Monday, September 29, 2008

सामाजिक क्रातिं रैली रचेगी एक इतिहास : कुलदीप शर्मा



फतेहाबाद,29सितम्बर,(निस)। 2 अक्टूबर गांधी जयतिं के अवसर पर पानीपत में होने वाले सामाजिक क्रातिं समारोह में यूपीए अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी अनुसूचित जाति के 273 गरीब परिवारों को अपने हाथों से 100-100 वर्ग गज के प्लाटों का मालिकाना हक प्रदान कर योजना का शुभारंभ करेगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा ने आज स्थानीय पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6लाख से भी अधिक गरीब परिवारों को इस योजना के तहत प्लाट वितरित किए जाएंगे। जिसमें सभी मूलभूत सुविधाओं सहित कॉलोनी विकसित की जाएगी। इन प्लाटों में सीवरेत, बिजली, पेयजल, गंदे पानी की निकासी, सड़के सहित अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। यह देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस सरकार गरीबों को इस प्रकार की सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की कुल आबादी का 32 फीसदी गरीब लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह महान कार्य करके पूरे देश में मिसाल कायम की है, जिसकी देश में भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। उन्होने कहा कि 100-100 वर्ग गज के प्लाट वितरण योजना के तहत फ् लाख प्लाट इसी साल आंबटित कर दिए जाएंगे। 52 सौ गांवों का प्रस्ताव पास हो चुका है। 1600 गांवों में जमीन का तबादला करने के बाद प्लाट वितरित किए जाएंगे। ये प्लाट आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ही वितरित कर दिए जाएंगे।इसके बाद श्री कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित किया और पानीपत की रैली का न्यौता दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही कल्याणकारी नीतियों की भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष चौ. रणजीत सिंह, सांसद आत्मा सिंह गिल, जिला कांग्रेस के प्रधान सरदार रणधीर सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा, अरविंद शर्मा, डा. मुखत्यार सिंह सदर, डा. आत्मप्रकाश मेहता, गुरदीप सिंह गिल, अजीत माचरा, युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगजीत हुड्डा, सिरसा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश जाखड़, सुशील बिश्रोई, शम्मी रत्ति, बलदेव चौधरी, सुनील चौधरी, टेकचंद मिढ़ा, बलविंद्र सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

व्यापारियों व वैश्य समाज के लिए चला रहा हूं जनजागरण अभियान : बजरंग दास गर्ग


फतेहाबाद,29सितम्बर,(निस)। आगामी पांच अक्तूबर को सिरसा में महाराजा उग्रसेन जयन्ती का राज्य स्तरीय समारोह मनाया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमन्त्री चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा होगें।
यह जानकारी कान्फेड के चेयरमैन व हरियाणा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने आज स्थानीय पीडब्लयूडी विश्राम गृह में पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि महाराजा उग्रसेन ने प्रत्येक वर्ग को एक नई दिशा प्रदान की जिससे आज प्रदेश का प्रत्येक वर्ग उन्नत व खुशहाल है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापारियों में जनचेतना लाने व उनके संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जनचेतना अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी संगठन पहले से ज्यादा मजबूत है तथा व्यापारी लोकल स्तर की समस्याएं सुलझाने में सक्षम है व राज्य स्तर की समस्याएं प्रदेश के मुख्यमन्त्री द्वारा सुलझाने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। पत्रकारों द्वारा महाराजा अग्रसेन मैडिकल कालेज अग्रोहा की ग्रांट सम्बधी पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्री गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस कालेज को म् करोड़ रूपए की ग्रांट प्रदान की जाती है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा तीन करोड़ रूपए की राशि इस मैडिकल कालेज को उपलब्ध करवा दी गई है तथा दो करोड़ रुपए की ग्रांट शीघ्र ही प्राप्त होने वाली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार इस कालेज की ग्रांट को म् करोड़ रुपए से बढ़ा कर दस करोड़ करने के लिए प्रयासरत्त है। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के जिला प्रधान टेकचन्द मिढा,डा. आत्म प्रकाश मेहता, ऋषिकेश गर्ग रतिया, श्यामसुन्दर बंसल, रामनिवास गर्ग, सज्जन बंसल सहित अनेक व्यापारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। रोटरी मिड टाऊन द्वारा वर्दी वितरण समारोह

