौ ग्राम अफीम को आग के हवाले किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस महानिरिक्षक एके ढुल ने बताया कि हिसार रेंज में महिलाओं के विरूद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एक महिला वकील को प्रत्येक पुलिस थाने से जोड़ा जाएगा ताकि महिलाओं के केसों की नि:शुल्क पैरवी हो सके। नोडल सैल में एक एनजीओ महिला को शामिल किया जाएगा।आईजी ढुल ने बताया कि अदालतों से बरी हो जाने वाले अपराधियों के बारे में पुलिस विभाग बरी होने के बाद उन मामलों की दोबारा जांच कर इस बात की समीक्षा करेगा कि केस में क्या कमिया रही जिसके कारणा वो बरी हुआ। उन्हाेंने कहा नशीले पदार्थो की तस्करी में लगे अपराधियों की सम्पति जब्त करने का अभियान भी पुलिस विभाग ने गम्भीरता से शुरू कर रखा है। उन्होंने कहा कि युवा अपराधियों की गतिविधियों पर भी पुलिस विभाग नजर रखेगा। यह भी पता लगाया जाएगा की युवा अपराधियों के पास पैसा कहा से आ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में होने वाले मर्डर केसों की एक डायरी अलग से तैयार करवाई जा रही है। दोपहिया वाहन पर थ्री राईडरों पर पुलिस की विशेष नजर है इन मामलों में पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में भी पुलिस विभाग विशेष काम करेगा। उन स्थानों की पहचान की जाएगी जहा बार-बार दुर्घटनाए होती है। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएगे।

माकपा ने किया परमाणु करार को लेकर प्रदर्शन


फतेहाबाद,25 सितम्बर (मुकेश खुराना): माकपा के आहवान परमाणु करार को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया जिसमें माकपा कार्यकर्ता ने माकपा जिला सचिव रामकुमार बहबलपुरिया की अध्यक्षता में शहर में प्रदर्शन किया और लोगों में परचे बाँटे गए। इस मौके पर जोगिन्द्र भ्याणा,सतबीर सिंह,प्यारा राम,हरिप्रताप शाक्य,विनोद कुमार,करनैल सिंह,गुरबख्श सिंह,रमाकांत आदि उपस्थित थे। इस मौके पर रामकुमार बहबलपुरिया ने कहा कि परमाणु करार समझौता उर्जा संकट का समाधान केवल एक बहाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह परमाणु समझौता को अतिंम रूप देने के लिए राष्ट्रपति बुश के दरबार हाजिर होकर ऐसा राष्ट्र विरोधी काम करने जा रहा है जिसका परिणाम भारत की क्क्0 करोड़ जनता को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर टोहाना में का.हरपाल सिंह,भूना में का.अग्रेज सिंह व रतिया में का.छत्रपाल सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया।

चौ. देवीलाल का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया


फतेहाबाद,25 सितम्बर : राजकीय प्राथमिक पाठशाला हिजरावां खुर्द में जननायक चौ. देवीलाल का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों व अभिभावकों द्वारा ताऊ देवीलाल के चित्र पर पुष्पार्पित किए गए। इस अवसर पर देवेंद्र दहिया, गुरमीत सिंह कम्बोज, मदनलाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।