Saturday, November 29, 2008

भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत


फतेहाबाद, 29 नवम्बर :िहसार-चंडीगढ मागर् पर सुरेर्वाला चौक व बरवाला के बीच िस्थत गांव लतानी के पास शिनवार को प्रात: क्क् बजे के लगभग एक जीप नं. डीएलत्त्सीए-भ्त्त्भ्फ् व ट्रक नम्बर पीबीक्0बीएच-क्ेफ्े के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में जीप में सवार आठ लोगों की मौत होने का समाचार है। मृतकों में तीन मिहलाएं व बच्चे िजनकी पहचान नही हो सकी व जीप चालक राजबीर व पिरचालक सुलतान िसंह िनवासी खेदड़ शािमल है। चालक व पिरचालक दोनो सगे भाई बताए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीप सुरेवाला चौक से सवािरयां िबठाकर प्रात: साढे दास बजे के लगभग बरवाला की ओर रवाना हुई थी िक गांव लतानी के पास जीप की सामने से आ रहे ट्रक से िभड़ंत हो गई। टक्कर इतनी ज

एसपी सौरभ िसंह ने िकया नए कमरो का शुभारंभ


फतेहाबाद,28 नवम्बर(िनस)। स्थानीय नए बस स्टैंड पुिलस चौकी में बने नए कमरे का आज पुिलस अधीक्षक सौरभ िसंह ने उद्घाटन िकया। इस मौकेे पर उन्होंने मुम्बई में आतंकवादी हमले की िनंदा की। इस मौके पर उन्होंने कहा िक मुम्बई आतंकवादी हमले से हमें सबक लेना चािहए। उन्होंने कहा िक प्रत्येक व्यिक्त का फजर् है िक वह अपने आस-पास रह रहे व्यिक्त के बारे में जानकारी ले िक वह व्यिक्त कहाँ से आया है और कहाँ का रहने वाला है। पुिलस अधीक्षक सौरभ िसंह ने कहा िक एक िवशेष अिभयान चलाया जाएगा िजसमें प्रत्येक वाडर्,बस्ती में रहने वाले व्यिक्त के बारे में जानकारी ली जाएगी। इस मौके पर डीएसपी हरीश दत्ता,सत्यवीर श्योराण,डी.आई दवेन्द्र कुमार,व्यापार मंडल प्रधान टेकचंद िमढ़ा,सतपाल मानकटला,प्लािस्टक पाइप फैक्ट्री प्रधान सुरेश िमढ़ा,अजय गोयल,एएसआई राजकुमार,पुिलस चौकी इंचाजर् सुभाष चंद्र,सिचन लिलत,पाषर्द िवरेन्द्र नारंग,राजकुमार िजंदल सिहत शहर के गणमान्य लोग उपिस्थत थे।

प्रशासन गांव के लोगों के िलए है।


फतेहाबाद,28 नवम्बर(िनस)। प्रशासन गांव के लोगों के िलए है। इसी सोच के तहत यह स्वास्थ्य कैंप गांव में लगाया गया है। उक्त िवचार उपायुक्त जे एस अहलावत ने आज गांव िढंगसरा में स्वास्थ्य कैंप के उद्घाटन के बाद लोगाें को संबोिधत करते हुए व्यक्त िकए। इस अवसर पर उपायुक्त ने गांव में सफाई व्यवस्था का जायजा िलया। इसके बाद गांव सुलीखेड़ा में भी उपायुक्त ने स्ाफाई व्यवस्था का जायजा िलया और लोगों से िजले को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। उपायुक्त ने कहा िक सफाई अिभयान तभी सफल होगा जब गांववासी इसमें पूणर् सहयोग करें। सफाई का जीवन में िवशेष महत्व है। सफाई करना समाज के िलए एक सराहनीय कायर् करने जैसा है। इस कायर् में सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना चािहए। उन्होंने कहा िक िजतनी सफाई ज्यादा होगी, बीमािरयां कम फैलेगी और लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उपायुक्त ने कहा िक हमारा िजला साफ व सुदंर बने तािक इस िजले के प्रत्येक गांव िनमर्ल ग्राम पुरस्कार के तहत लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा िक वातावरण को शुद्ध रखने के िलए प्रत्येक व्यिक्त को एक पौधा जरूर लगाना चािहए। पेड़-पौधों से जीवन को एक नया रूप िमलता है।इस मौके पर एसडीएम डा. जयकृष्ण आभीर ने कहा िक स्वास्थ्य के िलए सफाई बेहद जरूरी है। सफाई अिभयान को कामयाब बनाने के िलए प्रत्येक ग्रामवासी को सहयोग करना चािहए तािक िजले को पूणर् स्वच्छ बनाया जा सके। इस अवसर पर िढगसरा के सरपंच जसवंत िसंह, सुलीखेड़ा के सरपंच िबशन िसंह बैनीवाल, कायर्कारी अिभयंता एस के सांगवान,िजला िशक्षा अिधकारी हरचरण िसंह छोकर, नायब तहसीलदार प्रेम डूडी, दलबीर िसंह, प्राचायर् मदनलाल, उपिनदेशक पशुपालन ईश्वर िसंह,

Friday, October 24, 2008

ȤÌðãUæÕæÎ,24 ¥€ÌêÕÚU(çÙâ)Ð ÎèÂæßÜè ·ð¤ ˆØæñãUæÚU ·ð¤ ׊ØÙÁÚU çÁÜð ×ð´ àææ´çÌ ¥æñÚU ÃØßSÍæ ÕÙæ° ÚU¹Ùð ·ð¤ çÜ° ÇUØêÅUè ×ñçÁSÅðþUÅU Ü»æ° »° ãñU Áæð â×Ø-â×Ø ÂÚU çÙŠææüçÚUÌ §UÜæ·¤æð´ ×ð´ ÎæñÚUæ ·¤ÚU àææ´çÌ ¥æñÚU ÃØßSÍæ ·¤æØ× ÚU¹Ùð ·¤æ ·¤æØü ·¤ÚÔU»ð´Ð çÁÜæ ×ñçÁSÅðþUÅU °ß´ ©UÂæØéQ¤ Áð °â ¥ãUÜæßÌ Ùð ¥æÁ ØãUæ´ ÁæÚUè çÙÎðüàææð´ ×ð´ çßçÖóæ §UÜæ·¤æð´ ×ð´ çÙ»ÚUæÙè ·ð¤ çÜ° ÇUØêÅUè ×ñçÁSÅðþUÅU çÙØéQ¤ ç·¤° ãñUРȤÌððãUæÕæÎ Ù»ÚUÂæçÜ·¤æ ÿæð˜æ ×ð´ àææ´çÌ ¥æñÚU ÃØßSÍæ ÕÙæ° ÚU¹Ùð ·ð¤ çÜ° ™ææÙÂý·¤æàæ ÌãUâèÜÎæÚU ·¤æð ÇUØêÅUè ×ñçÁSÅðþUÅU Ü»æØæ »Øæ ãñUÐ §Uâè Âý·¤æÚU ÅUæðãUæÙæ Ù»ÚUÂæçÜ·¤æ ÿæð˜æ ·ð¤ çÜ° ÌãUâèÜÎæÚU ÚUæ× çâ´ãU çÕoAæð§üU, ÚUçÌØæ Ù»ÚUÂæçÜ·¤æ ÿæð˜æ ·ð¤ çÜ° ÌãUâèÜÎæÚU ÚUæÁð‹Îý »ãUÜæðÌ, ÖêÙæ ·¤SÕð ·ð¤ çÜ° ÙæØÕ ÌãUâèÜÎæÚU ¥æð×Âý·¤æàæ, ÖÅ÷UÅêU ·¤SÕð ·ð¤ çÜ° ÙæØÕ ÌãUâèÜÎæÚU ÎÜÕèÚU çâ´ãU ß Áæ¹Ü ·¤SÕð ·ð¤ çÜ° ÙæØÕ ÌãUâèÜÎæÚU ÚUæÁð‹Îý ·é¤×æÚU ·¤æð çÇUØêÅUè ×ñçÁSÅðþUÅU Ü»æØæ »Øæ ãñUÐ âÖè çÇUØêÅUè ×ñçÁSÅðþUÅU 26 ¥Qê¤ÕÚU âð 28 ¥Qê¤ÕÚU Ì·¤ ¥ÂÙð- ¥ÂÙ𠥊æèÙ ¥æÙð ßæÜð ÿæð˜ææð´ ×ð´ àææ´çÌ ¥æñÚU ÃØßSÍæ ·¤æð ÕÙæ° ÚU¹ð»ð´Ð

ÎèÂæßÜè ÂÚU àææ´çÌ ÕÙæ° ÚU¹Ùð ·ð¤ çÜ° ÇUØêÅUè ×çÁSÅþðUÅU ÌñÙæÌ

ȤÌðãUæÕæÎ,24 ¥€ÌêÕÚU(çÙâ)Ð ÎèÂæßÜè ·ð¤ ˆØæñãUæÚU ·ð¤ ׊ØÙÁÚU çÁÜð ×ð´ àææ´çÌ ¥æñÚU ÃØßSÍæ ÕÙæ° ÚU¹Ùð ·ð¤ çÜ° ÇUØêÅUè ×ñçÁSÅðþUÅU Ü»æ° »° ãñU Áæð â×Ø-â×Ø ÂÚU çÙŠææüçÚUÌ §UÜæ·¤æð´ ×ð´ ÎæñÚUæ ·¤ÚU àææ´çÌ ¥æñÚU ÃØßSÍæ ·¤æØ× ÚU¹Ùð ·¤æ ·¤æØü ·¤ÚÔU»ð´Ð
çÁÜæ ×ñçÁSÅðþUÅU °ß´ ©UÂæØéQ¤ Áð °â ¥ãUÜæßÌ Ùð ¥æÁ ØãUæ´ ÁæÚUè çÙÎðüàææð´ ×ð´ çßçÖóæ §UÜæ·¤æð´ ×ð´ çÙ»ÚUæÙè ·ð¤ çÜ° ÇUØêÅUè ×ñçÁSÅðþUÅU çÙØéQ¤ ç·¤° ãñUРȤÌððãUæÕæÎ Ù»ÚUÂæçÜ·¤æ ÿæð˜æ ×ð´ àææ´çÌ ¥æñÚU ÃØßSÍæ ÕÙæ° ÚU¹Ùð ·ð¤ çÜ° ™ææÙÂý·¤æàæ ÌãUâèÜÎæÚU ·¤æð ÇUØêÅUè ×ñçÁSÅðþUÅU Ü»æØæ »Øæ ãñUÐ §Uâè Âý·¤æÚU ÅUæðãUæÙæ Ù»ÚUÂæçÜ·¤æ ÿæð˜æ ·ð¤ çÜ° ÌãUâèÜÎæÚU ÚUæ× çâ´ãU çÕoAæð§üU, ÚUçÌØæ Ù»ÚUÂæçÜ·¤æ ÿæð˜æ ·ð¤ çÜ° ÌãUâèÜÎæÚU ÚUæÁð‹Îý »ãUÜæðÌ, ÖêÙæ ·¤SÕð ·ð¤ çÜ° ÙæØÕ ÌãUâèÜÎæÚU ¥æð×Âý·¤æàæ, ÖÅ÷UÅêU ·¤SÕð ·ð¤ çÜ° ÙæØÕ ÌãUâèÜÎæÚU ÎÜÕèÚU çâ´ãU ß Áæ¹Ü ·¤SÕð ·ð¤ çÜ° ÙæØÕ ÌãUâèÜÎæÚU ÚUæÁð‹Îý ·é¤×æÚU ·¤æð çÇUØêÅUè ×ñçÁSÅðþUÅU Ü»æØæ »Øæ ãñUÐ âÖè çÇUØêÅUè ×ñçÁSÅðþUÅU 26 ¥Qê¤ÕÚU âð 28 ¥Qê¤ÕÚU Ì·¤ ¥ÂÙð- ¥ÂÙ𠥊æèÙ ¥æÙð ßæÜð ÿæð˜ææð´ ×ð´ àææ´çÌ ¥æñÚU ÃØßSÍæ ·¤æð ÕÙæ° ÚU¹ð»ð´Ð