विकास और विश्वास के एक नए युग का सुत्रपात : कुनाल भादू


फतेहाबाद,29सितम्बर,(निस)। पिछले साढे तीन वर्षो में वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास और विश्वास के एक नए युग का सुत्रपात किया है। आज हरियाणा में चौतरफा विकास की गहमा-गहमी है। यह बात कांग्रेसी नेता कुनाल भादू ने आज यहां मीडिया के नाम जारी एक ब्यान में कही। श्री भादू ने कहा कि कांगे्रस सरकार ने जनता में विश्वास बहाली का कार्य किया है। हजारों नई विकास परियोजनाएं शुरू की है। गरीब वर्ग के लोगों को अनेक रियायतें दे कर सहरानीय कार्य किया है। यहीं कारण है कि आज हरियाणा एक तीव्र गति से विकसित होने वाले राज्य का दर्जा पा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच के अनुरूप गरीब को मद्द उपलब्ध करवाई है। उसे विकास में भागीदार बनाया है। इसी कड़ी में दो अक्तूबर को यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी पानीपत में महात्मा गांधी ग्राम रिहायशी योजना का शुभारम्भ करेगी तथा सामाजिक क्रातिं रैली को सम्बोधित करेगी। श्री भादू ने दोहराया कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा,स्वास्थ्य,परिवार कल्याण,महिला कल्याण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की है। शिक्षा से युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए है। प्रदेश के किसान को मालामाल किया है। किसान का एक-एक दाना उचित मूल्य पर खरीदा है। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया है। व्यापारी को अपना व्यापार चलाने के लिए सुविधाएं दी है। औद्योगिक विकास अपनी चरम सीमा पर है। आज प्रदेश निवेश के मामले में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री श्री हुड्डा ने समान रूप से सभी क्षेत्रों का सामूहिक विकास करवाया है। यही कारण है कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन से पूरी तरह से सन्तुष्ट है। श्री भादू ने कहा कि दो अक्तूबर की रैली में जिला से बड़ी संख्या में लोग जाएगें। इस जत्थे की अगुवाई वे स्वंय करेगें। यह जत्था प्रात: � बजे लघु सचिवालय के सामने से चलेगा। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि पानीपत में पहुंच कर यूपीए अध्यक्षा का स्वागत करे और उनके विचार सुने।

रोटरी मिड टाऊन द्वारा वर्दी वितरण समारोह


फतेहाबाद,29सितम्बर,(निस)। रोटरी कल्ब फतेहाबाद मिड टाऊन द्वारा ढ़ाणी माजरा रोड़ पर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को निशुल्क वर्दिया वितरित की। इस मौके पर प्रधान जितेन्द्र मुखी,सत्यपाल बंसल,नरेन्द्र गिल्होत्रा,गुरमीत नामधारी,संदीप गिल,सुखबीर संधु,विरेन्द्र मोंगा,सुरेन्द्र गिल्होत्रा, विक्रमजीत िढ़ल्लो,अवतार िढ़ल् लो,लखबीर सिंह भंगल,मनमोहन मिढ़ा,बलविन्द्र सिंह,रणजीत सिंह,राममोहम्मद सिंह, प्रीसिंपल वीना रानी,मैडम बलजीत कौर,विनोद कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर रोटरी क्लब मिड टाऊन की ओर से स्कूल के सभी 90 विद्यार्थियों को वर्दियाँ वितरित की गई। इस मौके पर प्रधान जितेन्द्र मुखी ने कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर विद्यार्थियों को वर्दियाँ वितरित की जा रही है। उन्होंन्ो कहा कि रोटरी क्लब फतेहाबाद मिड टाऊन समय- समय पर कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदो की सहायता करता है।

फतेहाबाद से भारी संख्या में कुरूक्षेत्र पहूंचे पंजाबी






फतेहाबाद, 29 सितम्बर (निस): अखिल भारतीय पंचनद समिति के बैनर तले कुरुक्षेत्र में हुई सर्वपितृ श्रद्धांजलि सभा में पंजाबी बिरादरी की एकता का शंखनाद रविवार 28 सितम्बर को हो गया। समिति के अध्यक्ष पंजाब केसरी दिल्ली के सम्पादक अश्विनी चोपड़ा के ओजस्वी नेतृत्व व संत समाज के आर्शीवाद से प्रदेश व देश में पंजाबी समाज ने बंटवारे के समय शहीद हुए दस लाख पंजाबियों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह में हजारों पंजाबियों की भीड़ को संबोधित करते हुए अश्विनी चोपड़ा ने हरियाणा के पंजाबियों को एकजुट होने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि विस्थापन के दंश व बंटवारे की तकलीफ झेल रहा पंजाबी समाज अपनी कर्मठता व संघर्ष से सफल हुआ है। आज जो हमारे देश व हरियाणा में खुशहाली है उसमें पंजाबी समाज का अहम योगदान है। प्रदेशभर से वाहनों में पंहुचे महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं का समारोह में जोश देखते ही बनता था। समारोह को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना, हरियाणा के उद्योगमंत्री लक्ष्मणदास अरोड़ा, स्वामी धर्मदेव, स्वामी हेमंतदास, डा. राम आहुजा हिसार, सुभाष सुधा, उमा सुधा, किरण चोपड़ा, विधायक अमीरचंद मक्कड़, शाम बजाज सिरसा, मास्टर कैलाशचंद रुखाया फतेहाबद ने भी संबोधित किया।
फतेहाबाद जिले से भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष व युवक कुरुक्षेत्र पंहुचे। फतेहाबाद के लोग जब ढोल नंगाड़ों के साथ मंच के सामने पंहुचे तो अश्विनी चोपड़ा ने मंच पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया। कुरुक्षेत्र सम्मेलन के आयोजन में फतेहाबाद के गणमान्य पंजाबियों विजय निर्मोही, शैलेन भास्कर, पूर्व पार्षद राजन महतानी, राज नारंग, अशोक मक्कड़, आरके मैहता, नरेंद्र गिल्होत्रा, राधेश्याम नारंग, पूर्णचंद दूरेजा, किशोरीलाल नारंग, सुनील सचदेवा, राजेंद्र चौधरी काका, प. चरणजीत शर्मा, बिट्टू आहुजा, देवेंद्र सरदाना, रवि व दीपू टूटेजा, दर्शन मैहता दरियापुर, पवन बजाज, बसंत रुखाया, सतीश बजाज, हरभगवान तनेजा, ओमप्रकाश रेल्हन, अंशुल तनेजा, डा. जितेंद्र चौधरी, नरेंद्र टूटेजा, बलदेव मैहता, करतारचंद असीजा, वेद वसूजा, संतलाल मैहता, अनिल मैहता, संजय बतरा, राजु नारंग, सुशील रुखाया, भारतभूषण मिढा, रतन भठेजा, पवन चुघ, राज तनेजा, मनोहर गेरा, हरीश झांम, संजय तनेजा, हरमीत सिंह मक्कड़, अनिल असीजा, ओमप्रकाश, प्रवीन कुमार, उदय सिंह, नरेंद्र कामरा, जयगोपाल काका, केआर तरीका, डा. मनोहर मैहता, सुभाष बाघला, जयगोपाल चानना, मदनलाल गिल्होत्रा, नरेश नागपाल, विकेशश्रीधर, रिंकु बजाज ने अहम भूमिका निभाई। समारोह में कैलाशचंद्र रुखाया, डा. चिंरजीलाल महतानी, भगवान दास डूमड़ा, कर्मनारायण नारंग, फकीरचंद तनेजा को सम्मानित किया गया। कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया नही रहेफतेहाबाद, 29 सितमबर : माकपा नेता कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया का सोमवार की दोपहर एम्स दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थे, उनका एम्स में ईलाज चल रहा था। माकपा नेता पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया फतेहाबाद क्षेत्र में किसी परिचय के मोहताज नही, वे गांव गोरखपुर के रहने वाले थे और फतेहाबाद क्षेत्र में मार्क्सवादी कम्यूनिष्ट पार्टी की जड़े जमाने में उनकी अहम भूमिका रही। कामरेड पृथ्वी सिंह ने फतेहाबाद विधानसभा सीट पर दो बार चुनाव भी लड़ा। दिसम्बर 1987 में हुए फतेहाबाद उपचुनाव में कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। जैसे ही कामरेड पृथ्वी सिंह की मौत का समाचार हरियाणा के माकपा नेताओं को लगा हरियाणा में स्थित सभी माकपा कार्यालयों पर लगे पार्टी के झंडों को झुका दिया गया। दिवंगत का. पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया की पार्थिव देह को गांव गोरखपुर में मंगलवार प्रात: दस से 12 बजे तक लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा तत्पश्चात गांव में ही अतिंम संस्कार होगा।