Sunday, October 05, 2008

मुलायम के जाते ही तीसरा मोर्चा समाप्त हो गया था : चौटाला


फतेहाबाद, 5 अक्तूबर (निस)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने रविवार दोपहर इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा तीसरा मोर्चा तो उसी दिन समाप्त हो गया था जिस दिन समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव ने तीसरे मोर्च से किनारा कर परमाणु करार पर केंद्र की यूपीए सरकार को समर्थन देने की घोषणा की थी। पत्रकार सम्मेलन में पूर्व वित मंत्री सम्पत सिंह, इनेलो जिला प्रधान निशान सिंह, विधायक ज्ञानचंद ओड, इनेलो महिला विंग जिला प्रधान कृष्णा पूनिया, रमेश सिंगला रतिया, यादविंद्र रिम्पल, इनेलो ब्लाक फतेहाबाद प्रधान सुरेंद्र लेगा, सुमनलता सिवाच, पवन चुघ सहित कई इनेलो नेता मौजूद थे। पुर्व मुख्यमंत्री चौटाला रविवार को फतेहाबाद जिले के गांव तामसपुरा में पांच इनेलो कार्यकर्ताओ के रस्म भोग श्रद्धाजलिं समारोह में भाग लेने के बाद फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि इनेलो की सम्मान दिवस रैली से लौटते समय तामसपुरा गांव के पाचं इनेलो कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन के प्रश्र पर चौटाला ने कहा कि अभी तक भाजपा से कोई ठोस बातचीत नही हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इनेलो हरियाणा व देश से कांग्रेस का सफाया करने के लिए समान विचारधारा वाले किसी भी राजनैतिक दल से समझौता कर सकती है। उन्होंने कहा हरियाणा की जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुकी है और इनेलो की आशा भरी निगाहों से देख रही है। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में रोज हो रहे मर्डर कानून व्यवस्था के फेल होने का प्रमाण है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी पर से अपना नियंत्रण खो चुके है।क्या लोकसभा चुनावों में महंगाई चुनावी मुद्दा होगी के प्रश्न पर चौटाला ने कहा कि आंतकवाद ने हमारे देश में सारे मसले पृष्ठभूमि में डाल दिए है। आज कोई दिन ऐसा नही बीत रहा जब देश के किसी हिस्से में बम धमाके ना हो रहे हो। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनावों में आंतकवाद ही प्रमुख मुद्दा होगा।देश में पोटा लगाने की बात पर चौटाला ने कहा कि आंतकवाद का खात्मा पोटा लगाने से नही होने वाला है। हमारे देश में मौजुद कानुन आंतकवाद से निपटने में सक्षम है।
लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतात्रिंक गठबंधने से विखरे दलों के फिर इकट्ठा होने के प्रश्र पर चौटाला ने कहा कि उन्हे इस बात पर सब से ज्यादा खुशी होगी कि जिन राजनैतिक दलों ने पहले गठजोड़ कर देश से कांग्रेस का सफाया किया था। वे सभी राजनैतिक दल एक बार फिर इकट्ठे होकर कांग्रेस का इस देश से सूपड़ा साफ कर दे।परमाणु करार पर चौटाला ने कहा कि अखबारों में आ रही खबरों से ही उन्हे पता चला है कि परमाणु करार हो चुका है। उन्होंने कहा कि परमाणु करार से देश को क्या लाभ होगा इस बारे में अभी कुछ नही कहा जा सकता।

किसानों को जमकर लूटा जा रहा है : सम्पत सिंह


फतेहाबाद, 5 अक्तूबर (निस)। हरियाणा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज्ा किसानों की फसलों की ज्ामकर लूट हो रही है यह आरोप पूर्व वित्तमंत्री प्रो.सम्पत सिंह ने केन्द्र सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यकत किए।पूर्व वित मंत्री सम्पत सिंह ने कहा कि मण्डियों में आज्ा किसानों, मज्ादूरों व व्यापारियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और रोषस्वरूव वे हड़ताल व ज्ााम लगा रहे हैं। सम्पत सिंह ने कहा कि इनेलो के शासनकाल में हरियाणा की मण्डियों में दूसरे प्रदेशों का बाज्ारा भी बिकता था ज्ाबकि आज्ा प्रदेश के किसानों को ही अपना बाज्ारा बेचने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाज्ारे की खरीद पर इतनी शर्तें लगा रखी हैं कि मज्ाबूरी में किसान 150 रुपये प्रति क्विंटल तक का घाटा उठाकर निज्ाी व्यापारियों को अपनी फसल बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 60-70 मण्डियां हैं जि्ानमें से केवल 7-8 मण्डियों में ही बाज्ारे की खरीद हो रही है। इनेलो नेता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के विधायक बाज्ारे की कालाबाज्ाारी करने के लिए स्वयं बाज्ारे की खरीद करने में ज्ाुटे हुए हैं और किसानों का शोषण कर रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण इस साल धान उत्पादक किसानों को एक हज्ाार रुपये प्रति क्विंटल का घाटा उठाना पड़ रहा है। सरकार ने पुसा-1121, सरबती आरएस10 को गैर बासमती घोषित कर दिया है जि्ासकी वज्ाह से किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। खरीद एज्ोसिंयों व प्रशासन में आपसी तालमेल के अभाव में मण्डियों में आज्ा अव्यवस्था का माहौल बना रहता है, किसानों को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही और अपनी फसल बेचने आने वाला किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है। एक सवाल के ज्ावाब में प्रो.सम्पत सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और इन पर रोक लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा है। सरेआम एक नगरपालिका सचिव की गोली मारकर हत्या कर दी ज्ााती है, पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाती। इस अवसर पर उनके साथ कुलज्ाीत सिंह कुलड़िया, पंकज्ा झाझड़ा, रायसिंह खिचड़, प्रमोद बज्ााज्ा, सुरेन्द्र लेगा, लक्ष्मीनारायण देहडू, सूबे सिंह ढाका, पटेल सिंह ढीगसरा सहित अनेक इनेलो नेता उपस्थित थे।

राजनैतिक संरक्षण प्राप्त अपराधों पर पूरी तरह अंकुश : अशोक बुवानीवाला


फतेहाबाद, 5 अक्तूबर (निस)। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता को भय व भ्रष्टाचार मुक्त शासन उपलब्ध करवाया है। अब राजनैतिक संरक्षण प्राप्त अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया गया है। यह बात मीडिया कोर्डिनेटर श्री अशोक बुवानीवाला ने आज स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराधों पर अंकुश के लिए अपराधियों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की उसी प्रकार भ्रष्टाचार को भी काबू किया। आज आम जनता कांग्रेस के राज से खुश है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को विकास पुरूष बताते हुए कहा कि उन्ाके नेतृत्व में राज्य के सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करवाया जा रहा है। बिजली की समस्या बारे उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आते ही 23 हजार करोड़ रूपए की राशि बिजली व्यवस्था में सुधारीकरण के लिए निर्धारित की इसके अलावा पांच नए बिजली उत्पादन संयत्र लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है। उनके निर्माण के बाद प्रदेश में बिजली पर्याप्त मात्रा में जनता को उपलब्ध होगी। जबकि पूर्व की सरकारों ने बिजली की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में व्यापारी वर्ग के साथ ज्यादतियां की। अब व्यापारी सम्मेलन कर उन्हें रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनैलो का प्रदेश में जनाधार लगातार कम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर पर खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रत्येक स्टेडियम पर 50 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। इसी जिले में पांच खेल स्टेडियम का निर्माण प्रगति पर है। इन स्टेडियमों में खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ग्रामीण आंचल में छुपी हुई खेल प्रतिभाएं उजागर हो सकेंगी। प्रदेश में दो चरणों में सात हजार पीटीआई की नियुक्ति की जाएगी। सरकार ने हांसी-बुटाना लिंक नहर का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इसके बनने से 15 जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पत्रकारों के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की है। पत्रकार पुरस्कार योजना शुरू की है। मान्यता प्राप्त पत्रकारों को यात्रा सीमा में बढ़ोतरी की है। इस अवसर पर देवीदयाल तायल, रामकुमार मंगल, वेद मंगल, अखिल भारतीय वैश्य समाज के जिला प्रधान विनोद बंसल, सचिव सुशील बंसल, आन्ान्द अग्रवाल, प्रवीण गर्ग सहित अग्र समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मिढा बर्दस द्वारा अशोक बुवानीवाला का जोरदार स्वागत




फतेहाबाद, 5अक्तूबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हाल ही मे नियुक्त किए गए मीडिया समन्वयक अशोक बुवानीवाला रविवार को सिरसा में आयोजित अग्रसैन जयंती समारोह में भाग लेने के लिए सिरसा जाते हुए कुछ देर के लिए अपने वर्षो पुराने मित्र समाजसेवी बृजभूषण मिढा के बीघड़ रोड आवास पर रूके। अपने आवास पर मिढा बर्दस टेकचंद मिढा, बृजभूषण मिढा व मनमोहन मिढा ने अशोक बुवानीवाला का बुके भेंट कर शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर डा. उपेंद्र आनन्द, सजंय मैहता एडवोकेट भी मौजूद थे। मिढा आवास पर प्रवास कर रहे तपोवन हरिद्वार के संत स्वामी अवशेषानंद महाराज से भी अशोक बुवानीवाला ने आर्शीवाद लिया।

व्यापारियों व मजदूरो के बीच विवाद समाप्त

फतेहाबाद, 5 अक्तूबर (निस)। मडिंयों में अनाज के उठान व लदान के लिए मीलर डीलर व मजदूरों के बीच मजदूरी को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया है और मजदूर अनाज के उठान व लदान का कार्य भली प्रकार से करने लग गए हैं। इस बारे जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त जेएस अहलावत ने बताया कि जिला की सभी मडिंयों में मजदूर, व्यापारी व खरीद एजेसिंयों के बीच दिहाड़ी को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। इस बारे कैंप कार्यालय में व्यापारियों व मजदूर संघों के प्रतिनिधियों की एक बैठक जिला अधिकारियों के साथ हुई जिसमें सभी पक्षों ने अपनी अपनी बात रखी और एक सर्वमान्य फैसला किया गया जिसे मजदूर संघों, व्यापारियों व खरीद एजेसिंयों ने मान लिया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की उठान व लदान से जुड़ी समस्या का पूरी तरह से समाधान हो चुका है। इसके साथ साथ मजदूरों ने मडिंयों में अनाज के उठान व लदान का कार्य भी जोर शोर से शुरू कर दिया है। बैठक में उपमंडलाधीश डा. जयकृष्ण आभीर, डा. मुनीष नागपाल, श्री तिलकराज, डीएमईओ एमएल कक्कड़, हरियाणा राईस सेलर मील एसोसिएशन के प्रधान आजाद सिंह राठी, टोहाना राईस मिलर एसोसिएशन के प्रधान तरसेम सिंह, टोहाना, जाखल, रतिया व धारसूल की लेबर यूनियन के प्रधान आदि उपस्थित थे।

डायमंड किक्रेट अकैडमी द्वारा किक्रेट प्रतियोगिता


फतेहाबाद, 5 अक्तूबर (निस)। डायमंड क्रिकेट अकैडमी में अंडर -16 डायमंड कप प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगत राम विरट इंस्ाा की अध्यक्षता में प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राम सिंह सहारण इंसा ने किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि शील कुमार मैहरा सरपंच बालसमंद थे। प्रतियोगिता का पहला मैच टारगेट क्रिकेट अकैडमी दिल्ली व एनआर कांवेंट स्कूल के कप्तान पंकज कौशिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार लांधड़ी, सीताराम पंच बनगांव, प्रताप चिराणियां बनगांव, अशोक कुमार चिराणियां बनगांव, भूप सिंह गोदारा, अरूण खोड, राजेश बिश्रोई, संदीप गोदारा, हीरालाल, धर्मपाल, मंगतराम कृष्ण पंवार व नेकी राम साहवाला मौजूद थे। यह सूचना देते हुए अकैडमी के निर्देशक मुकेश बिश्नोई ने बताया कि समारोह के मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के लिए क्क् हजार रूपए, बच्चों को टी शर्टें तथा फल वितरित किए। अध्यक्ष मंगतराम विरट इंसा ने 51 सौ रूपए वितरित किए।