Friday, September 05, 2008

एसपी सौरभ के नेतृत्व में सारी रात चला नाईट विजिन आप्रेशन


राजेंद्र शर्माफतेहाबाद: बृहस्पतिवार की रात को विवाह आदि समारोहों में भाग लेकर देर रात्रि अपने घरों को लौटे लोगों ने शहर कि सड़को पर जगह-जगह घुम रहे पुलिसकर्मियों को चैकिंग करते देखे अचम्भा जताया रातों को अक्सर गायब रहने वाली पुलिस सड़को पर थी।इस बारे में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षकक सौरभ सिंह ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को जिला फतेहाबाद में पुलिस विभाग ने नाईट-विजिन अभियान चलाकर लोगों को चैक किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रदेश में बढते अपराधों की रोकथाम के लिए चलाया गया। नाईट विजिन आप्रेशन की चैकिंग वीएन राय ने भी की। एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में बैंक लूटेरों का गिरोह सक्रिय है। ये लूटेरे एक मोटरसाईकिल पर तीन-तीन सवार होते हैं और तेज गति से चलने वाले डिस्कवर या प्लसर मोटरसाईकिल इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि अब जिला फतेहाबाद में ट्रिपल राईडर बिना नम्बर प्लेट वाले मोटरसाईकिल पुलिस के विशेष निशाने पर होंगे। एसपी ने बताया कि जिले में जहां कहीं भी लूटपाट की वारदात होगी उस एरिया में तैनात पुलिस जिप्सी उस घटना के लिए जिम्मेवार होगी। हर पुलिस जिप्सी में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। अगर पुलिस जिप्सी की लोकेशन एरिया से बाहर पाई गई तो सभी कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि पुलिस विभाग शहरों के क्षेत्रों की पहचान कर रहा है जहां कैश का ज्यादा लेनदेन होता है। इन क्षेत्र में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे साथ उन्होंने कहा कि बड़ी नगदी लाने-ले जाने के लिए पुलिस गनमैन भी लिया जा सकता है।
एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि नाईट विजन आप्रेशन के दौरान पाया गया कि शहर के अधिकतर लोहा विक्रेताओं ने कीमती लोहा अपनी दुकानों के बाहर रख रखा है। एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन दुकानदारों ने अब सामान बाहर छोड़ा तो उसे नगर परिषद से उठवा दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि शहर फतेहाबाद में आवारा पशुओं की बढती भारी संख्या को देखते हुए शहर में एक बार फिर गौ सेवा समिति अभियान चलाएगा। एसपी सौरभ सिंह ने कहा कि महिला पीसीआर जिप्सी के बारे में लगातारी शिकायतें मिल रही है। इन शिकायतों को अब गम्भीरता से लिया जाएगा।एसपी सौरभ सिंह ने कहा कि जिला पुलिस लोगों की जानमाल कि सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पुलिस पर विश्वास कर अपराधियों बारे समय पर सूचना दे दे तो अधिकतर अपराधों पर आसानी से काबू पाया जा सकता है।

उपायुक्त ने जिले में धारा 144 लगाई़़

फतेहाबाद, (अनिल गोयल) : जिलाधीश एवं उपायुक्त जे एस अहलावत ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की आठवीं, दसवीं व बाहरवीं कक्षाओं की सैमस्टर परीक्षाओं को शातिं पूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए धारा 144 लगा दी है। ये परीक्षाएं क्0 सितम्बर से शुरू होगी और फ् अक्तूबर तक चलेगी। इस दौरान परीक्षा केन्द्रो के 200 मीटर की परीधि में किसी भी प्रकार का हथियार,आग्निय शस्त्र और पांच या इससे ज्यादा व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध होगा। परीक्षा केन्द्रो के 200 मीटर की परीधि में आने वाली फोटोस्टेट की दुकाने परीक्षा के दौरान बन्द रहेगी। उपायुक्त ने कहा कि इन आदेशों की उल्लघंना करने वाले लागों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

नोडल आफिसर द्वारा रैडक्रास भवन का दौरा


शाम सरदानाफतेहाबाद, भ् सितम्बर: सामाजिक न्याय एवंम् अधिकारिकता विभाग हरियाणा चण्डीगढ के नोडल ऑफिसर विजय सिंह यादव ने जिला रैडक्रास सोसाईटी द्वारा संचालित विकलांग पुर्नवास व कार्यालय का निरीक्षण किया तथा सोसायटी द्वारा विकलांगों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। यह जानकारी देते हुए जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव नरेश झाझड़ा ने आज बताया कि विजय सिंह यादव ने आज जिला रैडक्रास भवन का दौरा किया और सोसायटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनओं की जानकारी ली। उन्होंने विकलांगों के लिए चलाए जा रहे कृत्रिम अंग केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा इसके साथ-साथ फिजियोथैरपी सैन्टर का भी निरीक्षण किया। उन्हांने मरीजो से भी बातचीत की तथा सोसायटी द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

एमएमकालेज में मनाया गया शिक्षक दिवस


मुकेश खुरानाफतेहाबाद: मनोहर मैमोरियल कॉलेज में आज अध्यापक दिवस तथा सद्भावना दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजकीय कन्या महाविद्यालय भोडिया खेड़ा के प्रधानाचार्य अशोक भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्र म का शुभारंभ किया। इस मौके पर कॉलेज डायरेक्टर सुभाष शर्मा, प्रिंसीपल डी.के.कौशिक, पूर्व प्रिंसीपल जे.एल.ठक्कर, प्रो.आर.के.कौशिक, प्रो.एल.आर.भ्याणा सहित कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे। मुख्य अतिथि प्रीसिंपल अशोक भाटिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में जो आतंकवाद जैसे दंगे हो रहे हैं हमें उनसे अलग हटकर देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करना चाहिए। वहीं मनोहर मैमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में क्विज प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में टीम एफ के प्रतिभागी मोनिका, लालचंद, चरणजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके बाद बी.एड.व डी.एड. स्टाफ मौजूद थे।

अभय चौटाला के कारण हरियाणा को मिला पूरे विश्व में सम्मान : प्रमोद बजाज


मुकेश खुरानाफतेहाबाद: भारतीय ओलपिंक संघ की आज भ् सितंबर को बठींडा के कृष्णा कोंटीन होटल में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान एक बार फिर हरियाणा के खेल रत्न चौ.अभय चौटाला को हरियाणा ओलपिंक संघ का प्रदेशाध्यक्ष मनोनित कर दिया गया है। उनके पुन: अध्यक्ष चुने जाने का समाचार जैसे ही उनके समर्थकों को मिला, उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। फतेहाबाद में भी बॉक्सिंग एसोसिएशन व इनैलो खेल प्रकोष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने चौ. अभय चौटाला के अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर जश्न मनाया और केक काट कर एक-दूसरे को मीठाई खिला कर बधाई भी दी।इस बाबत इनैलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि बठींडा में हुई उक्त बैठक में भारतीय ओलपिंक संघ के सभी राज्यों के अध्यक्षों व सचिवों ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि इस दौरान हरियाणा ओलपिंक संघ के अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया के उपरांत प्रर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे राज्यसभा सांसद स. त्रिलोचन सिंह ने चौ. अभय चौटाला को पुन: हरियाणा ओलपिंक संघ का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। आज उनके पुन: अध्यक्ष बनने पर खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्ण गोदारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंगला, युवा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बिल्ला, मैच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अजय गोयल, टेक सिंह, राजेश सोनी, दीपक कुमार के अलावा ब्लाक प्रधान सुरेन्द्र लेगा, इन्द्र गावड़ी, राजेन्द्र सूरा, बलदेव कंसवा इत्यादि ने संयुक्त रूप से उनकी नियुक्ति की खुशी में एक सादा कार्यकर्म करके केक काटा। इस दौरान इनैलो नेताओं ने उनकी इस नियुक्ति को हरियाणा के खेल इतिहास के लिए सुनहरा दिन करार दिया और कहा कि उनकी पुन: नियुक्ति के बाद अब प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखार कर विश्व मानचित्र पर उभर कर सामने आने का खुला मंच मिलेगा। उन्हाेंंने कहा कि खेल क्षेत्र में यह चौ. अभय चौटाला द्वारा खिलाड़ियों को दिए गए अथक समर्थन और प्रोत्साहन का नतीजा ही है जो हरियाणा के खिलाड़ी ओलपिंक खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करके लोटे। उन्होंने दावा किया कि आगे भी हरियाणा ओलपिंक संघ के बनैर तले चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा के खिलाड़ी लगातार विश्व खेलों में हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।

एसपी सौरभ के नेतृत्व में सारी रात चला नाईट विजिन आप्रेशन

राजेंद्र शर्माफतेहाबाद: बृहस्पतिवार की रात को विवाह आदि समारोहों में भाग लेकर देर रात्रि अपने घरों को लौटे लोगों ने शहर कि सड़को पर जगह-जगह घुम रहे पुलिसकर्मियों को चैकिंग करते देखे अचम्भा जताया रातों को अक्सर गायब रहने वाली पुलिस सड़को पर थी।इस बारे में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षकक सौरभ सिंह ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को जिला फतेहाबाद में पुलिस विभाग ने नाईट-विजिन अभियान चलाकर लोगों को चैक किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रदेश में बढते अपराधों की रोकथाम के लिए चलाया गया। नाईट विजिन आप्रेशन की चैकिंग वीएन राय ने भी की। एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में बैंक लूटेरों का गिरोह सक्रिय है। ये लूटेरे एक मोटरसाईकिल पर तीन-तीन सवार होते हैं और तेज गति से चलने वाले डिस्कवर या प्लसर मोटरसाईकिल इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि अब जिला फतेहाबाद में ट्रिपल राईडर बिना नम्बर प्लेट वाले मोटरसाईकिल पुलिस के विशेष निशाने पर होंगे। एसपी ने बताया कि जिले में जहां कहीं भी लूटपाट की वारदात होगी उस एरिया में तैनात पुलिस जिप्सी उस घटना के लिए जिम्मेवार होगी। हर पुलिस जिप्सी में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। अगर पुलिस जिप्सी की लोकेशन एरिया से बाहर पाई गई तो सभी कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि पुलिस विभाग शहरों के क्षेत्रों की पहचान कर रहा है जहां कैश का ज्यादा लेनदेन होता है। इन क्षेत्र में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे साथ उन्होंने कहा कि बड़ी नगदी लाने-ले जाने के लिए पुलिस गनमैन भी लिया जा सकता है। एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि नाईट विजन आप्रेशन के दौरान पाया गया कि शहर के अधिकतर लोहा विक्रेताओं ने कीमती लोहा अपनी दुकानों के बाहर रख रखा है। एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन दुकानदारों ने अब सामान बाहर छोड़ा तो उसे नगर परिषद से उठवा दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि शहर फतेहाबाद में आवारा पशुओं की बढती भारी संख्या को देखते हुए शहर में एक बार फिर गौ सेवा समिति अभियान चलाएगा। एसपी सौरभ सिंह ने कहा कि महिला पीसीआर जिप्सी के बारे में लगातारी शिकायतें मिल रही है। इन शिकायतों को अब गम्भीरता से लिया जाएगा।एसपी सौरभ सिंह ने कहा कि जिला पुलिस लोगों की जानमाल कि सुरक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पुलिस पर विश्वास कर अपराधियों बारे समय पर सूचना दे दे तो अधिकतर अपराधों पर आसानी से काबू पाया जा सकता है।