Wednesday, October 08, 2008

लावारिस बैग मिलने से सनसनी, बम की अफवाह

फतेहाबाद, 8 अक्तूबर: भूना के एक धार्मिक स्थल के सामने वाली सड़क पर एक लावारिस बैग मिलने से कस्बे में बम की अफवाह आग की तरह फैल गई, जिससे लोगों में हड़कम्प मच गया। जिला पुलिस मुख्यालय को सूचित किए जाने पर पुलिस टीम ने धार्मिक स्थल बाबा राणाधीर मदिंर रोड़ पर यातायात बंद कर सदिंग्ध लोगों को घेरे में लिया।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को टेलीफोन पर लावारिस बैग की सूचना मिली थी जिससे पुलिस हरकत में आ गई। मामला प्रात: साढे े बजे का बताया गया है। पुलिस टीम के रमेश कुमार हवलदार ने बैग के निकट पंहुचकर बैग खोला तो बम की अफवाह की सूचना का पटाक्षेप हो गया। बैग में पुराने कपड़े एवं घरेलु सामान मिलने पर अधिकारियों ने सुख की सांस ली। पुलिस मुताबिक सदिंग्ध बैग सड़क पर चलते दोपहिया वाहन से गिरा होगा। पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर मालिक की तलाश शुरु कर दी।गौरतलब है कि बीती सायं भूना-जाखल रोउ़ पर गांव लहरियां में दो लाख की डकैती की अफवाह भी कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी मुताबिक अधिकारियों ने थानों में तैनात कर्मियों की सजगता की परीक्षा लेने के लिए थाना भूना सूचना भेजी कि लहरियां गांव के पास सड़क पर डकैती हुई है। भूना-कुला कस्बे की पुलिस टीमें जब वहां पंहुची तो मामला केवल पुलिस की कार्यप्रणाली का हिस्सा साबित हुआ।

आवारागर्दी के आरोप में दो महिला व दो युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद, 8 अक्तूबर: भट्टूकलां पुलिस ने गत रात्रि गस्त के दौरान दो युवक व दो महिलाओं को आंवारागर्दी करते गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा क्0े के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर दिया। मिली जानकरी के अनुसार गत रात्रि थाना प्रभारी मनोज कुमार जब गस्त कर रहे थे तो थाने के नजदीक ही एक चाय की दुकान में दो महिलाएं व दो युवकों के आवारागर्दी करने की भनक लग गई। थानाध्यक्ष ने जब दुकान का शटर उठा कर देखा तो उसमें राजकुमार पुत्र सुखदेव निवासी भट्टूकलां, कृष्ण पुत्र भालसिंह निवासी कैरांवाली व सुनीता पत्नी पवन निवासी बीघड़, आत्मा पत्नी जगदीश निवासी बीघड़ आंवारागर्दी करते पाए गए। पुलिस ने उन्हें तुरन्त गिरफ्तार कर धारा क्0े के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायलय में पेश का दिया।

बाल वाटिका स्कूल में मनाया गया दशहरा


फतेहाबाद, 8 अक्तूबर: बाल वाटिका पब्लिक स्कूल में आज दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में रावण का पूतला जलाकर बुराईयों को समाप्त करने का स्कूल के विद्यार्थियों से संकल्प लिया। स्कूल प्रिंसीपल रोजी महतानी ने इस अवसर पर बच्चों को बताया कि रावण को क्यों जलाया जाता है। उन्होंने कहा कि रावण को हमारे समाज में बुराईयों का प्रतीक माना जाता है। हम लोग हर वर्ष रावण को जलाकर समाज में व्याप्त बुराईयों को समाप्त करने का निर्णय लेते हैं।प्रिंसीपल रोजी महतानी ने भगवान राम द्वारा प्रस्तुत आदर्शों बारे बच्चों को बताते हुए उन्हें श्री राम के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया।

‘आषाढ का एक दिन’ नाटक का मंचन


फतेहाबाद, 8 अक्तूबर: रिदम नाटक ग्रुप द्वारा एमएम कालेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार की रात्रि आषाढ का एक दिन नाटक का सफल मंचन किया गया। समारोह की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के प्रधान देवीदयाल तायल ने की। समारोह में कालेज प्रबंधन समिति के चैयरमेन देवराज बतरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

नए भवन के लिए भूमि पूजन

फतेहाबाद, 8 अक्तूबर: एमएम कालेज ऑफ पोलटैक्नीक के नए बनने वाले भवन के लिए आज भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर कालेज चैयरमेन देवराज बतरा, सचिव विनोद मैहता एडवोकेट, उपाध्यक्ष डा. विनोद बतरा, आत्म प्रकाश बतरा, आत्मप्रकाश मैहता, कार्यकारिणी सदस्य सुशील मानव, प्रिंसीपल डीके कौशिक, राजीव बतरा, एनसी वधवा मौजूद थे।

एमएम कालेज में प्रतिभाखोज प्रतियोगिता का आयोजन

फतेहाबाद, 8 अक्तूबर: स्थानीय एम.एम. कॉलेज आफ एजुकेशन में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से करवाया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन आज विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एड. के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर निर्णायक मंडल की भूमिका वीना भ्याणा, रमनीता बत्रा और विभा मैहता ने निभाई। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अनुरोध किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बी.एड.व डी.एड. का स्टाफ उपस्थित था।

Monday, October 06, 2008

विजय शर्मा हत्याकांड पर से नही छट पा रहे रहस्य के बादल


फतेहाबाद (सुनील सचदेवा): गत शुक्रवार तीन अक्तूबर की शाम को साढे छ: बजें भारी भीड़ के बीच नगरपालिका बरवाला के सचिव विजय शर्मा की फतेहाबाद के अम्बेदकर पार्क के पास की गई हत्या के मामले पर पड़े रहस्य के पर्दे को घटना के चार दिन बाद भी फतेहाबाद पुलिस नही उठा पाई है। फतेहाबाद के व्यस्त अम्बेदकर पार्क क्षेत्र में लोगों के बीच हुई इस हत्या को लेकर तरह-तरह की अटकले लग रही है। शहर फतेहाबाद में भी नगरपालिका सचिव रहे विजय शर्मा एक मिलनसार व शरीफ व्यकित के तौर पर जाने जाते थे। लोगों की समझ में यह नही आ रहा कि आखिर एक शरीफ आदमी का कोई क्यो कत्ल करेगा। पुलिस इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने में जुटी है।सुत्रों ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस ने अपनी जांच का केंद्र बरवाला क्षेत्र को बना रखा है। फतेहाबाद में मारे गए विजय शर्मा बरवाला में ही नगरपालिका सचिव के पद पर कार्यरत थे। सुत्र बतातें है कि फतेहाबाद पुलिस विजय शर्मा के कार्यकाल में बरवाला मेें गिराए गए अवैध निर्माणों के रिकार्ड को खंगाल रही है। बताते है विजय शर्मा ने अपने कार्यकाल में कुछ ऐसी सम्पतियों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया था जो क्ेे0 से कब्जे में थी ओर आज उन सम्पतियों की बाजार कीमत करोड़ो रूपये थी। पुलिस को शक ही ऐसा व्यक्ति जिसे पालिका सचिव के निर्णय से करोड़ो का नुकसान हुआ हो इस हत्याकांड से जुड़ा हो सकता है। यह भी पता चला है कि मृतक पालिका सचिव विजय शर्मा बरवाला पालिका के पार्षदों के एक धड़े के साथ मिल कर अवैध कब्जा हटाओं अभियान चला रहे थे। पुलिस बरवाला के कई लोगों का मोबाइल रिकार्ड खगाल कर हत्यारे तक पहूंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के सामने मृतक विजय शर्मा के परिवार के लोेगों ने बडे़ पुत्र की सुसराल वालों से चल रहे मतभेदों के बारे में भी बताया था लेकिन पुलिस को विजय शर्मा की हत्या के पीछे परिवारिक कारण नजर नही आ रहे है। एसपी सौरभ सिंह फिलहाल इस मामले में कुछ भी नही बता रहे है लेकिन वे दावा कर रहे है कि अगले दो दिन विजय शर्मा का हत्यारा पुलिस गिरफ्त में होगा। नगरपरिषद़ फतेहाबाद के कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एसपी सौरभ सिंह को एक ज्ञापन देकर पालिका सचिव विजय शर्म के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

लापता बाप-बेटी के शव मिले, हत्याओं के पीछे अवैध सम्बंधों की चरचा

फतेहाबाद (सुनील सचदेवा): शहर फतेहाबाद के साथ सटे गांव सालमखेड़ा से लापता हुए बाप बेटी के शव नहर से मिलने के बाद से क्षेत्र में यह मामला व्यापक चरचा का विषय बना हुआ है। गांव सालमखेड़ा निवासी हनुमान सिंह व उसकी सात वर्षीय लड़की रतना बीते शुक्रवार की शाम से गांव सालमखेड़ा से लापता थे। शनिवार को गांव के लोगोें ने सदर फतेहाबाद थाने में हनुमान व उसकी लड़की रतना के लापता होने बारे शिकायत भी दर्ज करवाई थी। मृतक हनुमान की पत्नी ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया था कि शुक्रवार शाम को घर में सोई उसकी लड़की कोई व्यक्ति जबरन उठा ले गया। लड़की को उठा कर ले गए व्यक्ति के पीछे ही उसका पति हनुमान भी गया लेकिन देर रात तक ना तो हनुमान का कुछ पता चला और ना ही सात वर्षीय रतना का। बाप-बेटी के अचानक गायब होने व उसके बाद दोनो की लाशे मिलने से पूरे क्षेत्र में लोग तरह-तरह की अटकले लगा रहे है। कुछ लोग तो इस हत्याकांड के पीछे अवैध सम्बंधों की आंशका भी व्यक्त कर रहे है। पुलिस इस मामले की जांच कई कोणों को सामने रख कर कर रही है। मृतक हनुमान व रतना के शवों के पोस्टमार्टम के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों की हत्या की गई है। हनुमान के सिर पर तेज धारदार हथियार से चोटों के निशान है तो सात वर्षीय रतना की हत्या गला घोट कर की गई है।

उपायुक्त जेएस अहलावत ने खुद झाड़ू लगा फतेहाबाद में चलाया सफाई अभियान


फतेहाबाद,6 अक्तूबर(निस)। आज प्रात: उपायुक्त जे एस अहलावत ने स्थानीय अम्बेडकर पार्क से स्वच्छ फतेहाबाद-स्वथ्य फतेहाबाद-सुन्दर फतेहाबाद के नारों के साथ सफाई अभियान का शुभारम्भ किया। अनेक स्थानों पर उन्होंने स्वंय सफाई की । उनके साथ उपमण्डलाधीश डा. जय कृष्ण आभीर,नगर परिषद चेयरमैन उषा चौधरी,नगराधीश सतीश जैन, सिविल सर्जन डा. जे के बिश्रोई, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ओ पी शर्मा नगरपालिका सचिव नेकी राम बिश्रोई, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियन्ता, अनेक पार्षद व बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी व शहरवासी थे। उन्होंने कहा कि हम सबको मिल कर फतेहाबाद को माडल शहर बनाना है। इसके लिए प्रशासन ने नगरपालिका व आम जनता के सहयोग से गन्दगी हटाओं-सफाई अपनाओं अभियान चलाया है। इस दौरान शहर को पूरी तरह से गन्दगी रहित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के सफाई अभियान हर दिन किसी न किसी क्षेत्र से जारी रखे जाएगें ताकि शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि गन्दगी से बीमारियां फैलने का अंदेशा रहता है। हम सभी को सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने दुकानदारों से अपील की, कि वे अपनी दुकान की सफाई कर कुड़ा कचरा सड़क पर न डाले, इसे निर्धारित स्थान पर ही डाले ताकि पालिका कर्मचारी उसे उठा कर ले जा सके। श्री अहलावत ने कहा कि सभी नागरिक शहर को अपना घर माने तथा जिस प्रकार प्रत्येक दिन घर की सफाई जरूरी होती है उसी प्रकार शहर को भी साफ रख कर सुन्दर बनाना है। इस कार्य में प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझे और स्वच्छता को अपनाएं।
उन्होंने स्थानीय अम्बेडकर चौक से चल कर भट्टू रोड पर पुलिया तक सफाई अभियान चलाया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़क के टूटे बरम ठीक करे। टूटी सड़कों की मुरम्मत करे। इसके अलावा फुटपाथ को भी ठीक करवाए ताकि पैदल चलने वाले नागरिको को सुविधा हो। उन्होंने लाईटे ठीक करने के निर्देश दिए तथा दुकानों के आगे पार्किगं व्यवस्था में सुधार के लिए कहा। जो रेहड़िया सड़क किनारे खड़ी होती है वे अपना कुड़ा-कचरा सड़क पर न डाले। नगरपालिका के कर्मचारी प्रत्येक दिन इसी प्रकार से विशेष सफाई अभियान चलाए। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ,सुन्दर व स्वस्थ शहर बनाने में प्रशासन का सहयोग करे।

हम नही सुधरेंगे


फतेहाबाद, 6 अक्तूबर (अनिल गोयल): भीमा बस्ती रोड़ पर बीघड़ चौक के पास नगरपरिषद् ने अवरोध लगाकर हैवी टै्रफिक का आवागमन रोक रखा है। इस अवरोध के बावजूद बडे़ वाहनों के चालक अपने वाहन निकालने की कोशिश करते है। सोमवार को एक टै्रक्टर चालक ने अपने टै्रक्टर-ट्राली को अवरोध के नीचे से निकालने की कोशिश कि तो ट्रैक्टर तो निकल गया लेकिन ट्राली फंस गई। दो घंटे तक इस रोड पर वाहनों का आवागमन रूका रहा। चालक को ट्राली के पहियों की हवा निकाल कर अपनी ट्राली निकालनी पड़ी।

महाराजा अग्रसैन सेवा समिति का गठन

फतेहाबाद,6 अक्तूबर(सुशील बंसल)। हरियाणा प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने एक विशेष बातचीत के दौरान कहा कि सम्मेलन में महाराजा अग्रसैन सेवा समिति का गठन समाज की बेसहारा गरीब व जरूरत मंद बंधुओं व बहनों के लिए किया है। जिसके अतंर्गत विधवा व जरूरत मंद बहनों की विधवा पैंशन के रूप में उनकी आर्थिक सहायता की जा सके। गोपाल शरण गर्ग ने बताया कि महाराजा अग्रसैन सेवा समिति ने 3 अगस्त को नारनौल में पहला प्रदेश स्तरीय कार्यकम्र नारनौल मे आयोजित किया गया जिसमें लगभग 1100 जरूरतमंद विधवा बहनों को 300 रूपयें प्रतिमाह के हिसाब से 4 माह की पैंशन हरियाण के शिक्षा मंत्री मांगेराम गुप्ता व राजस्व मंत्री सावित्री जिन्दल ने वितरित किए। सम्मेलन 1600 बहनों को पैंशन चैक वितरित कर चुके है तथा एक हजार जरूरतमंद बहनों के नए फार्म रजिस्टर्ड हो चुके है। उपरोक्त राशि को समाज कि अनेक बंधुओं से सहयोग लेकर पूरा किया जाएगा तथा पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर लगभग 20 हजार सहयोगी सदस्य बनाएं जाएगें।

फतेहाबाद मे सरेआम धज्जियां उड़ रही धुम्रपान निषेघ कानून की


फतेहाबाद, 6 अक्तूबर (निस)। केंद्र सरकार द्वारा दो अक्तूबर से पूरे देश में लागू किया गए धुम्रपान निषेध कानून के प्रति जहा अभी लोगो के बीच जागरूकता का अभाव है वंहा जिला फतेहाबाद प्रशासन ने इस कानून के लागू होने बारे अखबारों में समाचार प्रकाशित करवा अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। फतेहाबाद शहर में कानून लागू होने के चार दिन बाद भी स्थिति पहले की तरह है। फतेहाबाद का बस स्टैंड कानून तोड़ने का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बस स्टैंड पर दिन में किसी भी समय धुए के छल्ले उड़ाते लोग देखे जा सकते है। बसों में यात्रियों की बात तो दूर खुद चालक सुटा लगाते देखे जा सकते है। जिला सत्र न्यायलय परिसर फतेहाबाद में भी सोमवार 6 अक्तूबर को एक कोने में बैठे आधा दर्जन पुलिसकर्मी बकायदा सामुहिक रूप से धुम्रपान निषेध कानून की धज्जियां उड़ाते देखे गए। लघुसचिवालय में स्थित सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी दो अक्तूबर से देश भर में लागू हुए कानून को दरकिनार कर कार्यालय में कश लगाते नजर आए। सरकारी हस्पताल फतेहाबाद में आने वाले रोगियों के अभिभावकों को भी कश लगाने से रोकने वाला कोई नही था। फतेहाबाद शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कानून लागू होने के चार दिन बाद तक स्थिति यह थी कि धुम्रपान करने वाले लोगों को जुर्माना लगाना तो दूर उन्हें कोई आराम से यह तक समझाने वाला नही था कि भाई आप लोग जो कर रहे हो वो अब एक कानून जुर्म बन चुका है।

Sunday, October 05, 2008

मुलायम के जाते ही तीसरा मोर्चा समाप्त हो गया था : चौटाला


फतेहाबाद, 5 अक्तूबर (निस)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने रविवार दोपहर इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा तीसरा मोर्चा तो उसी दिन समाप्त हो गया था जिस दिन समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव ने तीसरे मोर्च से किनारा कर परमाणु करार पर केंद्र की यूपीए सरकार को समर्थन देने की घोषणा की थी। पत्रकार सम्मेलन में पूर्व वित मंत्री सम्पत सिंह, इनेलो जिला प्रधान निशान सिंह, विधायक ज्ञानचंद ओड, इनेलो महिला विंग जिला प्रधान कृष्णा पूनिया, रमेश सिंगला रतिया, यादविंद्र रिम्पल, इनेलो ब्लाक फतेहाबाद प्रधान सुरेंद्र लेगा, सुमनलता सिवाच, पवन चुघ सहित कई इनेलो नेता मौजूद थे। पुर्व मुख्यमंत्री चौटाला रविवार को फतेहाबाद जिले के गांव तामसपुरा में पांच इनेलो कार्यकर्ताओ के रस्म भोग श्रद्धाजलिं समारोह में भाग लेने के बाद फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि इनेलो की सम्मान दिवस रैली से लौटते समय तामसपुरा गांव के पाचं इनेलो कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन के प्रश्र पर चौटाला ने कहा कि अभी तक भाजपा से कोई ठोस बातचीत नही हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इनेलो हरियाणा व देश से कांग्रेस का सफाया करने के लिए समान विचारधारा वाले किसी भी राजनैतिक दल से समझौता कर सकती है। उन्होंने कहा हरियाणा की जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुकी है और इनेलो की आशा भरी निगाहों से देख रही है। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में रोज हो रहे मर्डर कानून व्यवस्था के फेल होने का प्रमाण है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी पर से अपना नियंत्रण खो चुके है।क्या लोकसभा चुनावों में महंगाई चुनावी मुद्दा होगी के प्रश्न पर चौटाला ने कहा कि आंतकवाद ने हमारे देश में सारे मसले पृष्ठभूमि में डाल दिए है। आज कोई दिन ऐसा नही बीत रहा जब देश के किसी हिस्से में बम धमाके ना हो रहे हो। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनावों में आंतकवाद ही प्रमुख मुद्दा होगा।देश में पोटा लगाने की बात पर चौटाला ने कहा कि आंतकवाद का खात्मा पोटा लगाने से नही होने वाला है। हमारे देश में मौजुद कानुन आंतकवाद से निपटने में सक्षम है।
लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतात्रिंक गठबंधने से विखरे दलों के फिर इकट्ठा होने के प्रश्र पर चौटाला ने कहा कि उन्हे इस बात पर सब से ज्यादा खुशी होगी कि जिन राजनैतिक दलों ने पहले गठजोड़ कर देश से कांग्रेस का सफाया किया था। वे सभी राजनैतिक दल एक बार फिर इकट्ठे होकर कांग्रेस का इस देश से सूपड़ा साफ कर दे।परमाणु करार पर चौटाला ने कहा कि अखबारों में आ रही खबरों से ही उन्हे पता चला है कि परमाणु करार हो चुका है। उन्होंने कहा कि परमाणु करार से देश को क्या लाभ होगा इस बारे में अभी कुछ नही कहा जा सकता।

किसानों को जमकर लूटा जा रहा है : सम्पत सिंह


फतेहाबाद, 5 अक्तूबर (निस)। हरियाणा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज्ा किसानों की फसलों की ज्ामकर लूट हो रही है यह आरोप पूर्व वित्तमंत्री प्रो.सम्पत सिंह ने केन्द्र सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यकत किए।पूर्व वित मंत्री सम्पत सिंह ने कहा कि मण्डियों में आज्ा किसानों, मज्ादूरों व व्यापारियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और रोषस्वरूव वे हड़ताल व ज्ााम लगा रहे हैं। सम्पत सिंह ने कहा कि इनेलो के शासनकाल में हरियाणा की मण्डियों में दूसरे प्रदेशों का बाज्ारा भी बिकता था ज्ाबकि आज्ा प्रदेश के किसानों को ही अपना बाज्ारा बेचने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाज्ारे की खरीद पर इतनी शर्तें लगा रखी हैं कि मज्ाबूरी में किसान 150 रुपये प्रति क्विंटल तक का घाटा उठाकर निज्ाी व्यापारियों को अपनी फसल बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 60-70 मण्डियां हैं जि्ानमें से केवल 7-8 मण्डियों में ही बाज्ारे की खरीद हो रही है। इनेलो नेता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के विधायक बाज्ारे की कालाबाज्ाारी करने के लिए स्वयं बाज्ारे की खरीद करने में ज्ाुटे हुए हैं और किसानों का शोषण कर रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के कारण इस साल धान उत्पादक किसानों को एक हज्ाार रुपये प्रति क्विंटल का घाटा उठाना पड़ रहा है। सरकार ने पुसा-1121, सरबती आरएस10 को गैर बासमती घोषित कर दिया है जि्ासकी वज्ाह से किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। खरीद एज्ोसिंयों व प्रशासन में आपसी तालमेल के अभाव में मण्डियों में आज्ा अव्यवस्था का माहौल बना रहता है, किसानों को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही और अपनी फसल बेचने आने वाला किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है। एक सवाल के ज्ावाब में प्रो.सम्पत सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और इन पर रोक लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा है। सरेआम एक नगरपालिका सचिव की गोली मारकर हत्या कर दी ज्ााती है, पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाती। इस अवसर पर उनके साथ कुलज्ाीत सिंह कुलड़िया, पंकज्ा झाझड़ा, रायसिंह खिचड़, प्रमोद बज्ााज्ा, सुरेन्द्र लेगा, लक्ष्मीनारायण देहडू, सूबे सिंह ढाका, पटेल सिंह ढीगसरा सहित अनेक इनेलो नेता उपस्थित थे।

राजनैतिक संरक्षण प्राप्त अपराधों पर पूरी तरह अंकुश : अशोक बुवानीवाला


फतेहाबाद, 5 अक्तूबर (निस)। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता को भय व भ्रष्टाचार मुक्त शासन उपलब्ध करवाया है। अब राजनैतिक संरक्षण प्राप्त अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया गया है। यह बात मीडिया कोर्डिनेटर श्री अशोक बुवानीवाला ने आज स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराधों पर अंकुश के लिए अपराधियों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की उसी प्रकार भ्रष्टाचार को भी काबू किया। आज आम जनता कांग्रेस के राज से खुश है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को विकास पुरूष बताते हुए कहा कि उन्ाके नेतृत्व में राज्य के सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करवाया जा रहा है। बिजली की समस्या बारे उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आते ही 23 हजार करोड़ रूपए की राशि बिजली व्यवस्था में सुधारीकरण के लिए निर्धारित की इसके अलावा पांच नए बिजली उत्पादन संयत्र लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है। उनके निर्माण के बाद प्रदेश में बिजली पर्याप्त मात्रा में जनता को उपलब्ध होगी। जबकि पूर्व की सरकारों ने बिजली की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में व्यापारी वर्ग के साथ ज्यादतियां की। अब व्यापारी सम्मेलन कर उन्हें रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनैलो का प्रदेश में जनाधार लगातार कम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर पर खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रत्येक स्टेडियम पर 50 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। इसी जिले में पांच खेल स्टेडियम का निर्माण प्रगति पर है। इन स्टेडियमों में खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ग्रामीण आंचल में छुपी हुई खेल प्रतिभाएं उजागर हो सकेंगी। प्रदेश में दो चरणों में सात हजार पीटीआई की नियुक्ति की जाएगी। सरकार ने हांसी-बुटाना लिंक नहर का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इसके बनने से 15 जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पत्रकारों के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की है। पत्रकार पुरस्कार योजना शुरू की है। मान्यता प्राप्त पत्रकारों को यात्रा सीमा में बढ़ोतरी की है। इस अवसर पर देवीदयाल तायल, रामकुमार मंगल, वेद मंगल, अखिल भारतीय वैश्य समाज के जिला प्रधान विनोद बंसल, सचिव सुशील बंसल, आन्ान्द अग्रवाल, प्रवीण गर्ग सहित अग्र समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मिढा बर्दस द्वारा अशोक बुवानीवाला का जोरदार स्वागत




फतेहाबाद, 5अक्तूबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हाल ही मे नियुक्त किए गए मीडिया समन्वयक अशोक बुवानीवाला रविवार को सिरसा में आयोजित अग्रसैन जयंती समारोह में भाग लेने के लिए सिरसा जाते हुए कुछ देर के लिए अपने वर्षो पुराने मित्र समाजसेवी बृजभूषण मिढा के बीघड़ रोड आवास पर रूके। अपने आवास पर मिढा बर्दस टेकचंद मिढा, बृजभूषण मिढा व मनमोहन मिढा ने अशोक बुवानीवाला का बुके भेंट कर शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर डा. उपेंद्र आनन्द, सजंय मैहता एडवोकेट भी मौजूद थे। मिढा आवास पर प्रवास कर रहे तपोवन हरिद्वार के संत स्वामी अवशेषानंद महाराज से भी अशोक बुवानीवाला ने आर्शीवाद लिया।

व्यापारियों व मजदूरो के बीच विवाद समाप्त

फतेहाबाद, 5 अक्तूबर (निस)। मडिंयों में अनाज के उठान व लदान के लिए मीलर डीलर व मजदूरों के बीच मजदूरी को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया है और मजदूर अनाज के उठान व लदान का कार्य भली प्रकार से करने लग गए हैं। इस बारे जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त जेएस अहलावत ने बताया कि जिला की सभी मडिंयों में मजदूर, व्यापारी व खरीद एजेसिंयों के बीच दिहाड़ी को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। इस बारे कैंप कार्यालय में व्यापारियों व मजदूर संघों के प्रतिनिधियों की एक बैठक जिला अधिकारियों के साथ हुई जिसमें सभी पक्षों ने अपनी अपनी बात रखी और एक सर्वमान्य फैसला किया गया जिसे मजदूर संघों, व्यापारियों व खरीद एजेसिंयों ने मान लिया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की उठान व लदान से जुड़ी समस्या का पूरी तरह से समाधान हो चुका है। इसके साथ साथ मजदूरों ने मडिंयों में अनाज के उठान व लदान का कार्य भी जोर शोर से शुरू कर दिया है। बैठक में उपमंडलाधीश डा. जयकृष्ण आभीर, डा. मुनीष नागपाल, श्री तिलकराज, डीएमईओ एमएल कक्कड़, हरियाणा राईस सेलर मील एसोसिएशन के प्रधान आजाद सिंह राठी, टोहाना राईस मिलर एसोसिएशन के प्रधान तरसेम सिंह, टोहाना, जाखल, रतिया व धारसूल की लेबर यूनियन के प्रधान आदि उपस्थित थे।

डायमंड किक्रेट अकैडमी द्वारा किक्रेट प्रतियोगिता


फतेहाबाद, 5 अक्तूबर (निस)। डायमंड क्रिकेट अकैडमी में अंडर -16 डायमंड कप प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगत राम विरट इंस्ाा की अध्यक्षता में प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राम सिंह सहारण इंसा ने किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि शील कुमार मैहरा सरपंच बालसमंद थे। प्रतियोगिता का पहला मैच टारगेट क्रिकेट अकैडमी दिल्ली व एनआर कांवेंट स्कूल के कप्तान पंकज कौशिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार लांधड़ी, सीताराम पंच बनगांव, प्रताप चिराणियां बनगांव, अशोक कुमार चिराणियां बनगांव, भूप सिंह गोदारा, अरूण खोड, राजेश बिश्रोई, संदीप गोदारा, हीरालाल, धर्मपाल, मंगतराम कृष्ण पंवार व नेकी राम साहवाला मौजूद थे। यह सूचना देते हुए अकैडमी के निर्देशक मुकेश बिश्नोई ने बताया कि समारोह के मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के लिए क्क् हजार रूपए, बच्चों को टी शर्टें तथा फल वितरित किए। अध्यक्ष मंगतराम विरट इंसा ने 51 सौ रूपए वितरित किए।

Saturday, October 04, 2008

बिजली मंत्री रणदीप सुर्जेवाला पाली होटल पर


फतेहाबाद, 4 अक्तूबर : हरियाणा के बिजली मंत्री रणदीप सिंह सुर्जेवाला आज ऐलनाबाद जाते समय कुछ देर के लिए सिरसा रोड पर स्थित पाली होटल पर रूके । रणदीप सुर्जेवाला पाली होटल पर जलपान करने के बाद ऐलनाबाद रवाना हो गए।

व्यापारियों ने भी किया रोडजाम



फतेहाबाद,4 अक्तूबर(निस)। अनाजमंडी फतेहाबाद के मजदूरों द्वारा जारी हड़ताल से परेशान मंडी के आढतियों ने आज अम्बेदकर पार्क के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकर रोड़ जाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रात: अनाजमंडी में 91 नम्बर दुकान के सामने धान की तुलाई कर रहे किसानों के साथ मंडी के मजदूरों ने हाथापाई की। इस घटना का पता चलते ही मंडी के व्यापारी व्यापार मंडल प्रधान टेकचंद मिढा की दुकान के सामने जमा हो गए। एसडीएम जयकृष्ण आभीर ने मौके पर पंहुचकर व्यापारियों को शांत करवाया। बाद में जिला प्रशासन की ओर से मुनादी करवाई गई कि धान की तुलाई कर रहे किसानों को रोकने की कोशिश करने वाले मजदूरों के विरुद्ध कड़ी कार्रव्ााई की जाएगी। व्यापार मंडल प्रधान टेकचंद मिढा ने कहा कि मंडी में अब किसी भी सूरत में मजदूरों की गुंडागर्दी सहन नही होगी। इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण देहडू, सुबे सिंह व हरपाल बैनीवाल ने कहा कि अनाजमंडी में मजदूरों व आढतियों के बीच धान खरीद को लेकर चल रहे विवाद को सुलटाने के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नही उठा रहा है। लक्ष्मीनारायण देहडू ने कहा कि मंडी के मजदूरों की मजदूरी बढाने की मांग गलत है। उन्होंने बताया कि सिरसा, रतिया व टोहाना की मडिंयों में जो मजदूरी रेट है वही फतेहाबाद में है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अनाजमंडी फतेहाबाद में मामले को गम्भीरता से लेकर समाधान करवाना चाहिए। अनाजमंडी के मजदूरों व व्यापारियों के बीच जारी तनातनी के बीच शनिवार को अनाजमंडी में दुकान नं. 40 के पीछे वाले शैड के पास किसानों द्वारा की जा रही तुलाई का विरोध करने कुछ मजदूर पंहुचे तो किसानों ने एक मजदूर को पकड़ लिया। घटना के समय व्यापार मंडल प्रधान की दुकान पर व्यापारियों की बैठक चल रही थी। व्यापारी भी मौके पर पंहुच गए और पकड़े गए मजदूर की जमकर धुनाई कर दी व फिर उसे शहर पुलिस को सौंप दिया।

कार सवारों द्वारा ट्रक चालक की धुनाई


फतेहाबाद,4 अक्तूबर(निस)। जींद से ऐलनाबाद कांग्रेस की खेत मजदूर रैली में भाग लेने मारुति वैग्नार नं. डीएल3सीएडब्ल्यू 7436 पर जा रहे पास युवकों ने अम्बेडकर पार्क के पास ट्रक नं. आरजे 13 जी-8086 के चालक पंजाब निवासी सुखबीर सिंह पुत्र भगवान सिंह की जमकर धुनाई कर दी। मामला यह था कि कार चालक प्रवेश निवासी जींद की गलती के कारण कार ट्रक से भिड़ गई, जिससे कार की पिछली लाईट टूट गई। कार में सवार युवकों ने बिना कुछ समझे ट्रक चालक की धुनाई कर डाली। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर डीआई देवेंद्र कुमार भी पंहुच गए। घटनास्थल पर एक युवक ने जब डीआई को बताया कि कार में सवार युवकों ने ट्रक चालक को बूरी तरह पीटा है तो डीआई ने उस युवक को बुरी तरह धमका दिया।

विजय शर्मा हत्याकांड, घटनास्थल पर हमेशा खड़ी रहती थी पीसीआर जिप्सी

फतेहाबाद,4 अक्तूबर(निस)। नगर पालिका फतेहाबाद के सचिव रहे विजय शर्मा की भारी भीड़ के बीच की गई हत्या, हत्यारे के दु:साहस व पुलिस की अक्षमता शहर में व्यापक चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बजाज डिस्कवर पर आए युवकों ने पूरे इत्मीनान के साथ अपना मोटरसाईकिल अम्बेदकर पार्क के सामने वाले नुक्कड़ पर खड़ा किया और पैदल जा रहे विजय शर्मा की पीठ से रिवाल्वर सटाकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद युवक बड़े आराम से अपना मोटरसाईकिल घटनास्थ्ल पर छोड़कर बस स्टेंड की ओर चला गया। इस मामले में कई आश्चर्यजनक पहलु है। जिस स्थान पर विजय शर्मा की हत्या की गई वह स्थान शाम को पुलिस पीसीआर जिप्सी के खड़ा होने का स्थान है। पुलिस रिकार्ड में भी यह दर्ज है। दूसरा आश्चर्यजनक पहलु यह है कि हत्यारा गोली मारने के बाद नए बस स्टेंड की ओर गया। नए बस स्टेंड पर पुलिस चौकी भी है। सुत्र बताते हैं कि गोली चलने से हुए धमाके की आवाज जीटीरोड़ पर दूर तक गई। नए बस स्टेंड पर खड़े कुछ लोग तो घटनास्थल पर आ पंहुचे लेकिन बस स्टैंड चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने धमाके की आवाज को गम्भीरता से नही लिया।इस मामले में तीसरा आश्चर्यजनक पहलु यह है कि जब विजय शर्मा को गोली मारी गई उसके दो मिनट बाद सादी वर्दी में कुछ पुलिसकर्मी पट्रोल पम्प के पास के ठेके से शराब की बोतलें लेकर घटनास्थल के पास से गुजरे लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली मारी गई है लेकिन इन पुलिसकर्मियों ने कोई ध्यान नही दिया और वहां से चले गए।हरियाणा जनहित कांग्रेस शहरी प्रधान राजेंद्र चौधरी काका ने कहा कि भारी भीड़ के बीच पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर विजय शर्मा की गोली मारकर की गई हत्या ने पुलिस की पोल खोल दी है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि फतेहाबाद पुलिस ने शहर की जनता को रामभरोसे छोड़ रखा है। उन्होंने कहा कि अगर विजय शर्मा के हत्यारों को शीघ्र नही पकड़ा गया तो हजकां आंदोलन करेगी।

स्वच्छ फतेहाबाद-स्वस्थ फतेहाबाद-सुंदर फतेहाबाद

फतेहाबाद,4 अक्तूबर(निस)। जिला उपायुक्त जेएस अहलावत की अगुवाई में 6 अक्तूबर को स्वच्छ फतेहाबाद-स्वस्थ फतेहाबाद-सुंदर फतेहाबाद के नारे के साथ स्थानीय भट्टू रोड पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा।इस बारे उपायुक्त कैंप कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि फतेहाबाद जिला को आदर्श जिला बनाना है। जिले को पूरी तरह से साफ सुंदर व स्वस्थ जिला बनाना है। इस कार्य में तमाम अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पूरे जिले में चलाए जाने वाले सफाई अभियान की अगुवाई करेंगें। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से कहा कि वे शहर में निर्धारित स्थानों पर कूड़ेदान रखें ताकि शहरवासी कुड़े कचरे को उनमें डाल सकें। इसके इलावा कूडेदा़नों की समय पर सफाई करें। नालियों की सफाई करवाएं ताकि गंदे पानी की निकासी ठीक हो सके और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिल सके।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे सड़क के दोनों तरफ अवैध तरीके से रखे गए सामान क ो हटवाएं ताकि लोगों क ो आवाजाही के लिए कोई कठिनाई न हो। इसके साथ साथ गा्रमीण इलाकों में सड़कों के किनारों पर पड़े गोबर के ढेर भी हटवाए जाएं। सड़कों की मरम्मत आगामी 15 दिनों में पूर्ण कर ली जाए। जिन सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है उसमें तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करवाए जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि आपका स्वास्थ्य हमारा लक्ष्य को साकार बनाने के लिए लोगों क ो जागरूक करें और समय समय पर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके लोगों की स्वास्थ्य की जांच करें। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि गांवों में सफाई व्यवस्था सुचारू की जाए। पंचायतों को सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं गांवों में दौरा कर स्वच्छता का आंकलन करेंगें। जनस्वास्थ्य विभाग लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाए, पानी को स्वच्छ करने के लिए उचित मात्रा में क्लोरिन आदि डाली जाए। उपायुक्त ने जिलावासियों से आग्रह किया कि वह व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ साथ अपने आसपास के वातावरण को साफ बनाने के लिए सहयोग करें। कूड़ा कचरा इधर उधर न बिखेरें। प्रशासन द्वारा चलाए गए स्वच्छ फतेहाबाद-स्वस्थ फतेहाबाद-सुंदर फतेहाबाद के अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। बैठक में उपमंडलाधीश डा. जयकृष्ण आभीर, डीडीपीओ ओपी शर्मा, सिविल सर्जन डा.जेके बिश्रोई, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Friday, October 03, 2008

फतेहाबाद के अम्बेदकर पार्क के पास नगरपालिका सचिव की हत्या घटनास्थल के फोटो


एसपी सौरभ सिंह व डीएसपी हैडर्क्वाटर सतबीर श्योराण सरकारी हस्पताल में जाते हुए।

घटनास्थल पर खड़ा वह मोटरसाईकिल जिसे छोड़ कर हत्यारा युवक नए बस स्टैंड की ओर भागा।

डीएसपी सिटी नृपजीत सिंह सरकारी हस्पताल फतेहाबाद में पुलिस कार्यवाही सम्पन्न करवाते हुए।

संसदीय सचिव दुड़ाराम सरकारी हस्पताल फतेहाबाद में एसएमओ डा. एचएल गुप्ता से जानकारी लेते हुए।

सरकारी हस्पताल फतेहाबाद के एसएमओ डा. एचएल गुप्ता मृत विजय शर्मा की पीठ से निकाली गई गोली दिखाते हुए।

सरकारी हस्पताल फतेहाबाद के आपातकालीन वार्ड में विजय शर्मा की पीठ से गोली निकालते हुए।

शहर थानाध्यक्ष कपिल सिहाग घटना के तुरंत बाद नए बस स्टैंड के पास संदेह के आधार पर एक युवक को पकडे़ हुए।

बीस मिन्ट तक किसी ने हाथ नही लगाया सड़क पर पड़े विजय शर्मा को ।

फतेहाबाद, ब् अक्तूबर(राजेन्द्र शर्मा) : शहर के अम्बेदकर पार्क के सामने लगभग तीस वर्षीय युवक जिसने सफेद रंग की कमीज पहल रखी थी बताते है बड़े ही आराम से बस स्टैंड से पैदल आ रहे नगरपालिका सचिव विजय शर्मा के पीछे आया ओर विजय शर्मा की पीठ पर रिवाल्वर रख कर बिल्कुल नजदीक से गोली मार कर बडे़ आराम से बस स्टैंड की ओर पैदल तेज कदमों से चला गया। हालाकि कुछ लोग हत्यारे युवक के एक बुलेट मोटर साईकिल पर बैठ कर भाग जाने की बात कह रहे है जबकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारा युवक पैदल ही तेज कदमों से बस स्टैड की ओर गया। घटना स्थल के ठीक सामने सुभाष स्टुडियों चलाने वाले राधेश्याम ने बताया कि वह घटना के समय अपनी दुकान पर बैठा था कि जोर के धमाके की आवाज आई उसने समझा के सामने सड़क पर किसी वाहन का टायर फटा है। वह बाहर निकल कर आया तो उसने देखा कि एक आदमी सड़क किनारे गिरा पड़ा है और लोग यह समझ कर कोई व्यक्ति पैदल जाते-जाते बहोश होकर गिर पड़ा उसे झझोड़ रहे थे। राधेश्याम ने बताया कि उसने एक तीस साल के लम्बे युवक को बस स्टैंड की ओर तेज कदमों से जाते देखा उसके युवक के हाथ में लोहे की कोई चीज थी जिसे वह अपनी पैंट की जेब में डालने की कोशिश कर रहा जबकि लोहे की वह वस्तु जेब में फिट नही आ रही थी । जिस पर उस युवक ने उस वस्तु को अपनी पैंट कमीज के अंदर छुपा लिया। राधेश्याम ने बताया कि वह उस समय यह नही समझ पाया कि पैंट की जेब में कुछ डालने की कोशिश कर युवक वास्तव विजय शर्मा का मर्डर कर भाग रहा है।
गोली लगने के बाद विजय शर्मा लगभग बीस मिन्ट तक सड़क पर औधे मुह पड़ा रहा। घटनास्थल के सामने स्थित फायरबिग्रेड के कार्यालय से आए कर्मचारियों ने ही विजय शर्मा को सरकारी हस्पताल पहूंचाया। हस्पताल में मौजूद एसएमओ व अन्य चिकित्सकों ने विजय शर्मा के पीठ से गोली तो तुरंत निकाल दी। डाक्टरों ने छाती दबाकर कुछ देर तक विजय शर्मा की सांसे लौटाने की कोशिश की लेकिन उन्हे सफलता नही मिली। एसएमओ डा. एचएल गुप्ता ने बताया कि गोली पीठ की ओर से सीधे दिल में जाकर लगी है। उनके अनुसार विजय शर्मा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।

नगर पालिका सचिव की गोली मारकर हत्या




फतेहाबाद,3अक्तूबर: शुक्रवार शाम साढे 6 बजे के लगभग नगर पालिका बरवाला के सचिव विजय शर्मा की फतेहाबाद के अम्बेडकर पार्क के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाले युवक तीन बताए गए हैं जोकि डिस्कवर मोटरसाईकिल पर थे। हत्यारे मौके पर मोटरसाईकिल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपियों की छानबीन शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद बरवाला के सचिव विजय शर्मा अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद फतेहाबाद आया था। बस स्टेंड पर बस से उतर कर अपने एमसी कालोनी स्थित निवास की ओर पैदल जा रहा था। अम्बेडकर पार्क के समीप पहले से मौजूद तीन युवकों ने विजय शर्मा पर गोली चला दी। जोकि विजय शर्मा की पीठ में लगी। गोली लगने से विजय शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही डीएसपी हैडक्वार्टर सत्यवीर श्योरान, डीएसपी शहर नृपजीत सिंह, एसडीएम जयकृष्ण आभीर, सीआईए इंचार्ज बलबीर सिंह मौके पर पंहुच गए व घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पंहुचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने मृतक के शरीर से गोली निकाली। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को भी हिरासत में लिया है जोकि मातुराम कालोनी का बताया गया है। तीनों हत्यारे अपना डिस्कवर मोटरसाईकिल छोड़कर एक अन्य मोटरसाईकिल पर चढकर फरार हो गए। हत्या के बाद लगभग बीस मिनट तक शव मौके पर पड़ा रहा लेकिन किसी ने उसे उठाने की जहमत नही की। फायरबिग्रेड कर्मचारियों ने शव को अस्पताल पंहुचाया। आधे घंटे बाद पंहुची पुलिस ने बस अड्डा पर भाग रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों का हुजुम लगा हुआ था। गौरतलब है कि विजय शर्मा पहले फतेहाबाद के नगर परिषद में सचिव पद पर तैनात थे।

