Friday, October 03, 2008

सामाजिक क्रातिं रैली ने नए युग का सुत्रपात किया: सिवाच


फतेहाबाद, 3 सितम्बर (राजेंद्र शर्मा): गांधी जयतिं पर दो अक्तूबर को पानीपत में आयोजित सामाजिक क्रातिं रैली में फतेहाबाद से रिकार्ड संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह दावा आज फतेहाबाद के रैस्ट हाऊस में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चैयरमेन डा. विरेंद्र सिवाच, जिला कांग्रेस महासचिव डा. मुखत्यार सिंह सदर व कांग्रेस नेता धर्मबीर मलिक सरपंच चंद्रावल ने पत्रकार सम्मेलन में किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि नवयुग निर्माण संस्था के चेयरमैन कुणाल भादू के नेतृत्व में फतेहाबाद से 100से ज्यादा वाहनों का काफिला पानीपत रैली में गया। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चैयरमेन डा. विरेंद्र सिवाच ने कहा कि सामाजिक क्रातिं रैली ने हरियाणा में नए युग का सुत्रपात किया है। उन्होंने कहा कि आज के इस महंगे युग में गरीब आदमी के लिए अपना पक्का मकान एक सपना होता है। हरियाणासरकार ने 100-100 गज केे प्लाटों के लिए प्रदेश के 6 लाख परिवारों का चयन कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। कांग्रेस नेता धर्मबीर चंद्रावल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने साढे तीन वर्ष के कार्यकाल में साबित कर दिया है कि वे समाज के सभी वर्गों के लिए समानता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा वास्तव में प्रदेश की जनता को भय व भ्रष्टाचार मुक्त शासन उपलब्ध करवा दिया है। धर्मबीर मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के दामाद कुणाल भादू ने अपनी संस्था नवयुग निर्माण के झंडे तले फतेहाबाद क्षेत्र के समाजसेवी कांग्रेस नेताओं को लामबंद किया है। उन्होंने कहा कि कुणाल भादू मुख्यमंत्री के दामाद होते हुए भी एक साधारण कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। कांग्रेस जिला महासचिव डा. मुखत्यार सिंह सदर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी कल्याणकारी नीतियों से समाज के दबे, कुचले, आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को उपर उठाने का काम कर रह हैं। पत्रकार सम्मेलन में विक्की मैहता व मास्टर जगराम नंगथला भी मौजूद थे।

No comments: