Wednesday, October 01, 2008

रोटी कपड़ा व मकान के साथ शिक्षा भी जरुरी: मांगेराम गुप्ता



फतेहाबाद,1अक्तूबर: रोटी, कपड़ा व मकान के साथ-साथ जीवन को सही ढंग से जीने के लिए शिक्षा भी जरूरी है। शिक्षा के बिना मानव जीवन अधुरा है। देश व प्रदेश बिना शिक्षा के उन्नति के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता। उक्त विचार शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मांगेराम गुप्ता ने आज राजकीय �ातकोतर महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में एक करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित महिला छात्रावास के भवन का उद्घाटन करने उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस छात्रावास में 90 छात्राओं को रहने की सुविधाएं है। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। शिक्षा मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को 21 हजार रूपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमें आजादी बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली, लेकिन इस समय के बच्चे बड़े भाग्यशाली है, जिन्होंने इस आजाद धरती पर जन्म लिया। देश की आजादी के लिए अनेक शहीदों ने कुर्बानियां दी और देश को आजाद करवाया। उन्हाेंने कहा कि गुलामी का कारण विदेशी लोगों का अधिक शिक्षित होना व भारतीयों का कम शिक्षित होना था। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना नर पशु के समान है। लोगों की रोटी, कपड़ा व मकान की आवश्यकताओं के साथ शिक्षा भी अहम स्थान रखती है। उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं क्रियान्वित की है ताकि प्रदेश की धरती पर गरीब से गरीब व्यक्ति शिक्षा से वचिंत न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रचार और प्रसार के लिए सरकार ने व्यापक प्रबंध किए है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे चरित्रवान व अनुशासन में रहे और अपने माता-पिता व गुरुओं का सम्मान कर देश को प्रगति के पथ पर लेकर जाएं और अपना भविष्य उज्जवल बनाए। उन्होंने कहा केि प्रदेश सरकार ने छात्रवृति योजना के तहत राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बीपीएल व अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को किताबों के लिए दो हजार रुपए वार्षिक व 750 रुपए प्रतिमाह की राशि छात्रवृति के रूप में प्रदान करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि ओबीसी के छात्रों को मैट्रिकोतर छात्रवृतियां प्रदान की जा रही है। राज्य में सीबीएसई की 10वीं व दस जमा दो की वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र व छात्राओं को प्रोत्साहन योजना के तहत छात्रवृति प्रदान की जाती है। इस अवसर पर संसदीय सचिव दूड़ाराम ने शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस कॉलेज की जो भी समस्याएं थी, शिक्षा मंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए पूरा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह वरदान सिद्ध हो रहा है। उन्हाेंने कहा कि लड़की के पढने से दो परिवार शिक्षित होता है। एक मां ही अपने बच्चों को शिक्षित करने का काम कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने फतेहाबाद विधानस्ाभा क्षेत्र में 7 स्कूलों को अपग्रेड किया है तथा शेष शर्ते पूरी करने वाले स्कूलों को भी अपग्रेड किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य अशोक भाटिया ने कहा कि जब कॉलेज का निर्माण हुआ था तब इस कॉलेज में केवल 200 छात्राएं थी, जिनकी संख्या अब बढ़कर 1200 से भी अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं को कला, विज्ञान व कॉर्मस के साथ-साथ टयूरिज्म व एमए की तीन कक्षाआें की शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कॉलेज की तरफ से मांग पत्र भी प्रस्ततु किया। शिक्षा मंत्री मांगेराम गुप्ता ने कॉलेज प्राचार्य द्वारा रखी गई मांगाें को पूरा करते हुए इस कॉलेज में 31 कम्प्यूटर देने, प्रदेश के 25 कॉलेंजो में बनाए गए सैंटर ऑफ एक्सीलेंस में शामिल कर इसे प्रदेश का 26वां सैेंटर ऑफ एक्सीलैंस बनाने की घोषणा के साथ साथद्व ओडिटोरियम की सभी जरूरतों को पूरा करने का आश्वसन दिया। इस अवसर पर ि्रशक्षा मंत्री ने प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह में उप कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सी एल जस्सू ने धन्यवाद करते हुए कहा कि छात्राओं की शिक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। समारोह में मंच संचालन प्रो. वीरेंद्र अटवाल ने किया। इस मौके पर एडीएम डा. जयकृष्ण आभीर, उच्चतर शिक्षा आयुक्त की प्रतिनिधि अनीता चौधरी, रोडवेज महाप्रबंधक एस के कत्याल, वजीर चंद गर्ग, डा. सीताराम शर्मा, प्रो. सुरेंद्र ज्याणी, प्रो. सुखविंद्र सिंह, प्रो. रमेश सचदेवा, जिला शिक्षा अधिकारी हरचरण सिंह छोकर, अजीत सिंह चुघ सहित अनेक विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद् व छात्राएं मौजूद थी।

