Friday, September 26, 2008

सरकार ने सम्मान दिवस रैली में जाने से लोगों को रोका : अजय चौटाला




फतेहाबाद,26 सितम्बर,(निस)। इण्डियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अजय चौटाला ने शुक्रवार को फतेहाबाद में इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा हरियाणा सरकार इनेलो को मिल रहे जनसमर्थन को देखकर बौखला चुकी है।अजय चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में उमड़ी भीड़ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सब प्रदेश की जनता के समर्थन के बलबूते सम्भव हो पाया है। सांसद अजय चौटाला ने बताया कि कांग्रेस सरकार के पास यह सूचना पंहुच चुकी थी कि सम्मान दिवस रैली में भारी भीड़ पंहुचने वाली है। सरकार ने बौखलाहट में कई अलोकतात्रिंक कदम उठाए। यहां तक कि भीम स्टेडियम में एक रात पहले समीप की नहर तोड़कर पानी छोड़ दिया गया व भिवानी शहर को आने वाले एक बाईपास का रातो-रात पत्थर डालकर सड़क रोक दी गई। भिवानी पंहुचने वाले रास्तों पर भी अवरोध पैदा किए गए। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भिवानी आने बारे चार दिन पहले डीसी भिवानी को फैक्स पर सूचना दे दी गई थी लेकिन रैली से एक दिन पहले तक भिवानी प्रशासन इंकार करता रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो अधिकारी सरकार की कठपुतली बनकर आम आदमी को परेशान करेगा, इनेलो शासन में उसे सबक सिखाया जाएगा। सांसद अजय चौटाला आज दोपहर बाद फतेहाबाद जिले के गांव तामसपुरा पंहुचे। सांसद अजय चौटाला ने बृहस्पतिवार को बड़ोपल के पास सड़क हादसे में मारे गए सभी पांचों इनेलो कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, इनेलो किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पूर्णसिंह डाबड़ा, राजेश गोदारा, कुलजीत कुलड़िया, इनेलो ब्लाक प्रधान सुरेंद्र लेगा व इंद्र गावड़ी, इनेलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज, कृष्णा पूनिया, नरेंद्र चौधरी, राजेंद्र सूरा, पवन चुघ सहित कई इनेलो नेता मौजूद थे। गांव तामसपुरा जाने से पहले सांसद अजय चौटाला इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया के आवास पर रुके और दोपहर के भोज के बाद तामसपुरा रवाना हुए।
सांसद अजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कांगेस शासनकाल की वास्तविकता यह है कि प्रदेश सरकार की सरकारी अधिकारियों पर कोई नियन्त्रण नही है। कांग्रेस से जुड़े नेता बौखला चुके है। उन्होंने बताया की प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। कोई दिन ऐसा नही बीतता जब प्रदेश में कोई लूटपाट की बड़ी वारदात ना होती हो। प्रदेश में बिजली-पानी की स्थिति बदतर हो चुकी है । मुख्यमंत्री हुड्डा रोम के शासक नीरो की तरह बासुरी बजा रहे है। लगातार बढती मंहगाई पर सांसद अजय चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया। लोगों को दो जून की रोटी मुश्किल हो चली है। सांसद अजय चौटाला ने कहा भिवानी की सम्मान दिवस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने जो घोषणाए की है वे मात्र घोषणाए नही है। प्रदेश में इनेलो सरकार बनते ही एक कलम से सभी घोषणाओं को लागु कर दिया जाएगा।

देश में यूपीए की लोकप्रियता बढी, लोकसभा चुनाव समय पर : शैलजा



फतेहाबाद,26 सितम्बर,(निस)। केंद्रीय मंत्री कुुमारी शैलजा ने आज ढाणी गिलाखेड़ा में कांग्रेस सेवादल के राजेंद्र ठाकुर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे अगला लोकसभा चुनाव अम्बाला से लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव अपने तय समय पर होंगे और यूपीए पिछले चुनावों से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सत्ता में लौटेगा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि अरविंद शर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा, रामनिवास गोयल, डा. मुखत्यार सिंह सदर, संतलाल मैहता, मनोज ठाकुर, माधोराम एडवोकेट, गुरप्रीत सिंह संधू, ओमप्रकाश जाखड़, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश बागड़ी, सुभाष नायक सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री शैलजा ने कहा कि आज देश में ग्रामीण लोगों का शहरों की ओर रुझान बढता जा रहा है। शहरों में मकानों की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है। इस समय देश 247 लाख मकानों की आवश्यकता है। मकानों की कमी के कारण देश में झुग्गी-झोपड़ियों की भरमार होती जा रही है। शैलजा ने कहा कि देश के शहरों में हाऊसिंग सोसायटियों के माध्यम से मकानों का व्यापक स्तर पर निर्माण करना होगा, इन सोसायटी में गरीबों को निश्चित मूल्य पर मकान देने होंगे। परमाणु करार को देशहित में बताते हुए शैलजा ने कहा कि परमाणु समझौते के बाद भारत विकसित देशों की कगार में आ खड़ा हुआ है। कुमारी शैलजा ने कहा कि युपीए सरकार ने पिछले चार वर्षो में गरीब, दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए अनेक नई योजनाएं लागू की है। आज देश का गरीब आदमी काग्रेस के राज में अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। केन्द्रीय बजट में गरीब लोगो से जुड़ी योजनाओ के लिए उपलब्ध धन राशि में भारी बढ़ोतरी की है। नरेगा स्कीम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए है। उन्होंने कहा कि जनता दोबारा से कागं्रेस को सत्ता सौंपना चाहती है।
कुमारी शैलजा के सम्मुख बिलासपुर हिमाचल प्रदेश से विस्थापित हो कर यहां बसे लोगो ने अपनी समस्याएं रखी जिस पर उन्होंने दोनो प्रदेशों के मुख्यमन्त्रीयों से बातचीत करने का आश्वासन दिया। लोगो की समस्या थी कि उनके आरक्षण के लिए जरूरी प्रमाणपत्र नही बनाए जा रहे। कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाएं।

खेलों के नाम पर राजनीति नही करनी चाहिएकिरण चौधरी





फतेहाबाद,26 सितम्बर,(निस)। खेलों में राजनीति नही होनी चाहिए बल्कि खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण व सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सके। यह बात हरियाणा की वन, पर्यटन,खेल एवं युवा कल्याण राज्य मन्त्री किरण चौधरी ने आज गांव भूथनकलां में पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि खेलों में बेवजह की राजनीति हो रही है। इससे खेलों का कोई भला नही होने वाला। खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 161 खेल स्टेडियम विकसित किए गए है। पर्यटन को बढ़ावा देने बारे पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कालका व पिंजौर को वर्ल्ड हैरीटेज में शामिल किया गया है। यह हमारी बड़ी उपलब्धि है। पर्यटन को और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है। इस पर प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है। पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रदेश में वन क्षेत्र में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए नई वन नीति लागू की गई है। प्रत्येक जिले में एक औषधिय पार्क बनाया जा रहा है। जापान बैंक आफ इन्टरनैशनल को-ओप्रेशन के सहयोग से राज्य के 800 गांवों में 286 करोड़ रुपए की लागत सेपौधारोपण तथा गरीबी उन्नमूलन के कार्यक्रम चलाए जा रहे है। पर्यावरण से छेड़छाड़ करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इससे पूर्व गांव भूथनकलां में पहुंचने पर जगदीश भण्डारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने जोरदार स्वागत किया। गांव भूथनकलां उनके पति स्व0 श्री सुरेन्द्र सिंह की ननिहाल है। श्रीमति चौधरी ने कहा कि जिन्दगी का कोई भरोसा नही होता, पता नही एक पल में कहां जिन्दगी समाप्त हो जाए । इसलिए हमें भलाई के कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर को स्व0 सुरेन्द्र सिंह का जन्म दिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा मन्त्री प्रणव मुखर्जी सुरेन्द्र सिंह की एक और प्रतिमा का अनावरण करेगें । उन्होंने कहा कि ख् अक्तूबर को पानीपत में यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी सामाजिक क्रातिं समारोह को सम्बोधित करेगी । इन समारोहो में आप बड़ी संख्या में पहुंंचे। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि किरण चौधरी के आने से ईलाके के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। इस इलाके के साथ चौ0 बन्सीलाल व सुरेन्द्र सिंह का गहरा लगाव था। उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र सिंह एक व्यक्ति न हो कर संस्था थे जिनमें जन कल्याण की सोच थी । इसी लिए वे जनता के कार्यो के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
इस मौके पर जगदीश भण्डारी ने कहा कि भूथनकलां गांव से चौ0 बंसीलाल व सुरेन्द्र सिंह का अटूट रिश्ता रहा है। गांव के हर व्यक्ति से उनका व्यक्तिगत लगाव रहा है। इसीलिए पूरा गांव इन दोनों नेताओं की मृत्यु के उपरान्त अपने आप को असहाय महसूस करने लगा लेकिन किरण चौधरी के आने से लोगों में दोबारा से जोश आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उन द्वारा किया गया हर आह्वान भूथनकलां गांव के लिए मान्य होगा। गांव महिलाओं ने श्रीमति चौधरी का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया और बुर्जग महिलाओं ने आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व मन्त्री रामस्वरूप रामा,युवा नेता गुरदीप गिल्ल, युवा जिला अध्यक्ष जगजीत हुड्डा, रेडचन्द कालिया, जिला परिषद सदस्य अजीत माचरा, प्रवीन भिरडाना, विक्की मेहता, जगराम नगंथला, धर्मपाल,सुषमा, वन मण्डल अधिकारी एस के गोयल, उप-पुलिस अधीक्षक सत्यवीर श्योरान, तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डीसी, एसडीएम पहूंचे घायलों का हालचाल पूछने


फतेहाबाद26 सितम्बर,(निस)। बृहस्पतिवार की शाम को बड़ोपल के पास हुए सड़क हादसे में घायल नायब सिंह नाम के व्यक्ति ने देर रात्रि हिसार के हस्पताल में दम तोड़ दिया। उपायुक्त जेएस अहलावत, एसपी सौरभ सिंह, एसडीएम जयकृष्ण आभीर, पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी व नरेंद्र चौधरी भी देर शाम को हस्पताल में घायलों का हालचाल जानने पंहुचे।ज्ञात रहे कि गांव तामसपुरा के एक दर्जन इनेलो कार्यकर्ता एक टाटा सूमो पर भिवानी में आयोजित इनेलो की सम्मान दिवस रैली में भाग लेने गए थे। रैली के समाप्त होने के बाद ये लोग टाटा सूमो पर सवार होकर वापिस भिवानी से फतेहाबाद जिले के गांव तामसपूरा लौट रहे थे कि फतेहाबाद से दस किलोमीटर दूर गांव बड़ोपल के पास टाटा सूमो की सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की बस से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला का पैर जाल में फंस गया


फतेहाबाद,26 सितम्बर,(निस)। स्थानीय सामान्य अस्पताल के गेट पर लगाया गया जाल वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज प्रात: वहां से जा रही एक महिला का पैर जाल में फंस गया जिसे काफी कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार गुड्डी पत्नी विजय निवासी कबीर बस्ती सामान्य अस्पताल जा रही थी कि उसका पैर जाल में फंस गया। लगभग आधे घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य अस्पताल के प्रदीप ने महिला के पैर को जैक की सहायता से निकाला।