Thursday, September 04, 2008

स्कूली बस पलटने से ख्फ् बच्चे घायल

फतेहाबाद (प्रदीप धानिया): भूना के न्यू सन राईज सीनियर सैकेंडरी स्कूल की बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर भूना के पास खेतों में पलट जाने से ख्फ् बच्चे घायल हो गए। तीन की हालत चिंताजनक होने पर फतेहाबाद रैफर कर दिया गया व दो घायल बच्चों को अग्रोहा मेडीकल भेजा गया।मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की वैन नं. एचआरम्ख्-क्फ्ेफ् जिसे चालक अनूप सिंह प्रतिदिन की तरह गांव हसंगा एवं गांव नाढोड़ी से बच्चे जिनमें अधिकतर बारहवीं की छात्राएं थी, लेकर भूना की ओर आ रही थी। भूना से दो किलोमीटर दूर वैन बेकाबू होकर पलट गई। वैन में करीब ब्0 बच्चे सवार थे। वैन के पलटते ही कोहराम मच गया व नजदीक के खेतों के किसान मौके पर पंहुचे व हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घायल बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। घायलों की संख्या अधिक होने की वजह से निजी हस्पतालों के डाक्टरों की टीमें पंहुची व बच्चों का इलाज शुरु किया।
गम्भीर रुप से घायल सुमन(क्�) पुत्री आत्माराम नाढोड़ी, संतोष(क्म्)पुत्री हनुमान नाढोड़ी, प्रोमिल(क्�) पुत्री सुभाष नाढोड़ी को फतेहाबाद रैफर किया गया। अन्य घायलों में गगन पुत्री मुखत्यार सिंह, सुशील पुत्री राजेश, कंचन पुत्री तुलसी, कविता पुत्री तुलसी, रेणु पुत्री मनजीत सिंह, प्रशांत पुत्र सतविंद्र सिंह, अमित पुत्र विनोद, सुनील पुत्र विनोद, सुमन पुत्री सोहनलाल, मोनिका पुत्री राजेश, भीरु पुत्री मोहनलाल, सरोज पुत्री पालसिंह, कविता पुत्री कृष्ण, अनिता पुत्री रामचंद्र, पूनम पुत्री मक्खनलाल, मंजू पुत्री सुभाष, रजनी पुत्री छोटूराम, निरमी पुत्री साधूराम, सरला पुत्री रामस्वरुप शामिल है।

No comments: