Tuesday, September 30, 2008

माकपा नेता गोरखपुरिया के अतिंम संस्कार में हजारों की भीड़ उमड़ी





फतेहाबाद,30सितम्बर,(निस)। माक्र्सवाीद कम्यूनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता का. पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया की पार्थिव देह का आज गांव गोरखपुर में अतिंम संस्कार किया गया। कामरेड गोरखपुरियां की पार्थिव देह को प्रात: दस से बारह बजे तक गांव गोरखपुर स्थित उनके पैतृक मकान में लोगों के दर्शनाथ रखा गया। माकपा कार्यकर्ताआें ने दिवगंत कामरेड गोरखपुरिया का अतिंम संस्कार पार्टी के नियमानुसार किया। अतिंम सस्कांर के दौरान माकपा कार्यकर्ता कामरेड गोरखपुरिया अमर रहे के नारे लगा रहे थे। पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया के अंतिंम संस्कार में माकपा प्रदेश सचिव का. इंद्रजीत, संसदीय सचिव दुड़ाराम, पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, पूर्व विधायक बलबीर सिंह, पूर्व विधायक का. हरपाल सिंह, विधायक रणधीर सिंह धीरा, जगमति सागवान, आरसी जग्गा, कर्नल रामप्रताप मल्हान, नंदकिशोर शुक्ला, रघुबीर हुड्डा, उमेद सिंह, फूलसिंह श्योकंद, शकुंतला जाखड़, अरविंद शर्मा, डा. विरेंद्र सिवाच, इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया, कामरेड कृष्ण स्वरूप, एमएम कालेज के डायरेक्टर सुभाष शर्मा, रामराज मैहता, विद्या रति, सुमनलता सिवाच, गुलबहार सिंह एडवोकेट, रामकुमार भारती, अजीत माचरा सहित हजारों लोगों ने भाग लिया।माकपा के वरिष्ठ नेता का.पृथ्वीसिंह गोरखपुरिया के निधन पर हरियाणा जनहित कांग्रेस के नेताओं ने गहरा शोक जताया है। हजकां प्रदेश उपाध्यक्ष एंव पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल,प्रदेश महासचिव मंगतराम लालवास,प्रदेश सचिव कृष्ण रोहज,शहरी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी,ग्रामीण जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह बराड़,महिला विंग जिलाध्यक्ष बिमला रोहज,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा.जितेन्द्र चौधरी,जिला कोषाध्यक्ष बसंत रूखाया,ब्लाक प्रधान सुभाष रायल,अशोक चौपड़ा,योगेश मैहता ने आज गाँव गोरखपुर उनके निवास स्थान पर जाकर शोक जताया। हजकां नेताओं ने कहा कि गोरखपुरिया एक क्रातिंकारी नेता थे और उन्होंने हमेशा गरीबों के हको के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से क्षेत्र को जो क्षति हुई है उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।उल्लेखनीय है कि कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपूरियां पिछले कई वर्षो से बीमार थे उनका ईलाज एम्स दिल्ली मे चल रहा था। सोमवार ख्त्त् सितम्बर को एम्स में ही कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपूरिया का निधन हो गया। फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर के मुल निवासी कामरेड पृथ्वीसिंह गोरखपुरिया अपने छात्र काल से ही एक क्रांतिकारी युवक माने जाते थे। 1968 में वे कुरूक्षेत्र विश्वविधालय छात्र संघ के प्रधान चुने गए। उन्होंने चार दशक तक छात्रों, कर्मचारियों, व मेहनतकश लोगों के लिए संघर्ष कर अपनी आवाज बुलंद रखी। आपातकाल वे काफी समय तक जेल में भी रहे। कामरेड गोरखपुरियां ने सन् 1972, 1977, 1987 व 1991 में भट्टूकलां, फतेहाबाद व बड़ोपल विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा।

भारत विकास परिषद् ने बिहार भेजे 82 हजार


फतेहाबाद,30 सितम्बर,(निस)। भारत विकास परिषद फतेहाबाद द्वारा आज बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष बिहार के नाम उपायुक्त जे.एस. अहलावत को 82194 रुपए का चैक भेंट किया गया। इस अवसर पर नगराधीश सतीश जैन, उपमंडलाधीश जेके आभीर, मनीष नागपाल, रोडवेज महाप्रबंधक एस.के. कत्याल, डीडीपीओ ओमप्रकाश शर्मा भी उपस्थित थे। यह जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट चेयरमैन राकेश मैहता ने बताया कि आज परिषद अध्यक्ष विजय मैहता के नेतृत्व में परिषद के संरक्षक सी.पी. आहूजा, के.के. अरोड़ा, विजय निर्मोही, नरेन्द्र गिल्होत्रा, शैलेन भास्कर, दिनेश नागपाल, डा. रमेश सेठी, विकेश श्रीधर, राजकुमार टुटेजा, पवन रुखाया, राकेश आहूजा, मुकेश नारंग आदि उपायुक्त से उनके निवास पर मिले और उन्हें 82194 रुपए की राशि का चैक भेंट किया। उपायुक्त ने परिषद के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने परिषद को आश्वासन दिया कि वह उनके द्वारा चलाए जा रहे एम्बुलैंस प्रोजेक्ट में भी सहायता करेंगे। इससे पहले आज सुबह हरियाणा स्वर्णकार संघ ने गंगा ज्वैलर्स पर एक स्नेहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर भारत विकास परिषद के सदस्यों को बिहार बाढ़ राहत कोष के लिए 15 हजार रुपए की नकद राशि भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान पटेल कुमार सोनी व श्योचंद सोनी ने की। इस अवसर पर भानचंद सोनी, हंसराज सोनी, छबील दास, सुभाष चंद सोनी, विनोद सोनी, बाला राम, संस्करण वर्मा, वीरेन्द्र नारंग, राहुल सोनी सहित स्वर्णकार संघ के अनेकों प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित थे। इस सहयोग में संघ के महासचिव दीनानाथ सोनी का विशेष योगदान रहा। परिषद अध्यक्ष विजय मैहता, प्रोजेक्ट चेयरमैन राकेश मैहता व चंद्रप्रकाश आहूजा ने स्वर्णकार संघ का सहयोग के लिए आभार जताया। प्रमुख समाजसेवी अहरवां निवासी ओंकार बीर सिंह संधु व ऑटो मार्किट के सुरेन्द्र मिढा ने भी इस यज्ञ में आज 5100 रुपए की राशि देकर सहयोग किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन ने श्री संधु व श्री मिढा का भी आभार व्यक्त किया। प्रसिद्ध एडवोकेट उपेन्द्र गेरा ने भी 250 रुपए का सहयोग दिया है। प्रोजेक्ट चेयरमैन राकेश मैहता ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग देने वाले सभी जिला वासियों का परिषद की ओर से आभार व्यक्त किया है।

धूमधाम से मनाई गई अग्रसैन जयंती





फतेहाबाद,30सितम्बर,(निस)। स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में धार्मिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ के साथ महाराजा अग्रसैन जयंती धूमधाम से बनाई गई। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान देवीदयाल तायल ने ध्वजारोहण किया तथा महाराजा अग्रसैन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर झण्डें की महिमा व महाराजा अग्रैसन की जीवनी प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष भागचंद गोयल,सोहन लाल गोयल,सचिव सज्जन गर्ग,पूर्व सचिव रामकुमार मंगल,कार्यकारिणी सदस्य नरेश जैन,सतपाल बंसल,पी.के.गोयल,भीमसैन बंसल,डा.राधेश्याम टाटिंया,शीतल बंसल,रामनिवास गर्ग,अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रधान विनोद बंसल,जिला महासचिव सुशील बंसल,अग्रसैन वैलफे यर सोसायटी के सचिव ललित गोयल,एडवोकेट सत्यप्रकाश गुप्ता,सुरेश बंसल,युवा अग्रवाल सभा के प्रधान सुशील गोयल,सचिव ओमप्रकाश गर्ग,डा.राजेन्द्र प्रसाद गर्ग सहित अनेक बंधु उपस्थित थे। समारोह के अंत में सभा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया व सभी बंधुओं ने महाराजा अग्रसैन चौक महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आर्शीवाद लिया व समाज में प्रेम,भाईचारा,एकता व देश में अमन,शातिं की प्रार्थना की।

आत्महत्या के लिए जिम्मेवार दम्पति को चार साल कैद


फतेहाबाद,30सितम्बर,(निस)। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायधीश एनपी देवत की अदालत ने आत्महत्या के लिए जिम्मेवार महिला सुषमा व उसके पति सतनाम सिंह निवासी टिब्बा कालोनी रतिया को चार साल कैद व 5-5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
इस मामले में आत्महत्या करने वाले टिब्बा कालोनी निवासी अशोक कुमार की पत्नी नीलम रानी ने सुषमा व सतनाम सिंह के विरुद्ध 306, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज करवाया था। नीलम ने पुलिस को की गई शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने सुषमा व सतनाम सिंह से 2.71 लाख रुपए लेने थे। इस बारे में सुषमा उन्हें लिखकर भी दे रखा था। 6 सितम्बर 2004 को जब उसका पति अशोक पैसे लेने सुषमा के घर गया तो उसे बूरी तरह पीटा। इस बेईज्जति के कारण अशोक ने घर आकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली और सुसाईड नोट में आत्महत्या के लिए सुषमा व सतनाम सिंह को जिम्मेवार ठहराया।

कुनाल एक को फतेहाबाद में


फतेहाबाद,30सितम्बर,(निस)। नव निर्माण संस्था के चैयरमैन एंव मुख्यमंत्री के दामाद कुनाल भादू कल 11 बजे रैस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की मिटिंग लेंगे व 2 अक्तूबर को पानीपत में आयोजित रैली के लिए कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाएगें। यह जानकारी अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगराम नंगथला ने दी। उन्होंने कहा कि पानीपत में आयोजित रैली में लाखों लोगों की भीड़ उमडेगी।

चौकीदार के हत्यारों को उम्रकैद


फतेहाबाद,30सितम्बर,(निस)। गांव अहरवां में स्थित चोपड़ा पट्रोल पम्प के चौकीदार चरणसिंह निहंग की 18 जुलाई 2004 को हत्या करने के आरोपी दो युवकों गांव अहरवां निवासी दर्शन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह व बुटा सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी भिरड़ाना को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त जिला सत्र न्यायधीश जेएस दहिया की अदालत ने आजीवन कारावास व दस-दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। दर्शन व बुटा सिंह ने पट्रोल पम्प के बाहर सोए चौकीदार चरण सिंह निहंग की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी।

Monday, September 29, 2008

सामाजिक क्रातिं रैली रचेगी एक इतिहास : कुलदीप शर्मा



फतेहाबाद,29सितम्बर,(निस)। 2 अक्टूबर गांधी जयतिं के अवसर पर पानीपत में होने वाले सामाजिक क्रातिं समारोह में यूपीए अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी अनुसूचित जाति के 273 गरीब परिवारों को अपने हाथों से 100-100 वर्ग गज के प्लाटों का मालिकाना हक प्रदान कर योजना का शुभारंभ करेगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा ने आज स्थानीय पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6लाख से भी अधिक गरीब परिवारों को इस योजना के तहत प्लाट वितरित किए जाएंगे। जिसमें सभी मूलभूत सुविधाओं सहित कॉलोनी विकसित की जाएगी। इन प्लाटों में सीवरेत, बिजली, पेयजल, गंदे पानी की निकासी, सड़के सहित अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। यह देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस सरकार गरीबों को इस प्रकार की सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की कुल आबादी का 32 फीसदी गरीब लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह महान कार्य करके पूरे देश में मिसाल कायम की है, जिसकी देश में भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। उन्होने कहा कि 100-100 वर्ग गज के प्लाट वितरण योजना के तहत फ् लाख प्लाट इसी साल आंबटित कर दिए जाएंगे। 52 सौ गांवों का प्रस्ताव पास हो चुका है। 1600 गांवों में जमीन का तबादला करने के बाद प्लाट वितरित किए जाएंगे। ये प्लाट आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ही वितरित कर दिए जाएंगे।इसके बाद श्री कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित किया और पानीपत की रैली का न्यौता दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही कल्याणकारी नीतियों की भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष चौ. रणजीत सिंह, सांसद आत्मा सिंह गिल, जिला कांग्रेस के प्रधान सरदार रणधीर सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा, अरविंद शर्मा, डा. मुखत्यार सिंह सदर, डा. आत्मप्रकाश मेहता, गुरदीप सिंह गिल, अजीत माचरा, युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगजीत हुड्डा, सिरसा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश जाखड़, सुशील बिश्रोई, शम्मी रत्ति, बलदेव चौधरी, सुनील चौधरी, टेकचंद मिढ़ा, बलविंद्र सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

व्यापारियों व वैश्य समाज के लिए चला रहा हूं जनजागरण अभियान : बजरंग दास गर्ग


फतेहाबाद,29सितम्बर,(निस)। आगामी पांच अक्तूबर को सिरसा में महाराजा उग्रसेन जयन्ती का राज्य स्तरीय समारोह मनाया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमन्त्री चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा होगें।
यह जानकारी कान्फेड के चेयरमैन व हरियाणा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने आज स्थानीय पीडब्लयूडी विश्राम गृह में पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि महाराजा उग्रसेन ने प्रत्येक वर्ग को एक नई दिशा प्रदान की जिससे आज प्रदेश का प्रत्येक वर्ग उन्नत व खुशहाल है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापारियों में जनचेतना लाने व उनके संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जनचेतना अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी संगठन पहले से ज्यादा मजबूत है तथा व्यापारी लोकल स्तर की समस्याएं सुलझाने में सक्षम है व राज्य स्तर की समस्याएं प्रदेश के मुख्यमन्त्री द्वारा सुलझाने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। पत्रकारों द्वारा महाराजा अग्रसेन मैडिकल कालेज अग्रोहा की ग्रांट सम्बधी पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्री गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस कालेज को म् करोड़ रूपए की ग्रांट प्रदान की जाती है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा तीन करोड़ रूपए की राशि इस मैडिकल कालेज को उपलब्ध करवा दी गई है तथा दो करोड़ रुपए की ग्रांट शीघ्र ही प्राप्त होने वाली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार इस कालेज की ग्रांट को म् करोड़ रुपए से बढ़ा कर दस करोड़ करने के लिए प्रयासरत्त है। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के जिला प्रधान टेकचन्द मिढा,डा. आत्म प्रकाश मेहता, ऋषिकेश गर्ग रतिया, श्यामसुन्दर बंसल, रामनिवास गर्ग, सज्जन बंसल सहित अनेक व्यापारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। रोटरी मिड टाऊन द्वारा वर्दी वितरण समारोह

विकास और विश्वास के एक नए युग का सुत्रपात : कुनाल भादू


फतेहाबाद,29सितम्बर,(निस)। पिछले साढे तीन वर्षो में वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास और विश्वास के एक नए युग का सुत्रपात किया है। आज हरियाणा में चौतरफा विकास की गहमा-गहमी है। यह बात कांग्रेसी नेता कुनाल भादू ने आज यहां मीडिया के नाम जारी एक ब्यान में कही। श्री भादू ने कहा कि कांगे्रस सरकार ने जनता में विश्वास बहाली का कार्य किया है। हजारों नई विकास परियोजनाएं शुरू की है। गरीब वर्ग के लोगों को अनेक रियायतें दे कर सहरानीय कार्य किया है। यहीं कारण है कि आज हरियाणा एक तीव्र गति से विकसित होने वाले राज्य का दर्जा पा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच के अनुरूप गरीब को मद्द उपलब्ध करवाई है। उसे विकास में भागीदार बनाया है। इसी कड़ी में दो अक्तूबर को यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी पानीपत में महात्मा गांधी ग्राम रिहायशी योजना का शुभारम्भ करेगी तथा सामाजिक क्रातिं रैली को सम्बोधित करेगी। श्री भादू ने दोहराया कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा,स्वास्थ्य,परिवार कल्याण,महिला कल्याण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की है। शिक्षा से युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए है। प्रदेश के किसान को मालामाल किया है। किसान का एक-एक दाना उचित मूल्य पर खरीदा है। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया है। व्यापारी को अपना व्यापार चलाने के लिए सुविधाएं दी है। औद्योगिक विकास अपनी चरम सीमा पर है। आज प्रदेश निवेश के मामले में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री श्री हुड्डा ने समान रूप से सभी क्षेत्रों का सामूहिक विकास करवाया है। यही कारण है कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन से पूरी तरह से सन्तुष्ट है। श्री भादू ने कहा कि दो अक्तूबर की रैली में जिला से बड़ी संख्या में लोग जाएगें। इस जत्थे की अगुवाई वे स्वंय करेगें। यह जत्था प्रात: � बजे लघु सचिवालय के सामने से चलेगा। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि पानीपत में पहुंच कर यूपीए अध्यक्षा का स्वागत करे और उनके विचार सुने।

रोटरी मिड टाऊन द्वारा वर्दी वितरण समारोह


फतेहाबाद,29सितम्बर,(निस)। रोटरी कल्ब फतेहाबाद मिड टाऊन द्वारा ढ़ाणी माजरा रोड़ पर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को निशुल्क वर्दिया वितरित की। इस मौके पर प्रधान जितेन्द्र मुखी,सत्यपाल बंसल,नरेन्द्र गिल्होत्रा,गुरमीत नामधारी,संदीप गिल,सुखबीर संधु,विरेन्द्र मोंगा,सुरेन्द्र गिल्होत्रा, विक्रमजीत िढ़ल्लो,अवतार िढ़ल् लो,लखबीर सिंह भंगल,मनमोहन मिढ़ा,बलविन्द्र सिंह,रणजीत सिंह,राममोहम्मद सिंह, प्रीसिंपल वीना रानी,मैडम बलजीत कौर,विनोद कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर रोटरी क्लब मिड टाऊन की ओर से स्कूल के सभी 90 विद्यार्थियों को वर्दियाँ वितरित की गई। इस मौके पर प्रधान जितेन्द्र मुखी ने कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर विद्यार्थियों को वर्दियाँ वितरित की जा रही है। उन्होंन्ो कहा कि रोटरी क्लब फतेहाबाद मिड टाऊन समय- समय पर कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदो की सहायता करता है।

फतेहाबाद से भारी संख्या में कुरूक्षेत्र पहूंचे पंजाबी






फतेहाबाद, 29 सितम्बर (निस): अखिल भारतीय पंचनद समिति के बैनर तले कुरुक्षेत्र में हुई सर्वपितृ श्रद्धांजलि सभा में पंजाबी बिरादरी की एकता का शंखनाद रविवार 28 सितम्बर को हो गया। समिति के अध्यक्ष पंजाब केसरी दिल्ली के सम्पादक अश्विनी चोपड़ा के ओजस्वी नेतृत्व व संत समाज के आर्शीवाद से प्रदेश व देश में पंजाबी समाज ने बंटवारे के समय शहीद हुए दस लाख पंजाबियों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह में हजारों पंजाबियों की भीड़ को संबोधित करते हुए अश्विनी चोपड़ा ने हरियाणा के पंजाबियों को एकजुट होने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि विस्थापन के दंश व बंटवारे की तकलीफ झेल रहा पंजाबी समाज अपनी कर्मठता व संघर्ष से सफल हुआ है। आज जो हमारे देश व हरियाणा में खुशहाली है उसमें पंजाबी समाज का अहम योगदान है। प्रदेशभर से वाहनों में पंहुचे महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं का समारोह में जोश देखते ही बनता था। समारोह को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना, हरियाणा के उद्योगमंत्री लक्ष्मणदास अरोड़ा, स्वामी धर्मदेव, स्वामी हेमंतदास, डा. राम आहुजा हिसार, सुभाष सुधा, उमा सुधा, किरण चोपड़ा, विधायक अमीरचंद मक्कड़, शाम बजाज सिरसा, मास्टर कैलाशचंद रुखाया फतेहाबद ने भी संबोधित किया।
फतेहाबाद जिले से भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष व युवक कुरुक्षेत्र पंहुचे। फतेहाबाद के लोग जब ढोल नंगाड़ों के साथ मंच के सामने पंहुचे तो अश्विनी चोपड़ा ने मंच पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया। कुरुक्षेत्र सम्मेलन के आयोजन में फतेहाबाद के गणमान्य पंजाबियों विजय निर्मोही, शैलेन भास्कर, पूर्व पार्षद राजन महतानी, राज नारंग, अशोक मक्कड़, आरके मैहता, नरेंद्र गिल्होत्रा, राधेश्याम नारंग, पूर्णचंद दूरेजा, किशोरीलाल नारंग, सुनील सचदेवा, राजेंद्र चौधरी काका, प. चरणजीत शर्मा, बिट्टू आहुजा, देवेंद्र सरदाना, रवि व दीपू टूटेजा, दर्शन मैहता दरियापुर, पवन बजाज, बसंत रुखाया, सतीश बजाज, हरभगवान तनेजा, ओमप्रकाश रेल्हन, अंशुल तनेजा, डा. जितेंद्र चौधरी, नरेंद्र टूटेजा, बलदेव मैहता, करतारचंद असीजा, वेद वसूजा, संतलाल मैहता, अनिल मैहता, संजय बतरा, राजु नारंग, सुशील रुखाया, भारतभूषण मिढा, रतन भठेजा, पवन चुघ, राज तनेजा, मनोहर गेरा, हरीश झांम, संजय तनेजा, हरमीत सिंह मक्कड़, अनिल असीजा, ओमप्रकाश, प्रवीन कुमार, उदय सिंह, नरेंद्र कामरा, जयगोपाल काका, केआर तरीका, डा. मनोहर मैहता, सुभाष बाघला, जयगोपाल चानना, मदनलाल गिल्होत्रा, नरेश नागपाल, विकेशश्रीधर, रिंकु बजाज ने अहम भूमिका निभाई। समारोह में कैलाशचंद्र रुखाया, डा. चिंरजीलाल महतानी, भगवान दास डूमड़ा, कर्मनारायण नारंग, फकीरचंद तनेजा को सम्मानित किया गया। कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया नही रहेफतेहाबाद, 29 सितमबर : माकपा नेता कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया का सोमवार की दोपहर एम्स दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थे, उनका एम्स में ईलाज चल रहा था। माकपा नेता पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया फतेहाबाद क्षेत्र में किसी परिचय के मोहताज नही, वे गांव गोरखपुर के रहने वाले थे और फतेहाबाद क्षेत्र में मार्क्सवादी कम्यूनिष्ट पार्टी की जड़े जमाने में उनकी अहम भूमिका रही। कामरेड पृथ्वी सिंह ने फतेहाबाद विधानसभा सीट पर दो बार चुनाव भी लड़ा। दिसम्बर 1987 में हुए फतेहाबाद उपचुनाव में कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। जैसे ही कामरेड पृथ्वी सिंह की मौत का समाचार हरियाणा के माकपा नेताओं को लगा हरियाणा में स्थित सभी माकपा कार्यालयों पर लगे पार्टी के झंडों को झुका दिया गया। दिवंगत का. पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया की पार्थिव देह को गांव गोरखपुर में मंगलवार प्रात: दस से 12 बजे तक लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा तत्पश्चात गांव में ही अतिंम संस्कार होगा।

Sunday, September 28, 2008

आर्थिक रूप से कमजोर पंजाबियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिले : अश्विनी कुमार






फतेहाबाद, 28 सितम्बर (सुनील सचदेवा): अखिल भारतीय पंचनद स्मारक समिति का पहला राज्य स्तरीय सम्मेलन रविवार 28 सितम्बर को धर्मनगरी कुरूक्षेत्र के थीम पार्क में पंचनद स्मारक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब केसरी दिल्ली के सम्पादक अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना, हरियाणा के उधोग मंत्री लक्षमण दास अरोड़ा, हांसी से कांग्रेस विधायक अमीरचंद मक्कड़, आचार्य धर्मदेव शास्त्री, हेमंत दास जी महाराज, पंचनद स्मारक समिति के उपाध्यक्ष डा. राम आहूजा, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सम्मेलन मेें हवनयज्ञ के 108 कुंड बनाकर 1947 के भारत-पाक विभाजन के दौरान मारे गए दस लाख पंजाबियों को श्रद्धाजलिं अर्पित की गई। सम्मेलन में हरियाणा भर से पंजाबी समुदाय के लोग पहूंचे । महिलाओं की भारी संख्या व्यापक चर्चा का विषय रही। निश्चित पर पंचनद समिति का सम्मेलन हरियाणा के इतिहास का पहला ऐसा पंजाबी सम्मेलन था जिसमे महिलाए भारी संख्या में उपस्थित थी। सम्मेलन में हरियाणा के विभिन्न जिलो से आए लोग ढोल नगाड़ों के साथ सभा स्थल तक पहूंच रहे थे।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने हरियाणा सरकार के सामने चार मांगे रखी। जिनमें कुरूक्षेत्र में एक स्मारक बनाने के लिए नब्बे एकड़ जमीन दिए जाने बारे, आर्थिक रूप से कमजोर पंजाबियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण , पंजाबी को हरियाणा की दुसरी राजभाषा बनाया जाए व भारत- पाक विभाजन के दौरान साम्प्रदियक सद्भाव बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले पंजाबियों को स्वतंत्रता सेनारी का दर्जा दिया जाना है।अश्विनी कुमार ने कहा जब से हरियाणा बना है तभी से प्रदेश के राजनैतिक दल पंजाबियों का शोषण करते आ रहे है। उन्होने कहा कि अब समय आ गया है पंजाबियों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी और उपेक्षा करने वाले राजनैतिक दलोें को सबक सिखाना होगा। उन्होंने प्रदेश भर से आए पंजाबियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचनद समिति के पदाधिकारी हर समय समाज के साथ रहेगे।हरियाणा के उधोग मंत्री लक्षमण दास अरोड़ा ने पंचनद समिति को दो लाख रूपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि वे पंजाबी समाज की हर समय मदद करेगे चाहे इसके लिए कोई कुर्बानी क्यो ना देनी पड़े। समारोह में पंजाबी समाज के दिग्गजों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में पधारी समारोह अध्यक्ष अश्विनी कुमार की धर्मपत्नी श्रीमति किरण चोपड़ा व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना की धर्मपत्नी को सम्मेलन के आयोजक सुभाष सुधा की धर्मपत्नी ने शानदार स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।

Saturday, September 27, 2008

भाजपा-इनेलो में गठबंधन तय, 6:4 अनुपात पर चुनाव लड़ेगी भाजपा व इनेलो

नईदिल्ली 27 सितम्बर: हरियाणा में लोकसभा चुनावों में भाजपा को लेकर इनेलो व हजकां के बीच जारी जंग में बाजी अंतत: इनेलो के पक्ष में रही। हजकां से समझौते की तमाम सम्भावनाओं को दरकिनार करते हुए भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने लोकसभा चुनावों में इनेलो से गठबंधन करने पर अपनी मुहर लगा दी है। सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा में इनेलो व भाजपा ब्:म् के अनुपात पर चुनाव लड़ेंगे। इनेलो सिरसा, हिसार, भिवानी व कुरुक्षेत्र से अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। भारतीय जनता पार्टी रोहतक, गुड़गांव, फरीदाबाद, करनाल, अम्बाला, सोनीपत से अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। ख्म् सितम्बर को सोनीपत में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हरियाणा प्रभारी भाजपा नेता विजय गोयल ने अपने संबोधन में भाजपा नेताओं को स्पष्ट संकेत दे दिया कि भाजपा लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पछाड़कर सत्ता पर काबिज होने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हरियाणा में उसी राजनीतिक दल के साथ समझौता किया जाएगा जिसके साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा लोेकसभा सीटें जीती जा सके। इनेलो के साथ भाजपा के चुनावी समझौते को करवाने में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने अहम भूमिका निभाई है। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की भी इस समझौते में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हरियाणा के भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु, कैलाश शर्मा भी चौटाला के पैरोकार रहे हैं वहीं इनेलो भाजपा समझौते का भाजपा के कुछ नेता जिनमे ओमप्रकाश धनखड़, रामबिलास शर्मा, किशन सिंह सांगवान, गणेशीलाल शामिल है, अब भी इनेलो से समझौते का विरोध कर रहे हैं। सुत्रों ने बताया कि भाजपा आलाकमान इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से हरियाणा लोकसभा चुनावों में किए गए समझोते की हर बात यहां तक कि चुनाव मैदान में उतारे जाने वाले दोनों दलों के उम्मीदवारों को भी तय कर चुकी है। इनेलो अपनी चार सीटों भिवानी से सांसद अजय चौटाला, हिसार से पूर्व वित्तमंत्री सम्पत्त सिंह, कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद कैलाशो सैनी व सिरसा से बीडी ढालिया या डा. सुशील इंदौरा में से एक को अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। सिरसा सीट पर डा. सुशील इंदौरा को उम्मीदवार बनाए जाने के सामने उनका ऐलनाबाद से विधायक होना आडे़ आ रहा है। डा. सुशील इंदौरा ने सिरसा से सांसद चुने जाने पर इनेलो को ऐलनाबाद से विधानसभा उपचुनाव का सामना करना पड़ेगा। पार्टी इसी बात को लेकर बीडी ढालिया को सिरसा से चुनाव लड़ाने का मन बना रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी रोहतक से कैप्टन अभिमन्यु, सोनीपत से किशन सिंह सांगवान, अम्बाला से रतनलाल कटारिया, फरीदाबाद से रामचंद्र बैंदा को अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है। भाजपा करनाल में पूर्व सांसद आईडी स्वामी की जगह इस बार किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारने के मूढ में है। गुड़गांव सीट पर भी भाजपा के कई नेताओं के नाम चर्चा में है।
इनेलो भाजपा के बीच लोकसभा चुनावों को लेकर हुए गठबंधन की घोषणा अगले सप्ताह किसी भी दिन इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला व भाजपा सुप्रीमो लालकृष्ण अडवाणी संयुक्त पत्रकार वार्ता में किए जाने की सम्भावना है।

एक युवक व दो युवतियों ने की सामूहिक आत्महत्या

फतेहाबाद, 27 सितम्बर (प्रदीप धानियां): जाखल रेलवे स्टेशन पर दो युवतियों एवं एक युवक ने सामूहिक तौर पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। जाखल रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया है। तीनों मृतक 21 सितम्बर को जींद से फरार हुए थे। मृतक लड़कियों की पहचान 19 वर्षीय मीनु (+2 छात्रा) व 13 वर्षीय टीना जोकि आठवीं कक्षा की छात्रा है के रुप में हुई है जबकि लड़के की पहचान नही हो सकी। तीनों शवों का पोस्टमार्टम सामान्य अस्पताल टोहाना में किया गया। मृतक मीनु एवं टीना का शव उसके भाई मनोज एवं पिता राममेहर को सौंपा दिया गया है। मृतक लड़के का शव सामान्य अस्पताल के शव गृह में शिनाख्त के लिए रखा गया है। रेलवे पुलिस ने मृतकों के पास से सुसाईड नोट एवं मीनु के हाथ पर लाल पैन से मोबाईल नं. 9416101856 लिखा था जो मृतका के भाई मनोज का था। सुसाईड नोट में कहा गया था कि उपरोक्त नम्बर पर सूचना देकर उनके शव को उनके परिजनों को सौंपा जाए। सुसाईड नोट में मरने का कारण नही बताया गया।पुलिस मुताबिक बीती रात्रि को करीब दो बजे बेहोशी की हालत में टीना(13) जाखल रेलवे प्लेटफार्म पर पंहुची और उसने इशारे से बताया कि वह मर रही है और दो पंजाब सीमा तरफ बाहरी सिग्नल के पास है। पुलिस खोज करते हुए वहां पंहुची तो युवक व युवती आखरी सांस ले रहे थे। पुलिस ने वहां से कीटनाशक की शीशी एवं एक पैप्सी बरामद की है। तीनों ने पैप्सी में मिलाकर दवाई सेवन की थी। मेडीकल जांच मुताबिक मृतक लड़के की आयु 22 वर्ष बताई है। तीनों की तलाशी लेने पर ब्यास (पंजाब) से जींद तक की रेलवे टिकटे बरामद हुई। तीनों के पास मामूली सी राशि भी बरामद की गई है।सामान्य अस्पताल टोहाना में मीनू एवं टीना के भाई मनोज ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले गांव करेला में कृषि भूमि 17 लाख रुपए में बेची थी और 10 लाख रुपए में जींद शहर में मकान खरीदा था। उसकी दोनो मृतक बहनें 21 सितम्बर को पढने गई थी और सात लाख रुपयों सहित लापता हो गई थी। उसने आरोप लगाया कि मृतक लड़के ने सात लाख रुपए उड़ाए है। रेलवे पुलिस ने मीनु व टीना के शवों का पोस्टमार्टम कर शव उसके भाई मनोज को सौंप दिया गया व मृतक लड़के की शिनाख्त के लिए जींद व आसपास के थानों में सूचना दे दी गई है।

पानीपत की रैली में भारी जनसैलाब उमड़ेगा: कुलबीर

फतेहाबाद, 27 सितम्बर: आगामी 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर पानीपत के हुडा मैदान में आयोजित सामाजिक क्रातिं समारोह में बहुत बड़ा जनसैलाब उमड़कर यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी व मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त करेगें।
यह दावा भट्टूकलां के विधायक कुलबीर बैनीवाल ने आज जारी एक ब्यान में किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी पिछड़े वर्ग व गरीब परिवारों को सौ-सौ वर्ग गज के मुफ्त रिहायशी प्लाटों के मालिकाना हक आंवटन पत्र वितरण का शुभारम्भ करेगी। उन्होंने कहा कि इस दिन महात्मा गांधी व राजीव गांधी का सपना साकार होगा कि प्रत्येक भारतवासी को रहने के लिए मकान उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि पानीपत में आयोजित सामाजिक क्रातिं समारोह के प्रति अनुसूचित जाति,पिछड़े वर्ग व गरीब लोगों में भारी उत्साह है। इस समारोह को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए गरीब लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। उन्होने कहा कि हरियाणा के पिछड़े वर्ग व अनुसूचित जाति तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गरीबों के लिए मुख्यमन्त्री हरियाणा श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सौ-सौ वर्ग गज के प्लाट मुफ्त देने व उन पर मकान बनाने की सुविधा देने का निर्णय लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इससे गरीब परिवारों के लोग प्रसन्न हो कर यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी व मुख्यमन्त्री हरियाणा का सम्मान कर आभार जताने के लिए 2 अक्तूबर को सामाजिक क्रातिं समारोह का आयोजन किया है।

बजरंगदल के अध्यक्ष को उठा ले गई पुलिस

फतेहाबाद, 27 सितम्बर: बजरंग दल टोहाना के अध्यक्ष आशीश चावला को बीती रात्रि पंचकुला पुलिस उसके निवास रामनगर टोहाना से उठाकर ले गई। पंचकुलां पुलिस ने थाना टोहाना में बगैर किसी सूचना के उसके मकान पर छापा मारा व घर की छानबीन करने के बाद उसे साथ ले गई। आज प्रात: से ही आशीश चावला के मकान पर ताला लगा है, बाकि सदस्य भी नही मिल सके। मिली जानकारी के अनुसार आशीश चावला पर चोरी की गाड़ियां बेचने व रजिस्ट्रेशन कापियों में धोखाधड़ी के आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार पंचकुला पुलिस की विशेष टीम द्वारा महंगी कारों के चोर गिरोह को काबू करने पर टोहाना शहर के दो व्यक्तियों के नाम आने पर कार्रवाई हुई है। चंडीगढ रोड़ पर एक कार मिस्त्री भी फरार बताया गया है।

Friday, September 26, 2008

सरकार ने सम्मान दिवस रैली में जाने से लोगों को रोका : अजय चौटाला




फतेहाबाद,26 सितम्बर,(निस)। इण्डियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अजय चौटाला ने शुक्रवार को फतेहाबाद में इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा हरियाणा सरकार इनेलो को मिल रहे जनसमर्थन को देखकर बौखला चुकी है।अजय चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में उमड़ी भीड़ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सब प्रदेश की जनता के समर्थन के बलबूते सम्भव हो पाया है। सांसद अजय चौटाला ने बताया कि कांग्रेस सरकार के पास यह सूचना पंहुच चुकी थी कि सम्मान दिवस रैली में भारी भीड़ पंहुचने वाली है। सरकार ने बौखलाहट में कई अलोकतात्रिंक कदम उठाए। यहां तक कि भीम स्टेडियम में एक रात पहले समीप की नहर तोड़कर पानी छोड़ दिया गया व भिवानी शहर को आने वाले एक बाईपास का रातो-रात पत्थर डालकर सड़क रोक दी गई। भिवानी पंहुचने वाले रास्तों पर भी अवरोध पैदा किए गए। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भिवानी आने बारे चार दिन पहले डीसी भिवानी को फैक्स पर सूचना दे दी गई थी लेकिन रैली से एक दिन पहले तक भिवानी प्रशासन इंकार करता रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो अधिकारी सरकार की कठपुतली बनकर आम आदमी को परेशान करेगा, इनेलो शासन में उसे सबक सिखाया जाएगा। सांसद अजय चौटाला आज दोपहर बाद फतेहाबाद जिले के गांव तामसपुरा पंहुचे। सांसद अजय चौटाला ने बृहस्पतिवार को बड़ोपल के पास सड़क हादसे में मारे गए सभी पांचों इनेलो कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, इनेलो किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पूर्णसिंह डाबड़ा, राजेश गोदारा, कुलजीत कुलड़िया, इनेलो ब्लाक प्रधान सुरेंद्र लेगा व इंद्र गावड़ी, इनेलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज, कृष्णा पूनिया, नरेंद्र चौधरी, राजेंद्र सूरा, पवन चुघ सहित कई इनेलो नेता मौजूद थे। गांव तामसपुरा जाने से पहले सांसद अजय चौटाला इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया के आवास पर रुके और दोपहर के भोज के बाद तामसपुरा रवाना हुए।
सांसद अजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कांगेस शासनकाल की वास्तविकता यह है कि प्रदेश सरकार की सरकारी अधिकारियों पर कोई नियन्त्रण नही है। कांग्रेस से जुड़े नेता बौखला चुके है। उन्होंने बताया की प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। कोई दिन ऐसा नही बीतता जब प्रदेश में कोई लूटपाट की बड़ी वारदात ना होती हो। प्रदेश में बिजली-पानी की स्थिति बदतर हो चुकी है । मुख्यमंत्री हुड्डा रोम के शासक नीरो की तरह बासुरी बजा रहे है। लगातार बढती मंहगाई पर सांसद अजय चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया। लोगों को दो जून की रोटी मुश्किल हो चली है। सांसद अजय चौटाला ने कहा भिवानी की सम्मान दिवस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने जो घोषणाए की है वे मात्र घोषणाए नही है। प्रदेश में इनेलो सरकार बनते ही एक कलम से सभी घोषणाओं को लागु कर दिया जाएगा।

देश में यूपीए की लोकप्रियता बढी, लोकसभा चुनाव समय पर : शैलजा



फतेहाबाद,26 सितम्बर,(निस)। केंद्रीय मंत्री कुुमारी शैलजा ने आज ढाणी गिलाखेड़ा में कांग्रेस सेवादल के राजेंद्र ठाकुर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे अगला लोकसभा चुनाव अम्बाला से लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव अपने तय समय पर होंगे और यूपीए पिछले चुनावों से ज्यादा सीटें जीतकर फिर सत्ता में लौटेगा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि अरविंद शर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा, रामनिवास गोयल, डा. मुखत्यार सिंह सदर, संतलाल मैहता, मनोज ठाकुर, माधोराम एडवोकेट, गुरप्रीत सिंह संधू, ओमप्रकाश जाखड़, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश बागड़ी, सुभाष नायक सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री शैलजा ने कहा कि आज देश में ग्रामीण लोगों का शहरों की ओर रुझान बढता जा रहा है। शहरों में मकानों की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है। इस समय देश 247 लाख मकानों की आवश्यकता है। मकानों की कमी के कारण देश में झुग्गी-झोपड़ियों की भरमार होती जा रही है। शैलजा ने कहा कि देश के शहरों में हाऊसिंग सोसायटियों के माध्यम से मकानों का व्यापक स्तर पर निर्माण करना होगा, इन सोसायटी में गरीबों को निश्चित मूल्य पर मकान देने होंगे। परमाणु करार को देशहित में बताते हुए शैलजा ने कहा कि परमाणु समझौते के बाद भारत विकसित देशों की कगार में आ खड़ा हुआ है। कुमारी शैलजा ने कहा कि युपीए सरकार ने पिछले चार वर्षो में गरीब, दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए अनेक नई योजनाएं लागू की है। आज देश का गरीब आदमी काग्रेस के राज में अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। केन्द्रीय बजट में गरीब लोगो से जुड़ी योजनाओ के लिए उपलब्ध धन राशि में भारी बढ़ोतरी की है। नरेगा स्कीम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए है। उन्होंने कहा कि जनता दोबारा से कागं्रेस को सत्ता सौंपना चाहती है।
कुमारी शैलजा के सम्मुख बिलासपुर हिमाचल प्रदेश से विस्थापित हो कर यहां बसे लोगो ने अपनी समस्याएं रखी जिस पर उन्होंने दोनो प्रदेशों के मुख्यमन्त्रीयों से बातचीत करने का आश्वासन दिया। लोगो की समस्या थी कि उनके आरक्षण के लिए जरूरी प्रमाणपत्र नही बनाए जा रहे। कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाएं।

खेलों के नाम पर राजनीति नही करनी चाहिएकिरण चौधरी





फतेहाबाद,26 सितम्बर,(निस)। खेलों में राजनीति नही होनी चाहिए बल्कि खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण व सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सके। यह बात हरियाणा की वन, पर्यटन,खेल एवं युवा कल्याण राज्य मन्त्री किरण चौधरी ने आज गांव भूथनकलां में पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि खेलों में बेवजह की राजनीति हो रही है। इससे खेलों का कोई भला नही होने वाला। खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 161 खेल स्टेडियम विकसित किए गए है। पर्यटन को बढ़ावा देने बारे पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कालका व पिंजौर को वर्ल्ड हैरीटेज में शामिल किया गया है। यह हमारी बड़ी उपलब्धि है। पर्यटन को और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है। इस पर प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है। पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रदेश में वन क्षेत्र में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए नई वन नीति लागू की गई है। प्रत्येक जिले में एक औषधिय पार्क बनाया जा रहा है। जापान बैंक आफ इन्टरनैशनल को-ओप्रेशन के सहयोग से राज्य के 800 गांवों में 286 करोड़ रुपए की लागत सेपौधारोपण तथा गरीबी उन्नमूलन के कार्यक्रम चलाए जा रहे है। पर्यावरण से छेड़छाड़ करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इससे पूर्व गांव भूथनकलां में पहुंचने पर जगदीश भण्डारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने जोरदार स्वागत किया। गांव भूथनकलां उनके पति स्व0 श्री सुरेन्द्र सिंह की ननिहाल है। श्रीमति चौधरी ने कहा कि जिन्दगी का कोई भरोसा नही होता, पता नही एक पल में कहां जिन्दगी समाप्त हो जाए । इसलिए हमें भलाई के कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर को स्व0 सुरेन्द्र सिंह का जन्म दिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा मन्त्री प्रणव मुखर्जी सुरेन्द्र सिंह की एक और प्रतिमा का अनावरण करेगें । उन्होंने कहा कि ख् अक्तूबर को पानीपत में यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी सामाजिक क्रातिं समारोह को सम्बोधित करेगी । इन समारोहो में आप बड़ी संख्या में पहुंंचे। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि किरण चौधरी के आने से ईलाके के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। इस इलाके के साथ चौ0 बन्सीलाल व सुरेन्द्र सिंह का गहरा लगाव था। उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र सिंह एक व्यक्ति न हो कर संस्था थे जिनमें जन कल्याण की सोच थी । इसी लिए वे जनता के कार्यो के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
इस मौके पर जगदीश भण्डारी ने कहा कि भूथनकलां गांव से चौ0 बंसीलाल व सुरेन्द्र सिंह का अटूट रिश्ता रहा है। गांव के हर व्यक्ति से उनका व्यक्तिगत लगाव रहा है। इसीलिए पूरा गांव इन दोनों नेताओं की मृत्यु के उपरान्त अपने आप को असहाय महसूस करने लगा लेकिन किरण चौधरी के आने से लोगों में दोबारा से जोश आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उन द्वारा किया गया हर आह्वान भूथनकलां गांव के लिए मान्य होगा। गांव महिलाओं ने श्रीमति चौधरी का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया और बुर्जग महिलाओं ने आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व मन्त्री रामस्वरूप रामा,युवा नेता गुरदीप गिल्ल, युवा जिला अध्यक्ष जगजीत हुड्डा, रेडचन्द कालिया, जिला परिषद सदस्य अजीत माचरा, प्रवीन भिरडाना, विक्की मेहता, जगराम नगंथला, धर्मपाल,सुषमा, वन मण्डल अधिकारी एस के गोयल, उप-पुलिस अधीक्षक सत्यवीर श्योरान, तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डीसी, एसडीएम पहूंचे घायलों का हालचाल पूछने


फतेहाबाद26 सितम्बर,(निस)। बृहस्पतिवार की शाम को बड़ोपल के पास हुए सड़क हादसे में घायल नायब सिंह नाम के व्यक्ति ने देर रात्रि हिसार के हस्पताल में दम तोड़ दिया। उपायुक्त जेएस अहलावत, एसपी सौरभ सिंह, एसडीएम जयकृष्ण आभीर, पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी व नरेंद्र चौधरी भी देर शाम को हस्पताल में घायलों का हालचाल जानने पंहुचे।ज्ञात रहे कि गांव तामसपुरा के एक दर्जन इनेलो कार्यकर्ता एक टाटा सूमो पर भिवानी में आयोजित इनेलो की सम्मान दिवस रैली में भाग लेने गए थे। रैली के समाप्त होने के बाद ये लोग टाटा सूमो पर सवार होकर वापिस भिवानी से फतेहाबाद जिले के गांव तामसपूरा लौट रहे थे कि फतेहाबाद से दस किलोमीटर दूर गांव बड़ोपल के पास टाटा सूमो की सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की बस से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला का पैर जाल में फंस गया


फतेहाबाद,26 सितम्बर,(निस)। स्थानीय सामान्य अस्पताल के गेट पर लगाया गया जाल वहां से गुजरने वाले लोगों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज प्रात: वहां से जा रही एक महिला का पैर जाल में फंस गया जिसे काफी कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार गुड्डी पत्नी विजय निवासी कबीर बस्ती सामान्य अस्पताल जा रही थी कि उसका पैर जाल में फंस गया। लगभग आधे घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य अस्पताल के प्रदीप ने महिला के पैर को जैक की सहायता से निकाला।

Thursday, September 25, 2008

भीषण सड़क हादसे में चार इनेलो कार्यकर्ताओं की मौत सात घायल




फतेहाबाद(सुनील सचदेवा)। फतेहाबाद- िहसार रोड पर गावं बड़ोपल के पास बृहस्पितवार को सांय 6 बजे के लगभग हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत व सात के घायल होने का समाचार है। प्राप्त ब्यौरे के अनुसार आज प्रात: गांव तामसपुरा के एक दजर्न इनेलो कायर्कतार् एक टाटा सूमों पर िभवानी में आयोिजत इनेलो की सम्मान िदवस रैली में भाग लेने गए थे। रैली के समाप्त होने के बाद ये लोग टाटा सूमों पर सवार होकर वािपस िभवानी से फतेहाबाद िजले के गांव तामसपूरा लोट रहे थे िक फतेहाबाद से दस िकलोमीटर दूर गांव बड़ोपल के पास टाटा सूमों की सामने से आ रही हिरयाणा रोडवेज की बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी िक दुघर्टनास्थल के पास खेतों में ढािणयों में रहने वाले ग्रामीणों को लगा िक राष्ट्रीय राजमागर् पर कोई बम फटा है। दुघर्टनाग्रस्त सूमो के पीछे गािड़यों पर आ रहे इनेलो कायर्कतार्ओं िसरसा िनवासी राजेंद्र भाम्बू व रायिसंह भाम्बू व रितया के इनेलो नेताओं हरबंस खन्ना व बीकर िसंह ने बुरी तरह िपचक गई टाटा सूमों में से सभी घायलों को िनकाल कर फतेहाबाद के सरकारी हस्पताल में भतीर् करवाया। दुघर्टना में मरने वालो में गांव तामसपूरा के मनीराम,बलबीर, संतराम व अजब िसंह है। सात घायलों के नाम जगदेव िसंह, रामकुमार,नायब िसंह, भुक्का िसंह, शरण िसंह, जगदीश व दयाल िसंह है। दुघर्टना की खबर लगते ही एसडीएम जयकृष्ण आभीर व डीएसपी िसटी फतेहाबाद नृपजीत िसंह, शहर थानाध्यक्ष किपल िसहाग तुरंत सरकारी हस्पताल पहूंच गए।सभी घायलों की गंभीर िस्थित को देखते हुए उन्हें िहसार रैफर कर िदया गया है। प्रत्यक्षदिशर्यों के अनुसार दुघर्टनाग्रस्म टाटा सूमों तेज गित से फतेहाबाद की ओर आ रही थी गांव

सम्मान दिवस रैली में उमड़ा जनसैलाब






भिवानी,25 सितम्बर (सुनील सचदेवा): जननायक पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर भिवानी में आयोजित हुई सम्मान दिवस रैली में विशाल जनसमुंद्र उमड़ा। रैली में मंच पर जहां इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के साथ पौने दो बजे पंहुचे वहां प्रात: बजे से ही भीम स्टेडियम में महिलाओं व पुरुषों की टोलियां पंहुचनी शुरु हो गई थी। सम्मान दिवस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, नागालेंड के पूर्व डिप्टी स्पीकर, सांसद त्रिलोचन सिंह, सांसद अजय चौटाला, हरियाणा ओलपिंक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अभय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व वित्तमंत्री सम्पत्त सिंह सहित इनेलो के कई नेता मौजूद थे।भीम स्टेडियम में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने सबसे पहले स्टेडियम में उमड़ी भीड़ का अभिवादन किया और अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की हुड्डा सरकार हर मोर्चे पर विफल है, दिल्ली से रिमोट द्वारा हुड्डा सरकार चलाई जा रही है। किसान अपनी धान व नरमे की फसल बेचने के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। केंद्र सरकार को नपुंसक सरकार बताते हुए चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमरनाथ मामले में देश में धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया है। चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर दिल्ली के पास अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का प्रति एकड़ एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हुड्डा के शासनकाल को फ्लाप बताते हुए चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सरेआम लोगों की हत्याएं की जा रही है। पुलिस निहत्थे लोगों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से कहा कि साढे तीन साल दे चुके हो डेढ साल और किसी तरह गुजार लो, सरकार बनते ही सारी कसर निकाल दूंगा। जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि आज की रैली में उमड़ी भीड़ आज तक उन्होंने नही देखी। भीड़ ने साबित कर दिया है कि वे ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री देखना चाहती है। हरियाणा की जनता से बादल ने कहा कि वे विधानसभा चुनावों में े0 सीटें जीतकर चौटाला को दें। चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बादल ने कहा कि देवीलाल मात्र एक व्यक्ति न होकर एक इंस्टीच्यूट थे व सारी उम्र किसान व कमेरे वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने अपने भाषण में कहा कि हरियाणा का निर्माण चौ. देवीलाल ने किया। उन्होंने जो सपना देखा उस सपने को वर्तमान कांग्रेस सरकार खडिंत कर रही है हरियाणा खतरे में है, इस खतरे से ओमप्रकाश चौटाला ही प्रदेश की जनता को बचा सकते हैं।
बवानीखेड़ा से भिवानी तक वाहनों के काफिले के कारण रोड़ जाम हो गया जिसके कारण सैंकड़ों कार्यकर्ता मायुस होकर वापिस लौट गए।

डीएवी स्कूल फतेहाबाद में फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता





फतेहाबाद, 25 सितम्बर, (मुकेश खुराना): सेठ बदरी प्रसाद डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद मे बृहस्पतिवार को एक फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने बडे़ उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूल प्रिसिंपल सुनीता मदान ने प्रतियोगिमा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।