Monday, August 24, 2009

इनेलो भाजपा गठबंधन टूटा

चंडीगढः भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व हरियाणा भाजपा के प्रभारी विजय गोयल ने सोमवार को चंडीगढ में आयोजित पत्रकार समेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव इनेलो से नाता तोड़कर अकेले लड़ने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर व पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया भी मौजूद थे।विजय गोयल ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच विधानसभा चुनावों में सीट बंटवारव् को लेकर सहमति नही बन पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा व इनेलो के बीच विधानसभा सीटों के बंटवारव् को लेकर कई दिनों से गतिरोध चल रहा था। विजय गोयल ने कहा कि गठबंधन पूर्व मुチयमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की हठधर्मिता के कारण टूटा है। हरियाणा में अब भाजपा ऽ० विधानसभा सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। विजय गोयल ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनावों में इनेलो के साथ कटु अनुभव रहे हैं। जिस कारण गठबंधन एक भी सीट नही जीत सका। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि भाजपा किसी अन्य राजनैतिक दल के साथ चुनावी गठबंधन कर सकती है, इस पर विजय गोयल ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई बात नही चल रही है। न ही किसी राजनैतिक दल की ओर से भाजपा को ऑफर है। यह पूछे जाने पर कि विधानसभा चुनावों में ज्यादा सीटें प्राप्त करने के लिए या भाजपा की यह दबाव की राजनीति तो नही है, इस पर विजय गोयल ने कहा कि ऐसा नही है, गठबंधन टूट चुका है। पार्टी अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि इनेलो को भाजपा के साथ गठबंधन में कोई परव्शानी नही थी। उन्होंने कहा कि टिकटों का मसला बातचीत से सुलट सकता था। अशोक अरोड़ा ने बताया कि इनेलो की राजनीतिक मामलों की कमेटी की एक बैठक ख्स्त्र अगस्त को चंडीगढ में होगी जिसमें गठबंधन टूटने के बाद पैदा हुए हालात पर विचार विमर्श होगा।

हत्या के आरोप में तीन गिरतार

फतेहाबाद: रतिया पुलिस ने हत्या करने के आरोप में काला पुत्र महेंद्र सिंह हड़ोली, महाबीर पुत्र हरीकृष्ण निवासी मसुदपुर हांसी व हंसराज पुत्र केसर निवासी रतिया को गिरतार किया है। यह जानकारी देते हुए जिला पुलिस कप्तान डा। सीएस राव ने बताया कि इस मामले में कृष्ण कुमार पुत्र गोधूराम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके भाई बलबीर उर्फ पप्पू की उक्त लोगों ने हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के उद्देश्य से नहर के पास डाल दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उक्त लोगों को गिरतार किया है।