Thursday, August 27, 2009

कांग्रेस टिकट पर फतेहाबाद से चुनाव लडूंगाः संपत्त सिंह

फतेहाबाद: पूर्व वित्तमंत्री सपा सिंह ने गांव बड़ोपल में पूर्व सरपंच पृथ्वी सिंह बिश्नोई के निवास पर आयोजित पत्रकार समेलन में कहा कि फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पत्रकार समेलन में जुगलाल टूटेजा, गौरव सपा सिंह, पटेल सिंह ढिंगसरा, रायसिंह खिचड़, श्योकरण जांगू, रामकुमार मांजू, कृष्ण मांजू खजूरी, मखनलाल कड़वासरा, जोगेंद्र सरपंच गोरखपुर, जीरासिंह मोहमदपुर रोही, रामकुमार धांगड़, पृथ्वी सिंह के पुत्र सुभाष् बिश्नोई, राजेंद्र बिश्नोई सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
संपत्त सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें जहां से भी चुनाव लड़ने के लिए कहेगी वे लड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी ने चुनाव नही लड़ाया तो वे कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे । इनेलो भाजपा गठबंधन टूटने पर संपत्त सिंह ने कहा कि यह दिलों से किया गया गठबंधन नही था। चुनावी अवसरवादिता का गठबंधन था इसलिए टूट गया। उन्होंने कहा कि जहां हठधर्म होगा वहां गठबंधन नही चल सकता। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के उचाना से चुनाव लड़ने की बात पर संपत्त सिंह ने कहा कि वे उचाना हल्के में कांग्रेस प्रत्याशी वित्त मंत्री वीरेंदर सिंह के लिए चुनाव प्रचार करव्ंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हुड्‌डा हरियाणा के पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जिनके विरुद्ध साढे चार साल के शासन के बाद भी कोई विरोधी टिप्पणी नही कर रहा है। यह मुख्यमंत्री की शानदार कार्यप्रणाली का प्रमाण है। इनेलो पर बरसते हुए संपत्त सिंह ने कहा कि लोकदल अब इनेलो हो गया है, पार्टी आम आदमी की न होकर खास आदमी की होगी है। ताऊ की पार्टी कहलाने वाला दल अब चौटाला दल हो गया है इसलिए प्रदेश की जनता ने इसे नकार दिया है। फतेहाबाद हल्के में जारी जनसपर्क अभियान पर सपा सिंह ने कहा कि वे अपने पुराने राजनैतिक साथियों को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश में जुटे हैं और इस काम में उन्हें लगभग सारी सफलता मिल चुकी है।

No comments: