Wednesday, September 24, 2008

विरोधी दिवस मनाकर आज प्रदर्शन करेगी माकपा


फतेहाबाद, 24 सितम्बर (मुकेश खुराना): सीपीएम के प्रदेश सचिव का. इन्द्रजीत ने सीपीएम कार्यालय में पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि अमेरिका से परमाणु करार को लेकर कल विरोध दिवस मनाया जाएगा और प्रदर्शन भी किया जाएगा। कामरेड इंद्रजीत ने कहा कि यूपीए सरकार ने अमेरिका के साथ 40 साल के लिए परमाणु करार किया है वह देश को अमेरिका के साथ बांध देगा। अमेरिका के हाइड कानून देश को प्रभावित करेगा। देश को गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने आप को बचाने के लिए इस बार मानसून सत्र भी नहीं बुलाया है ताकि कोई इस पर बहस न करे। इसी को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए सीपीएम कल परमाणु करार को लेकर विरोध दिवस मनाएगी। उन्होंने कहा कि आज देश मे बेराजगारी,बाढ़,बीमारियों की स्थिती है जिससे जनता में असंतोष है। देश में आतंकवाद फैल रहा है। जो कि सरकार की नितियों का परिणाम है। भाजपा की सामप्रदायिकता आतंकवाद से कम नहीं है। उन्होंने हरियाणा की स्थिती पर चर्चा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश को नम्बर एक बता रही है जबकि वास्तविकता यह है कि महंगाई से आम आदमी परेशान है। बीपीएल सर्वे में धांधली की गई है। नरेगा को सही तरीके से लागू नहीं किया गया। कर्जे माफी योजना में गड़बड़ी तो कहाँ से प्रदेश नम्बर एक पर हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी उदारीकरण की नीति को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दो महीनों में माकपा घर-घर जाकर शिक्षा को बढ़ाने,नरेगा योजना के बारे में जानकारी तथा दबंग लोगों के विरूद्व जनता को लामबंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गाँवों की जमीन को लेकर हुड्डा अमीरों को बेच रहा है तो प्रदेश का विकास कैसे होगा। उन्होंने कहा कि माकपा प्रदेश के जिले भर में महिलाओं की स्थिती पर भी सम्मेलन करेगी। इस मौके पर का.इद्रजीत के साथ

स्वामी दिव्यानंद महाराज के सानिध्य में सिलाई मशीन वितरित


फतेहाबाद, 24 सितम्बर (शाम सरदाना): धर्मार्थ श्री गीता सिलाई केंद्र के तत्वाधान में श्री गीता मदिंर माडल टाऊन में आयोजित सिलाई मशीन वितरण एवं दिव्य अध्यात्मिक सत्संग समारोह तपोवन हरिद्वार के स्वामी दिव्यानंद महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्यातिथि आत्मा सिंह गिल थे। स्वामी दिव्यानंद महाराज ने सांसद गिल को शाल ओढाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रधान टेकचंद मिढा, नगर परिषद प्रधान उषा चौधरी, बलदेव चौधरी आदि मौजूद थे। धर्मार्थ निशुल्क सिलाई शिक्षा केंद्र में सिलाई शिक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सांसद आत्मा सिंह गिल ने सिलाई मशीनें भेंट कर सम्मानित किया। सांसद गिल ने अपने संबोधन में कहा कि भागदौड़ व टैंशन भरी जिंदगी में संतों का सानिध्य मिल जाना बड़े सौभाग्य की बात है। श्रद्धावान व्यक्ति इन संतों के आर्शीवाद से हर बुलदिंयों को छू जाता है। सांसद आत्मा सिंह गिल ने सिलाई स्कूल के लिए ख् लाख रुपए दान देने की घोषणा की। व्यापार मंडल प्रधान टेकचंद मिढा ने गीता मदिंर सभा की ओर से सांसद गिल व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

कन्या भ्रुण हत्या के विरुद्ध तुलसी लगाओ अभियान आरंभ


फतेहाबाद, 24 सितम्बर : समीपवर्ती गांव हसंगा के कृष्ण मदिंर में अखिल भारतीय रोजगार संरक्षण समिति द्वारा तुलसी लगाओ व कन्या भू्रण हत्या के विरूद्व अभियान की शुरूआत की गई। कार्यक्र म के मुख्य अतिथि भाविप के प्रधान विजय मैहता तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एच.एल.गुप्ता ने ग्राम पंचायत को तुलसी का पौधा देकर अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर विजय मैहता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा में तुलसी का अह्म योगदान है। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है। कार्यक्रम अध्यक्ष डा.एच.एल.गुप्ता ने कहा कि रोजगार संरक्षण समिति ने गांव में पर्यावरण रक्षा का अभियान चलाकर मिसाल कायम की है। मदिंर के पुजारी जयगोपाल ने तुलसी व कन्या के महत्व पर आध्यात्मिक तौर पर प्रकाश डाला। रोजगार संरक्षण संघ के अध्यक्ष बाबा अनूप बैनीवाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट रवि मैहता, डा.रमेश सेठी, कुलदीप वर्मा, हसंगा सरपंच देवीलाल शर्मा, नंबरदार उदयसिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन माडूराम ने किया

एक अक्तूबर को मनाया जाए अंर्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवस


एक अक्तूबर को मनाया जाए अंर्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवसफतेहाबाद, 24 सितम्बर: आगामी एक अक्तूबर को प्रात: दस बजे स्थानीय पंचायत भवन में अर्न्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त जे एस अहलावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भातिं इस बार भी अर्न्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवस हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के सभी वृद्धों को आमन्त्रित किया जाएगा। विकलांग वृद्धों को कृत्रिम अंग तथा अन्य वृद्धों को कम्बल आदि जिला रैडक्रास सोसायटी द्वारा वितरित किए जाएगें। उन्होंने बताया कि वृद्धों को जिला प्रशासन की तरफ सम्मानित किया जाएगा। श्री अहलावत ने कहा कि बुर्जुगो का आदर-सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है। सरकार द्वारा वृद्धों के उत्थान के लिए तथा उनके सम्मान में विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की है।

सम्मान दिवस रैली में जिले से एक हजार वाहनों का काफिला जाएगा:


फतेहाबाद, 24 सितम्बर: भिवानी में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली में जिला फतेहाबाद की भागीदारी इस बार सबसे अधिक उल् लेखनीय रहेगी और रैली में जिला फतेहाबाद से एक हजार वाहनों में लाखों लोग पंहुचेगें। यह बात आज इनेलो के जिलाध्यक्ष स.निशान सिंह ने भिवानी में 25 सितम्बर को होने वाली सम्मान दिवस रैली की तैयारियां पूर्ण होने उपरांत कही। उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश से आने वाले ताऊ देवीलाल के लाखों समर्थकों में इस बार जिला फतेहाबाद भी अपनी विशेष उपस्थिती दर्ज करवाएगा। स. निशान सिंह ने बताया कि भिवानी के भीम स्टेडियम 25 सितम्बर को होने वाली सम्मान दिवस रैली के प्रति जिले भर के लोगों में भारी उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस रैली मे जिंला भर के लोग उत्साह एंव क्षद्वापूर्वक पहुँचने के लिए ललायित हैं। उन्होंने कहा कि जननायक देवीलाल का जन्मदिवस समारोह प्रदेश भर की जनता के लिए किसी पर्व से कम नहीं है और वे इस बार भिवानी में आयोजित होने वाले सम्मान दिवस समारोह में पहुँचने के लिए घर में होने वाले शादी समारोह की तैयारियों की सी तैयारियाँ कर रहे है। जिलाध्यक्ष निशान सिंह ने जिले भर के लोगों से ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस समारोह में पहुँचने की अपील करते हुए कहा ि क किसानों के मसीहा जननायक ताऊ देवीलाल किसी पार्टी विशेष के नहीं बल्कि जन-जन के नेता थे इसलिए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में सम्मान दिवस समारोह में पहुँचकर उनकी नितियों पर चलकर प्रण लेना चाहिए।