जहां वृद्धों का सम्मान नही वो घर नरक समान: अहलावत

फतेहाबाद,1अक्तूबर: स्थानीय पंचायत भवन में अंर्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त जे एस अहलावत थे। समारोह को संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त जे एस अहलावत ने कहा कि जिस घर में वृद्धों का सम्मान नही होता वह घर नरक के समान होता है। जिस देश व प्रदेश में वृद्धों का सम्मान होता है तो वे देश व प्रदेश उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता को उच्च दर्जा हासिल है। उन्हें भगवान से भी बढ़कर दर्जा दिया गया है। इसलिए हमें भारतीय संस्कृ़ति की पालना करते हुए वृद्धों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले संयुक्त परिवारों में लोग एक साथ एक छत के नीचे जीवन यापन करते थे और घर के बुजुर्ग के मान-सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में परिवारों का बिखराव हुआ है और वृद्धों के सम्मान में भी कमी आई है। उन्हाेंने आह्वान किया कि हमें अपने सिद्धांतों को बरकरार रखते हुए वृद्धों के सम्मान को बढाना होगा। जिला उपायुक्त ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने वृद्धों के सम्मान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाए लागू की है। वृद्धों को भी इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 60 व्ार्ष की आयु वाले वृद्धों को 300 रूपए मासिक पैंशन के रूप में दिए जा रहे हैं। सरकार द्वारा व्ाृद्ध आश्रम खोले गए है। इन आश्रमों में खान-पान व रहने की सुविधा दी गई है। उन्हाेंने कहा कि सीनियर सिटीजन की समस्याओं के लिए समय-समय पर मिटिंग कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाता है। उनके पहचान पत्र भी समय-समय पर जारी किए जाते हैं। इससे पूर्व जिला उपायुक्त जे एस अहलावत ने बाल कल्याण परिषद में वृद्ध कल्याण भवन का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक परिषद के अध्यक्ष डा. राधेश्याम टाटिंयां ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि बाल कल्याण भवन में स्थापित वृद्ध कल्याण भवन में बुजुर्गो के लिए आंतरिक खेल, मंनोरजन, समाचार पत्र व पत्रिकाओं के पढ़ने की सुविधाएं, स्वास्थ्य संबधिं जांच की सुविधा व दोपहर में जलपान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि एक आंकलन के अनुसार देश में 8.7 करोड़ के लगभग वरिष्ठ नागरिक हैं। प्रत्येक बारहवां नागरिक वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बुजुर्गों के मान-सम्मान के लिए बनाए गए कानून की विस्तार से जानकारी दी। इसके इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा के लिए एक मांग पत्र भी जिला उपायुक्त को सौंपा।
इस अवसर पर वृद्धों ने स्वागत गीत गाकर जिला उपायुक्त का स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपायुक्त ने बुजुर्गों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वेदप्रकाश गर्ग ने वरिष्ठ नागरिक परिषद को 11 हजार रूपए की राशि भेंट की। जिला रैडक्रास सोसायटी ने वृद्धों को श्रवण यंत्र भी वितरित किए। पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने बुजुर्ग खिलाड़ियों को 2100 रूपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर नगराधीश सतीश जैन, देवराज बतरा, कामरेड कृष्ण स्वरूप, माधोराम एडवोकेट, सिविल सर्जन जेके बिश्रोई, डीएसओ सत्यवान ढिलोड, जिला बाल कल्याण अधिकारी हेमराज लूथरा, बलवंत सिंह सेठी, भागचंद तनेजा, पीओआईसीडीएस आशा सेतिया, रैडक्रास सचिव नरेश झाझड़ा, एसएमओ एचएल गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।

सामाजिक क्रातिं रैली सभी रिकार्ड तोड़ेगी: दुड़ाराम


फतेहाबाद,1अक्तूबर: कल 2 अक्तूबर को पानीपत में होने वाली सामाजिक क्रातिं रैली ऐतिहासिक होगी। प्रदेश में आज तक हुई सभी रैलियों के रिकार्ड ध्वस्त हो जाएंगे। यह दावा आज कृषि एवं जेल विभाग हरियाणा के संसदीय सचिव श्री दूड़ाराम ने आज स्थानीय अनाज मंडी में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने सामाजिक क्रातिं रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होने कार्यकर्त्ताओं की डयूटियां लगाई व बसाें का उचित प्रबंध किया। उन्होंने पानीपत पहुंचने के लिए हलके के दो जोनोे में बांटा। शहरी क्षेत्र व ग्रमाीण क्षेत्र से अलग-अलग कार्यकर्त्ताओं की व्यक्तिगत डयूटियां लगाई। फतेहाबाद हलके से आए हुए कार्यकर्त्ताओं ने संसदीय सचिव को आश्वासन दिया कि वे उनके आदेशों की पालना करते हुए सबसे अधिक संख्या में रैली में पहुंचेंगे। संसदीय सचिव ने कहा कि श्रीमति सोनिया गांधी के मार्गदर्शन व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की महान सोच तथा मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ओजस्वी नेतृत्व में देश व प्रदेश दिनदुनी रात चौगुनी उन्न्ति कर रहा है। गांधी जी का सपने को साकार करने के लिए सरकार कार्य कर रही है और इसी का परिणाम है कि 1 अकटूबर की रैली में लोगों को मुफ्त प्लाट देगी। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील चौधरी, द्वारका प्रसाद, बलदेव चौधरी, भूप सिंह गोदारा, इंद्राज जांगड़ा, दलीप सिंह बेधड़क, गर्वनर, राजेंद्र खराखेड़ी, लेखराज लाली, शम्मी रत्ति, व्यासकरण लूथरा, टेकचंद मिढ़ा, सज्जन कुमार, हसंराज मराठी, प्रमोद, पाषर्द उपास भट्टी, वेदप्रकाश शर्मा, दयानंद गर्ग, किरोड़ीमल, मेवा देवी, आत्माराम भादू, भूपसिंह नंबरदार, रामकुमार जोगा, रविद्र पूनिया, हनुमान सिंह, प्रवीन भिरडाना व दलीप बीघड़ सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, नंबरदार व कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजृद थे।

ब्लड शुगर से 14 वर्षीय बालिका की मौत

फतेहाबाद,1अक्तूबर: टोहाना के रेलवे रोड़ पर स्थित नैशनल पब्लिक स्कूल की कक्षा नौंवी की छात्रा भाविका की रहस्यमई बीमारी से एक निजी हस्पताल में मौत हो गई। छात्रा की मौत का समाचार मिलते ही स्कूल में शोकसभा का आयोजन कर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। मिस्त्री जीत सिंह निवासी भाटिया नगर की क्ब् वर्षीय पौत्री भाविका को बीते दिन गम्भीर हालत में निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित छात्रा की मौत ब्लड शुगर से होने का समाचार है।