Friday, September 04, 2009

इनेलो उमीदवारों के नामों की सूची जारी

चंडीगढ़: इनेलो ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए आज 42 उमीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। इनेलो प्रमुख व पूर्व मुチयमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोष्णा करते हुए बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को थानेसर, पूर्व ह्णृष्ि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू को पेहवा व पूर्व मंत्री जगदीश नैयर को होडल से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उचानाकलां से वे स्वंय (चौधरी ओमप्रकाश चौटाला) चुनाव लड़ेंगे। इनेलो प्रमुख ने बताया कि पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत बादशाहपुर से, पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह बडशामी लाडवा से, पूर्व डिप्टी स्पीकर व पूर्व मंत्री डा। वासुदेव शर्मा को भिवानी, पूर्व मंत्री श्रीमती कांता देवी को झज्जर व पूर्व विधायक बिशनलाल सैनी को रादौर से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व विधायक नफेसिंह राठी को बहादुरगढ़, पूर्व विधायक बलबीर सिंह बाली को मेहम, पूर्व विधायक श्रीमती स्वतंत्रबाला चौधरी को फतेहाबाद व ह्णृष्ण गोपाल त्यागी को गन्नौर से इनेलो प्रत्याशी बनाया गया है।
श्री चौटाला ने बताया कि पूर्व विधायक ह्णृष्ण पंवार इसराना से, पूर्व युवा इनेलो जिलाध्यक्ष नरव्ंद्र सांगवान घरौंडा से, पार्टी कार्यकारिणी के सदस्य डा. अशोक कश्यप इंद्री से, मामूराम गौंदर नीलोखड़ी से, पार्टी के शहरी प्रधान राजूधानक खरखौदा से, पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरव्श ह्णुमार मिाल पानीपत शहर से इनेलो प्रत्याशी बनाए गए हैं। हिसार के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह गंगवा को नलवा से, पार्टी के जिलाध्यक्ष पदम जैन को सिरसा से व जिला पार्षद स. चरणजीत सिंह को कालांवाली से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक ज्ञानचंद ओड रतिया से, पूर्व विधायक व पार्टी के जिलाध्यक्ष निशान सिंह कबोज टोहाना से, पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह को यमुनानगर से और हलका प्रधान डा. कपूर सिंह नरवाल को बरौदा से इनेलो प्रत्याशी बनाया गया है। हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रदीप चौधरी को कालका, पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फूलसिंह बाल्मीकि को गुहला चीका से, युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष अतुल मलिक को गोहाना, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल रघुबीर सिंह को बाढड़ा, पार्टी के भिवानी जिलाध्यक्ष मा. धर्मपाल ओबरा को लोहारू, कर्नल गजराज सिंह को तोशाम व पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शीला यान को बरवाला व सीमा देवी को उकलाना से इनेलो प्रत्याशी बनाया गया है।सतीष् नांदल को गढ़ी सांपला किलोई, पार्टी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य परमिंदर सिंह ढुल को जुलाना, हलकाध्यक्ष केहर सिंह रावत को हथीन, आजाद बाल्मीकि को बवानीखेड़ा, नागाराम बाल्मीकि कलानौर, पार्टी कार्यकारिणी के सदस्य रामसिंह कोडवा को नारायणगढ़, शशिबाला तेवतिया को पिरथला व पिरथी सिंह नंबरदार कालवन को नरवाना से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।