Saturday, July 18, 2009

फतेहाबाद में स्वास्थ्य विभाग के छापे, नकली नमकीन की फेक्टरी पकड़ी


इंटरकास्ट विवाह करने पर लड़की की हत्या

पटना। बिहार के कैमूर जिले के कुदरा में एक व्यक्ति ने दूसरी जाति के युवक से शादी करने के कारण कथित तौर पर अपनी भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। मोहनिया अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा ने शनिवार को बताया कि रोहतास जिले के डालमियानगर निवासी माझिल प्रसाद की बेटी18 साल की मिकी कुमारी ने करीब 15 दिन पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ दीपक यादव नाम के युवक के साथ कथित तौर पर घर से भागकर शादी कर ली थी। जिससे परिवार के लोग नाराज थे। युवति की मां ने 2 जुलाई को डालमियानगर थाने में इस मामले की एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद दीपक और मिकी को पुलिस ने बक्सर में पकड़ लिया था। दीपक अभी जेल में ही है।

रविवार को हो सकती है झमाझम बरसात

हिसार. मानसून की बेरूखी से परेशान शहर की जनता को दो दिन में राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने क्षेत्र में रविवार को मानसून की बरसात होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की यह संभावना सच साबित होती है तो लोगों को गर्मी से तो राहत मिलेगी ही, किसानों की फसलों को भी फायदा होगा। मानसून के पिछले कुछ सालों के ट्रेंड पर नजर डालें तो उसके हिसाब से इस बार मानसून सामान्य रहना चाहिए। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार मानसून सामान्य से कम रहेगा। देश में मानसून की अवधि मई के आखिरी सप्ताह से लेकर सितंबर के अंत तक रहती है।
हिसार में मानसून की अवधि जुलाई के प्रथम सप्ताह से लेकर सितंबर के मध्य तक रहती है। वर्ष 2001 के बाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो हिसार में मानसून की स्थिति हर वर्ष बदली है। वर्ष 2001 में मानसून सामान्य से अधिक, 2002 में बहुत कम, 2003 में अधिक, 2004 में कम, 2005 में अधिक बारिश हुई। इसी तरह 2006 में कम, 2007 में सामान्य व 2008 में मानसून सामान्य से अधिक रहा है। इस बार मानसून सामान्य से कम रहने की संभावना है। 2001 से लेकर अब तक हिसार में मानसून प्रवेश की तारीख तो सामान्य तारीख के आसपास ही रही है।
उमस है अधिक
14 जुलाई को हुई 24.4 एमएम बरसात बाद से ही क्षेत्र में उमस का प्रभाव अधिक चल रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 38 से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है और न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। मगर, आद्रता का स्तर 60 प्रतिशत से अधिक चलने के कारण लोगों को उमस ने परेशान कर रखा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मानसून आने की संभावना: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. दीवान सिंह के अनुसार क्षेत्र में शनिवार को बादल छाए रहने व रविवार को मानसून की बरसात होने की संभावना है। इस दौरान 9 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

माओवादियों के निशाने पर मोदी और आडवाणी


हैदराबाद। बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य समेत देश के पांच बड़े नेता माओवादियों के निशाने पर हैं। आंध्रप्रदेश के इंटेलिजंस अधिकारियों की सूचना के मुताबिक लालगढ़ और छत्तीसगढ़ में कोहराम मचाने के बाद माओवादी कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे इंटरनैशनल कम्यूनिटी का ध्यान इनकी ओर खींचा चला आए। इसीलिए वे देश के पांच बड़े नेताओं को निशाना बनाना चाहते हैं। इंटेलिजंस की सूचना के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी, गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी, उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को माओवादी निशाना बनाना चाहते हैं।