सामाजिक क्रातिं रैली ने नए युग का सुत्रपात किया: सिवाच


फतेहाबाद, 3 सितम्बर (राजेंद्र शर्मा): गांधी जयतिं पर दो अक्तूबर को पानीपत में आयोजित सामाजिक क्रातिं रैली में फतेहाबाद से रिकार्ड संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह दावा आज फतेहाबाद के रैस्ट हाऊस में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चैयरमेन डा. विरेंद्र सिवाच, जिला कांग्रेस महासचिव डा. मुखत्यार सिंह सदर व कांग्रेस नेता धर्मबीर मलिक सरपंच चंद्रावल ने पत्रकार सम्मेलन में किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि नवयुग निर्माण संस्था के चेयरमैन कुणाल भादू के नेतृत्व में फतेहाबाद से 100से ज्यादा वाहनों का काफिला पानीपत रैली में गया। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चैयरमेन डा. विरेंद्र सिवाच ने कहा कि सामाजिक क्रातिं रैली ने हरियाणा में नए युग का सुत्रपात किया है। उन्होंने कहा कि आज के इस महंगे युग में गरीब आदमी के लिए अपना पक्का मकान एक सपना होता है। हरियाणासरकार ने 100-100 गज केे प्लाटों के लिए प्रदेश के 6 लाख परिवारों का चयन कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। कांग्रेस नेता धर्मबीर चंद्रावल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने साढे तीन वर्ष के कार्यकाल में साबित कर दिया है कि वे समाज के सभी वर्गों के लिए समानता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा वास्तव में प्रदेश की जनता को भय व भ्रष्टाचार मुक्त शासन उपलब्ध करवा दिया है। धर्मबीर मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के दामाद कुणाल भादू ने अपनी संस्था नवयुग निर्माण के झंडे तले फतेहाबाद क्षेत्र के समाजसेवी कांग्रेस नेताओं को लामबंद किया है। उन्होंने कहा कि कुणाल भादू मुख्यमंत्री के दामाद होते हुए भी एक साधारण कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। कांग्रेस जिला महासचिव डा. मुखत्यार सिंह सदर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी कल्याणकारी नीतियों से समाज के दबे, कुचले, आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को उपर उठाने का काम कर रह हैं। पत्रकार सम्मेलन में विक्की मैहता व मास्टर जगराम नंगथला भी मौजूद थे।

सड़क दुर्घटना में डाक्टर कविता की दर्दनांक मौत

फतेहाबाद, 3 सितम्बर (उमाशंकर): खंड भूना के एक निजी हस्पताल के दम्पति डाक्टर की कार हिसार जाते समय तलवंडी के समीप ट्रक के टकरा जाने से कार में सवार लेडी डाक्टर कविता हाडन की मौत हो गई जबकि डा. राज गम्भीर रुप से घायल हो गया। डाक्टर राज हाडन को उपचारके लिए हिसार भर्ती करवाया गया है जहां पर हालत गम्भीर बताई जा रहा है। एक्सीडेंट की सूचना भूना में पंहुचते ही शोक की लहर दौड़ गई। निजी हस्पतालों ने शोेक स्वरुप हस्पताल बंद रखे। मिली जानकारी के अनुसार डाक्टर कविता हाडन की चिकित्सा जांच के लिए डाक्टर दम्पति कार पर सवार होकर हिसार जा रहे थे। तलवंडी राणा के समीप कार एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में डा. कविता हाडन की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घायल डाक्टर राज को उपचार के लिए हिसार भर्ती करवाया जहां पर उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है। डा. कविता हाडन का गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया गया।

छात्रा आत्महत्या केस चार के विरूद्ध केस दर्ज

टोहाना, 3 सितम्बर (अश्विनी शर्मा): टोहाना में 27 सितम्बर को आठवीं कक्षा की क्फ् वर्षीय छात्रा द्वारा नहर में डूबकर आत्महत्या करने के मामले में शहर पुलिस ने चंडीगढ रोड़ पर डाकखाने के पास वाले क्षेत्र निवासी चार लोगोेंं के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।मिली जानकारी के अनुसार रवि पुत्र इंद्रसैन, राजबाला, बिल्ला उर्फ बलजीत पुत्र सुरजाराम व विक्की पुत्र बलवंत के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उक्त युवक स्कूल के रास्ते में छात्रा को अश्लील तरीके से परेशान करते थे। छात्रा को उसके द्वारा लिखे गए लव लैटर को दिखाकर उक्त युवक उसे ब्लैकमेल करते थे जिसके चलते छात्रा ने ख्� सितम्बर को स्कूल से छुट्टी के बाद घर आते समय नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता रुप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आजाद सेठी के विरूद्ध केस दर्ज

टोहाना, 3 सितम्बर (अश्विनी शर्मा): शहर टोहाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फतेहाबाद निवासी आजाद सेठी पुत्र अजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 21 जुलाई 2008 को एसडीएम टोहाना की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में बताया गया है कि आजाद ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज देकर वाहन पंजीकरण करवा लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आजाद को गिरफ्तार कर लिया है।

Thursday, October 02, 2008

मुख्यमंत्री हुड्डा ने महात्मा गांधी का सपना साकार किया : सोनिया गांधी




पानीपत, 2 अक्तूबर(सुनील सचदेवा) - यूपीए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ‘महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना’ का शुभारंभ किये जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और उनके सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि इस योजना के शुभारंभ से महात्मा गांधी का स्वप्न साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब वर्गाें के लिए आज से बेहतर दूसरा कोई दिन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार महात्मा गांधी, श्रीमती इदिंरा गांधी और श्री राजीव गांधी के नक्शे कदम पर चलते हुए समाज के कमजोर वर्गाें, मजदूरों, महिलाओं और किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है।श्रीमती सोनिया गांधी आज जिला पानीपत के गांव गढ़ सरनाई में अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्ग-ए और बीपीएल के परिवारों को मुफ्त आवासीय प्लाटों के आबंटन पत्र वितरण करके ‘महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना’ का शुभारंभ करने के उपरांत पानीपत में विशाल सामाजिक क्रातिं समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के ओजस्वी नेतृत्व में प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है और देश को ख्क्वीं सदी में ले जाने का श्री राजीव गांधी का स्वप्न साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे कदम रुकने नहीं चाहिए, हमें प्रगति के पथ पर और आगे बढ़ना है।आतंकवादी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सोनिया गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि वे हर कीमत पर देश की एकता और अखंडता को बनाये रखे क्योकिं आजादी हमें बड़ी मुश्किल से प्राप्त हुई है। इसके लिए हमारे शहीदों ने अनूपम बलिदान दिये है और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेकों कष्ट सहे है। परंतु अब कुछेक लोग मासूम और निर्दाेष लोगों की हत्या करके देश में हिंसा का माहौल पैदा कर रहे हैं। ये लोग देश के दुश्मन है और हमारी एकता के लिए खतरा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को ईद के साथ-साथ आने वाले अन्य त्यौहारों की भी बधाई दी।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना से प्रदेश के लगभग छ: लाख गरीब परिवारों को लाभ होगा, जिसमें अनुसूचित जाति के 3.63 लाख परिवार शामिल है। इस योजना पर 2300 करोड़ रुपये का खर्चा आयेगा। प्रत्येक बस्ती का नक्शा तैयार करके पंचायतों को दिया जायेगा और बस्ती में गलियां सीमेंट और कंकरीट की बनाई जायेगी। बिजली-पानी का प्रबंध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 7000 गांव में से ख् वर्ष के अंदर 5000 गांवों में गरीब लोगों को प्लाट आवटिंत कर दिये जायेंगे। केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सांसद श्री नवीन जिंदल तथा डॉ. अरविंद शर्मा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री फूलचंद मुलाना, विधायक विनोद शर्मा और गीता भुक्कल ने भी जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन, सांसद श्री दीपेन्द्र हुड्डा, शिक्षा मंत्री श्री मांगे राम गुप्ता, राजस्व राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री जिंदल, संसदीय सचिव दूड़ा राम सहित अन्य सांसद, मंत्री व विधायकों के अतिरिक्त मुख्यमत्रिंयों के राजनैतिक सलाहकार प्रोफेसर वीरेन्द्र सिंह एवं मीडिया सलाहकार श्री सुंदरपाल भी उपस्थित थे।

सोनिया गांधी को भेंट किए गए मटका, गदा व चरखा


पानीपत की सामाजिक क्रातिं रैली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री फूलचंद मुलाना ने श्रीमती सोनिया गांधी को और मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी की महासचिव श्रीमती मारग्रेट अल्वा को शाल भेंट किये। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सोनिया गांधी को हरियाणा की संस्कृति का प्रतीक ‘चरखा’ भी भेंट किया। केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने श्रीमती सोनिया गांधी को इदिंरा गांधी पेयजल योजना के प्रतीक स्वरूप ‘मटका’ भेंट किया। श्री मुलाना ने श्रीमती सोनिया गांधी, श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और श्रीमती मारग्रेट अल्वा को सम्मान स्वरूप ‘गदा’ भी भेंट की। श्रीमती सोनिया गांधी ने इस अवसर पर ‘सामाजिक क्रातिं का नया दौर’ नामक एक पत्रिका का विमोचन भी किया, जिसमें हरियाणा सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों का सक्षिंप्त विवरण है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा ने मंच का संचालन किया।

पानीपत में नजर आया जनसैलाब


सामाजिक क्रातिं समारोह कई मायनों में ऐतिहासिक था। इसमें भीड़ आशातीत थी। जहां तक नजर जाती थी, जन सैलाब दिखाई देता था। समारोह के लिए बनाया गया लाखों की क्षमता का विशाल पांडाल लोगों से खचाखच भरा था और काफी संख्या में लोग पांडाल से बाहर भी खड़े थे। समारोह में उमड़ा जनसैलाब हुड्डा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की लोकप्रियता का साक्षी था। इस समारोह से मुख्यमंत्री हुड्डा का राजनैतिक कद निश्चित तौर पर ऊंचा हुआ है। यह समारोह देश में अपने प्रकार की पहली महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजना के शुभारंभ के लिए भी लंबे समय तक याद किया जायेगा।

कुनाल भादू के नेतृत्व पानीपत गया लम्बा काफिला


फतेहाबाद 2 अक्टूबर : आज प्रात: स्थानीय लघु सिचवालय से नवयुग िनमार्ण संंस्था के संचालक एवं युवा नेता कुनाल भादू के नेतृत्व में पानीपत में आयोिजत सामािजक क्रािंत रैली के िलए वाहनों का जत्था रवाना हुआ। इस मौके पर बड़े काफीले को कुनाल भादू ने हरी झंडी देकर रवाना िकया। इस काफीले में 45 से अिधक जीपें व 70 बसें 36 िबरादरी के लोगों को लेकर रवाना हुई। इस मौके पर श्री कुनाल भादू ने कहा िक गांधी जयिंत के अवसर पर पानीपत में होने वाले सामािजक क्रािंत समारोह में यूपीए अध्यक्षा श्रीमित सोिनया गांधी अनुसूिचत जाित के 273 गरीब पिरवारों को अपने हाथों से 100-100 वगर् गज के प्लाटों का मािलकाना हक प्रदान कर योजना का शुभारंभ करेगी। उन्होने कहा िक 100-100 वगर् गज के प्लाट िवतरण योजना के तहत 3 लाख प्लाट इसी साल आंबिटत कर िदए जाएंगे। 52 सौ गांवों का प्रस्ताव पास हो चुका है। 1600 गांवों में जमीन का तबादला करने के बाद प्लाट िवतिरत िकए जाएंगे। ये प्लाट आगामी िवधानसभा चुनावों से पहले ही िवतिरत कर िदए जाएंगे। यह देश के इितहास में पहली बार हो रहा है िक वतर्मान प्रदेश सरकार गरीबों को इस प्रकार की सुिवधा प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया िक हिरयाणा की कुल आबादी का 32 फीसदी गरीब लोग इस योजना से लाभािन्वत होंगे। उन्होंने कहा िक हिरयाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र िसंह हुड्डा ने यह महान कायर् करके पूरे देश में िमसाल कायम की है, िजसकी देश में भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। इससे गांधी जी का सपना भी साकार हो रहा है। उन्होंने कहा िक मुख्यमंत्री भूपेंद्र िसंह हुड्डा एक िवकासशील मुख्यमंत्री सािबत हुए है। उनकी करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं है और प्रदेश में उनके नेतृत्व में िवकास के नए आयाम स्थािपत हुए है। उन्हाेंने कहा िक मुख्यमंत्री भूपेंद्र िसंह हुड्डा की गरीब िहतैषी सोच के कारण ही गरीबों को आिशयाना नसीब हो रहा है। इस जत्थे में डा. वीरेंद्र िसवाच, िजला युवा कां

उपायुक्त ने गांव पीलीमंदौरी में बांटे प्लाट


भट्टूकलां ख् अक्टूबर : गांधी जी ने गांवों को भारत की आत्मा के रूप में देखा। उनका कहना था कि असली भारत तो गांवों में बसता है। जब तक गांव का विकास नहीं होगा, देश का विकास नहीं होगा। उक्त विचार जिला उपायुक्त जे एस अहलावत ने आज गांव पीलीमंदोरी में अनुसूचित जाति एवं गरीब परिवारों को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत क्00-क्00 वर्ग गज के त्त्0 प्लाटों का ड्रा द्वारा मालिकाना हक का प्रमाण पत्र देने के उपरांत व्यक्त किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह, एसडीएम डा. जयकृष्ण आभीर, रोडवेज महाप्रबंधक एस के कत्याल, नगराधीश सतीश जैन, कृषि विभाग के उपनिदेशक आर सी पूनिया, जिला कल्याण अधिकारी चांदीराम, डिप्टी सीओ आर पी मुंजाल, जिला मलेरिया अधिकारी डी के दधीच, रैडक्रास सोसायटी के सचिव नरेश झाझड़ा, सरपंच विद्या देवी, मंगतराम, बृजलाल डूडी, तहसील कल्याण अधिकारी विनोद चावला, महेंद्र सिंह, भीम सिंह, भरतलाल, अमरलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। जिला उपायुक्त ने कहा कि आज के दिन से पूरे देश में धु्रमपान पर भी प्रतिबंध है। इसलिए इस पर ध्यान देते हुए प्रशासन व सरकार का सहयोग करें। एसडीएम ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की योजना के अनुसार गरीब परिवारो को प्लाट वितरित किए गए है। गांधी जी ने सदैव ही गरीबों के हितों की आवाज उठाई।

धान खरीद को लेकर किसानों ने किया रोड जाम




फतेहाबाद, 2 अक्तूबर (राजेंद्र शर्मा): फतेहाबाद की अनाज मंडी में धान की खरीद ना होने से परेशान किसानों ने बुधवार की शाम को अम्बेदकर पार्क के पास जमा होकर राष्ट्रीय राजमार्ग न. दस को जाम कर दिया। किसान मांग कर रहे थे कि वे पिछले एक सप्ताह से मंडी में अपना धान लेकर बैठे है धान की खरीद नही हो रही। आंदोलनकारी किसानों के साथ तहसीलदार ज्ञानप्रकाश व व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव टेकचंद मिढा की देर शाम तक मार्किट कमेटी कार्यालय में बैठक हुई तब जाकर की किसानोें का गुस्सा शांत हुआ। दुसरी ओर अनाज मंडी के मजदुरों ने अपनी दरों को बढाने की मांग को लेकर मंडी में हड़ताल कर दी । मजदुरों की हड़ताल दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही।

बस स्टेंड पर नही लागु हुआ धुम्रपान निषेध कानून


फतेहाबाद: दो अक्तूबर को देश भर में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध लागु कर दिया गया है। नए कानून के अनुसार सरकारी कार्यालय, बस स्टेंडों, सरकारी हस्पताल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए जाने वाले व्यक्ति को जुर्माना व सजा का प्रावधान है। दो अक्तूबर को फतेहाबाद के बस स्टेंड पर यात्रियों के साथ-साथ बसों के परिचालक भी धूम्रपान करते देखे गए। अड्डा इंचार्ज परमानंद का इस बारे में कहना है कि हमें किसी ने धूम्रपान रोकने के आदेश नही दिए। किस किस को रोकें यहां तो सारे बीड़ी पीते हैं।

सत्संग के बिना जीवन नीरस : संत राजदास


फतेहाबाद(शाम सरदाना): सत्संग के बिना जीवन नीरस है, सत्संग ही जीवन में परिवर्तन लाकर मनुष्य को कल्याण मार्ग पर लाता है। सत्संग से पापियों का जीवन भी सुधर जाता है। बांके बिहारी मदिंर नहर कालोनी में अमृतोपदेश फरमाते हुए संत राजदास जी महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण नाम सुमिरण से मन को आत्मिक संतुष्टि मिलती है। तन व मन भी शुद्ध रहते हैं, पापों का नाश होता है तथा मनुष्य असीमित आनंद की अनुभूति पाता है। राजदास जी महाराज ने कहा कि चार वेद छह शास्त्रों का सार यही है कि किसी की आत्मा को दुख न पंहुचाए। किसी की आत्मा को ठेस पंहुचाने वाला कभी सुख नही हो सकता। अगर सुखी जीवन जीना है तो ग्रंथों के बारे में बताए मार्ग का अनुसरण करना होगा। यथार्थ से जुड़ना होगा। जो व्यक्ति मनमुखी होकर मन के अनुसार चलता है व र्क्षणिक सुख की प्राप्ति के लिए गलत कर्म करने में भी परवाह नही करता, यह समझ लेना चाहिए कि परिणाम दुखदायी होगा। चतुराई से मनुष्य कोर्ट-कचहरी की सजा से तो बच सकता है लेकिन न्यायकारी परमात्मा के न्याय से नही, जहां केवल न्याय ही न्याय मिलता है। राजदास जी महाराज ने कहा कि क्षण भर के सुख के लिए आने वाले जन्मों को मत बिगाड़ों बल्कि शुभ कर्म करते रहो और सेवा सुमरण परोपकार करो।

मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार


फतेहाबाद,(राजेंद्र शर्मा): शहर फतेहाबाद पुलिस ने 18 मार्च 2008 को पपीहा पार्क के बाहर से गांव बोस्ती के हंसराज पुत्र रमेश के चुराए गए मोटरसाईकिल नं. एचआर 23-9430 के मामले में एक मोटरसाईकिल चोर रिछपाल उर्फ काला पुत्र लालसिंह निवासी मोगा पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिछपाल को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीता दहिया की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत पांच घायल

अग्रोहा,(राजेंद्र शर्मा): अग्रोहा के पास एक सड़क हादसे में गांव अग्रोहा निवासी जयसिंह पुत्र धनपत, चांदीराम पुत्र सींघाराम व एक अन्य युवक की मौत होने व पांच युवकों दिनेश, सुधीर, गगन, बलविंद्र व राकेश के घायल होने का समाचार है। मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के अढाई बजे के लगभग मालवा बस सर्विस की एक बस नं. आरजे क्0पी-फ्भ्ेफ् आगरा से भिरड़ाना आ रही थी कि अग्रोहा के समीप एक ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस चालक को चोटें आई। दुर्घटना के बाद हिसार की ओर से आ रहे एक ट्रक का चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े गांव भिरड़ाना के स्कूल महर्षि दयानंद स्कूल के बच्चों व घटनास्थल पर जमा हुए अग्रोहा के कुछ बच्चों पर जा चढा। जिससे तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच युवकों को गम्भीर चोटें आई।

सीए राजेंद्र नांरगा दुर्घटना में घायल

फतेहाबाद: फतेहाबाद से वैष्णोदेवी बोलेरो जीप पर जा रहे सीए राजेंद्र नारंग व सीए सुशील सिंगला के पुत्र को जालंधर के पास हुई सड़क दुर्घटना में काफी चोटें आई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीए राजेंद्र नारंग व सीए सुशील नारंग अपने मित्रों के साथ फतेहाबाद से वैष्णोदवेी जा रहे थे कि जालंधर से क्त्त् किलोमीटर दूर सड़क पर बने एक पुल के पास की पगडंडी से एक स्कूटर सवार अचानक सड़क पर आ गया। स्कूटर सवार को बचाते हुए बोलेरो पुल के किनारों से टकराती हुई सड़क किनारे जा गिरी।

Wednesday, October 01, 2008

रोटी कपड़ा व मकान के साथ शिक्षा भी जरुरी: मांगेराम गुप्ता



फतेहाबाद,1अक्तूबर: रोटी, कपड़ा व मकान के साथ-साथ जीवन को सही ढंग से जीने के लिए शिक्षा भी जरूरी है। शिक्षा के बिना मानव जीवन अधुरा है। देश व प्रदेश बिना शिक्षा के उन्नति के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता। उक्त विचार शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मांगेराम गुप्ता ने आज राजकीय �ातकोतर महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में एक करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित महिला छात्रावास के भवन का उद्घाटन करने उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस छात्रावास में 90 छात्राओं को रहने की सुविधाएं है। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। शिक्षा मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को 21 हजार रूपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमें आजादी बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली, लेकिन इस समय के बच्चे बड़े भाग्यशाली है, जिन्होंने इस आजाद धरती पर जन्म लिया। देश की आजादी के लिए अनेक शहीदों ने कुर्बानियां दी और देश को आजाद करवाया। उन्हाेंने कहा कि गुलामी का कारण विदेशी लोगों का अधिक शिक्षित होना व भारतीयों का कम शिक्षित होना था। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना नर पशु के समान है। लोगों की रोटी, कपड़ा व मकान की आवश्यकताओं के साथ शिक्षा भी अहम स्थान रखती है। उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं क्रियान्वित की है ताकि प्रदेश की धरती पर गरीब से गरीब व्यक्ति शिक्षा से वचिंत न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रचार और प्रसार के लिए सरकार ने व्यापक प्रबंध किए है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे चरित्रवान व अनुशासन में रहे और अपने माता-पिता व गुरुओं का सम्मान कर देश को प्रगति के पथ पर लेकर जाएं और अपना भविष्य उज्जवल बनाए। उन्होंने कहा केि प्रदेश सरकार ने छात्रवृति योजना के तहत राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बीपीएल व अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को किताबों के लिए दो हजार रुपए वार्षिक व 750 रुपए प्रतिमाह की राशि छात्रवृति के रूप में प्रदान करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि ओबीसी के छात्रों को मैट्रिकोतर छात्रवृतियां प्रदान की जा रही है। राज्य में सीबीएसई की 10वीं व दस जमा दो की वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र व छात्राओं को प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृति प्रदान की जाती है। इस अवसर पर संसदीय सचिव दूड़ाराम ने शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस कॉलेज की जो भी समस्याएं थी, शिक्षा मंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए पूरा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह वरदान सिद्ध हो रहा है। उन्हाेंने कहा कि लड़की के पढने से दो परिवार शिक्षित होता है। एक मां ही अपने बच्चों को शिक्षित करने का काम कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने फतेहाबाद विधानस्ाभा क्षेत्र में 7 स्कूलों को अपग्रेड किया है तथा शेष शर्ते पूरी करने वाले स्कूलों को भी अपग्रेड किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य अशोक भाटिया ने कहा कि जब कॉलेज का निर्माण हुआ था तब इस कॉलेज में केवल 200 छात्राएं थी, जिनकी संख्या अब बढ़कर 1200 से भी अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं को कला, विज्ञान व कॉर्मस के साथ-साथ टयूरिज्म व एमए की तीन कक्षाआें की शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कॉलेज की तरफ से मांग पत्र भी प्रस्ततु किया। शिक्षा मंत्री मांगेराम गुप्ता ने कॉलेज प्राचार्य द्वारा रखी गई मांगाें को पूरा करते हुए इस कॉलेज में 31 कम्प्यूटर देने, प्रदेश के 25 कॉलेंजो में बनाए गए सैंटर ऑफ एक्सीलेंस में शामिल कर इसे प्रदेश का 26वां सैेंटर ऑफ एक्सीलैंस बनाने की घोषणा के साथ साथद्व ओडिटोरियम की सभी जरूरतों को पूरा करने का आश्वसन दिया। इस अवसर पर ि्रशक्षा मंत्री ने प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह में उप कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सी एल जस्सू ने धन्यवाद करते हुए कहा कि छात्राओं की शिक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। समारोह में मंच संचालन प्रो. वीरेंद्र अटवाल ने किया। इस मौके पर एडीएम डा. जयकृष्ण आभीर, उच्चतर शिक्षा आयुक्त की प्रतिनिधि अनीता चौधरी, रोडवेज महाप्रबंधक एस के कत्याल, वजीर चंद गर्ग, डा. सीताराम शर्मा, प्रो. सुरेंद्र ज्याणी, प्रो. सुखविंद्र सिंह, प्रो. रमेश सचदेवा, जिला शिक्षा अधिकारी हरचरण सिंह छोकर, अजीत सिंह चुघ सहित अनेक विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद् व छात्राएं मौजूद थी।

जहां वृद्धों का सम्मान नही वो घर नरक समान: अहलावत

फतेहाबाद,1अक्तूबर: स्थानीय पंचायत भवन में अंर्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त जे एस अहलावत थे। समारोह को संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त जे एस अहलावत ने कहा कि जिस घर में वृद्धों का सम्मान नही होता वह घर नरक के समान होता है। जिस देश व प्रदेश में वृद्धों का सम्मान होता है तो वे देश व प्रदेश उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को उच्च दर्जा हासिल है। उन्हें भगवान से भी बढ़कर दर्जा दिया गया है। इसलिए हमें भारतीय संस्कृ़ति की पालना करते हुए वृद्धों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले संयुक्त परिवारों में लोग एक साथ एक छत के नीचे जीवन यापन करते थे और घर के बुजुर्ग के मान-सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में परिवारों का बिखराव हुआ है और वृद्धों के सम्मान में भी कमी आई है। उन्हाेंने आह्वान किया कि हमें अपने सिद्धांतों को बरकरार रखते हुए वृद्धों के सम्मान को बढाना होगा। जिला उपायुक्त ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने वृद्धों के सम्मान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाए लागू की है। वृद्धों को भी इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 60 व्ार्ष की आयु वाले वृद्धों को 300 रूपए मासिक पैंशन के रूप में दिए जा रहे हैं। सरकार द्वारा व्ाृद्ध आश्रम खोले गए है। इन आश्रमों में खान-पान व रहने की सुविधा दी गई है। उन्हाेंने कहा कि सीनियर सिटीजन की समस्याओं के लिए समय-समय पर मिटिंग कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाता है। उनके पहचान पत्र भी समय-समय पर जारी किए जाते हैं। इससे पूर्व जिला उपायुक्त जे एस अहलावत ने बाल कल्याण परिषद में वृद्ध कल्याण भवन का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक परिषद के अध्यक्ष डा. राधेश्याम टाटिंयां ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि बाल कल्याण भवन में स्थापित वृद्ध कल्याण भवन में बुजुर्गो के लिए आंतरिक खेल, मंनोरजन, समाचार पत्र व पत्रिकाओं के पढ़ने की सुविधाएं, स्वास्थ्य संबधिं जांच की सुविधा व दोपहर में जलपान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि एक आंकलन के अनुसार देश में 8.7 करोड़ के लगभग वरिष्ठ नागरिक हैं। प्रत्येक बारहवां नागरिक वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बुजुर्गों के मान-सम्मान के लिए बनाए गए कानून की विस्तार से जानकारी दी। इसके इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा के लिए एक मांग पत्र भी जिला उपायुक्त को सौंपा।
इस अवसर पर वृद्धों ने स्वागत गीत गाकर जिला उपायुक्त का स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपायुक्त ने बुजुर्गों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वेदप्रकाश गर्ग ने वरिष्ठ नागरिक परिषद को 11 हजार रूपए की राशि भेंट की। जिला रैडक्रास सोसायटी ने वृद्धों को श्रवण यंत्र भी वितरित किए। पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने बुजुर्ग खिलाड़ियों को 2100 रूपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर नगराधीश सतीश जैन, देवराज बतरा, कामरेड कृष्ण स्वरूप, माधोराम एडवोकेट, सिविल सर्जन जेके बिश्रोई, डीएसओ सत्यवान ढिलोड, जिला बाल कल्याण अधिकारी हेमराज लूथरा, बलवंत सिंह सेठी, भागचंद तनेजा, पीओआईसीडीएस आशा सेतिया, रैडक्रास सचिव नरेश झाझड़ा, एसएमओ एचएल गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।

सामाजिक क्रातिं रैली सभी रिकार्ड तोड़ेगी: दुड़ाराम


फतेहाबाद,1अक्तूबर: कल 2 अक्तूबर को पानीपत में होने वाली सामाजिक क्रातिं रैली ऐतिहासिक होगी। प्रदेश में आज तक हुई सभी रैलियों के रिकार्ड ध्वस्त हो जाएंगे। यह दावा आज कृषि एवं जेल विभाग हरियाणा के संसदीय सचिव श्री दूड़ाराम ने आज स्थानीय अनाज मंडी में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने सामाजिक क्रातिं रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होने कार्यकर्त्ताओं की डयूटियां लगाई व बसाें का उचित प्रबंध किया। उन्होंने पानीपत पहुंचने के लिए हलके के दो जोनोे में बांटा। शहरी क्षेत्र व ग्रमाीण क्षेत्र से अलग-अलग कार्यकर्त्ताओं की व्यक्तिगत डयूटियां लगाई। फतेहाबाद हलके से आए हुए कार्यकर्त्ताओं ने संसदीय सचिव को आश्वासन दिया कि वे उनके आदेशों की पालना करते हुए सबसे अधिक संख्या में रैली में पहुंचेंगे। संसदीय सचिव ने कहा कि श्रीमति सोनिया गांधी के मार्गदर्शन व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की महान सोच तथा मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ओजस्वी नेतृत्व में देश व प्रदेश दिनदुनी रात चौगुनी उन्न्ति कर रहा है। गांधी जी का सपने को साकार करने के लिए सरकार कार्य कर रही है और इसी का परिणाम है कि 1 अकटूबर की रैली में लोगों को मुफ्त प्लाट देगी। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील चौधरी, द्वारका प्रसाद, बलदेव चौधरी, भूप सिंह गोदारा, इंद्राज जांगड़ा, दलीप सिंह बेधड़क, गर्वनर, राजेंद्र खराखेड़ी, लेखराज लाली, शम्मी रत्ति, व्यासकरण लूथरा, टेकचंद मिढ़ा, सज्जन कुमार, हसंराज मराठी, प्रमोद, पाषर्द उपास भट्टी, वेदप्रकाश शर्मा, दयानंद गर्ग, किरोड़ीमल, मेवा देवी, आत्माराम भादू, भूपसिंह नंबरदार, रामकुमार जोगा, रविद्र पूनिया, हनुमान सिंह, प्रवीन भिरडाना व दलीप बीघड़ सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, नंबरदार व कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजृद थे।

ब्लड शुगर से 14 वर्षीय बालिका की मौत

फतेहाबाद,1अक्तूबर: टोहाना के रेलवे रोड़ पर स्थित नैशनल पब्लिक स्कूल की कक्षा नौंवी की छात्रा भाविका की रहस्यमई बीमारी से एक निजी हस्पताल में मौत हो गई। छात्रा की मौत का समाचार मिलते ही स्कूल में शोकसभा का आयोजन कर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। मिस्त्री जीत सिंह निवासी भाटिया नगर की क्ब् वर्षीय पौत्री भाविका को बीते दिन गम्भीर हालत में निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित छात्रा की मौत ब्लड शुगर से होने का समाचार है।

Tuesday, September 30, 2008

माकपा नेता गोरखपुरिया के अतिंम संस्कार में हजारों की भीड़ उमड़ी





फतेहाबाद,30सितम्बर,(निस)। माक्र्सवाीद कम्यूनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता का. पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया की पार्थिव देह का आज गांव गोरखपुर में अतिंम संस्कार किया गया। कामरेड गोरखपुरियां की पार्थिव देह को प्रात: दस से बारह बजे तक गांव गोरखपुर स्थित उनके पैतृक मकान में लोगों के दर्शनाथ रखा गया। माकपा कार्यकर्ताआें ने दिवगंत कामरेड गोरखपुरिया का अतिंम संस्कार पार्टी के नियमानुसार किया। अतिंम सस्कांर के दौरान माकपा कार्यकर्ता कामरेड गोरखपुरिया अमर रहे के नारे लगा रहे थे। पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया के अंतिंम संस्कार में माकपा प्रदेश सचिव का. इंद्रजीत, संसदीय सचिव दुड़ाराम, पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, पूर्व विधायक बलबीर सिंह, पूर्व विधायक का. हरपाल सिंह, विधायक रणधीर सिंह धीरा, जगमति सागवान, आरसी जग्गा, कर्नल रामप्रताप मल्हान, नंदकिशोर शुक्ला, रघुबीर हुड्डा, उमेद सिंह, फूलसिंह श्योकंद, शकुंतला जाखड़, अरविंद शर्मा, डा. विरेंद्र सिवाच, इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया, कामरेड कृष्ण स्वरूप, एमएम कालेज के डायरेक्टर सुभाष शर्मा, रामराज मैहता, विद्या रति, सुमनलता सिवाच, गुलबहार सिंह एडवोकेट, रामकुमार भारती, अजीत माचरा सहित हजारों लोगों ने भाग लिया।माकपा के वरिष्ठ नेता का.पृथ्वीसिंह गोरखपुरिया के निधन पर हरियाणा जनहित कांग्रेस के नेताओं ने गहरा शोक जताया है। हजकां प्रदेश उपाध्यक्ष एंव पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल,प्रदेश महासचिव मंगतराम लालवास,प्रदेश सचिव कृष्ण रोहज,शहरी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी,ग्रामीण जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह बराड़,महिला विंग जिलाध्यक्ष बिमला रोहज,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा.जितेन्द्र चौधरी,जिला कोषाध्यक्ष बसंत रूखाया,ब्लाक प्रधान सुभाष रायल,अशोक चौपड़ा,योगेश मैहता ने आज गाँव गोरखपुर उनके निवास स्थान पर जाकर शोक जताया। हजकां नेताओं ने कहा कि गोरखपुरिया एक क्रातिंकारी नेता थे और उन्होंने हमेशा गरीबों के हको के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से क्षेत्र को जो क्षति हुई है उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।उल्लेखनीय है कि कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपूरियां पिछले कई वर्षो से बीमार थे उनका ईलाज एम्स दिल्ली मे चल रहा था। सोमवार ख्त्त् सितम्बर को एम्स में ही कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपूरिया का निधन हो गया। फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर के मुल निवासी कामरेड पृथ्वीसिंह गोरखपुरिया अपने छात्र काल से ही एक क्रांतिकारी युवक माने जाते थे। 1968 में वे कुरूक्षेत्र विश्वविधालय छात्र संघ के प्रधान चुने गए। उन्होंने चार दशक तक छात्रों, कर्मचारियों, व मेहनतकश लोगों के लिए संघर्ष कर अपनी आवाज बुलंद रखी। आपातकाल वे काफी समय तक जेल में भी रहे। कामरेड गोरखपुरियां ने सन् 1972, 1977, 1987 व 1991 में भट्टूकलां, फतेहाबाद व बड़ोपल विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा।