Monday, August 17, 2009

प्रेमी संग भागी विवाहिता ने मायके में जहर खाया

फतेहाबादः दो माह पूर्व गांव धांगड़ से अपने प्रेमी के संग फरार हुई विवाहिता द्वारा अपने मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता को गभीर अवस्था में निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार गांव धांगड़ निवासी विनोद बिश्नोई जोकि खेतीबाड़ी का कार्य करता है की शादी चार वर्ष् पूर्व गांव बड़ोपल में सुनीता पुत्री कृष्ण के साथ हुई थी। एक वर्ष् पूर्व सुनीता का गौना हुआ था। क्फ् जून की रात्रि सुनीता अपनी ससुराल से अपने प्रेमी गांव खजूरी निवासी युवक के साथ फरार हो गई थी, जिसका पुलिस ने विवाहिता के पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। रतिया पुलिस ने फ् जुलाई को दोनों को रतिया ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने दोनों को अपनेअपने परिजनो के हवाले कर दिया। सुत्रों ने बताया कि भ् जुलाई को अपने मायके से विवाहिता फिर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। विवाहिता सुनीता कल ही वापिस अपने मायके लौटी थी कि आज प्रातः उसे गभीर अवस्था में निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments: