Wednesday, August 27, 2008

लूटेरा गिरोह द्वारा व्यक्ति की हत्या, लाखों की नगदी लूटी

फतेहाबाद : निकटवर्ती गांव थेड़ी में मंगलवार की रात को एक लूटेरा गिरोह ने हमला बोलकर थेड़ी निवासी सतनाम सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी व गांव थेड़ी के चरणदास नम्बरदार के घर हमला कर क् लाख फ्0 हजार रुपए की नगदी व साढे भ् तोले सोना लूट कर ले गए। इसी घर में नीचे सोए रामजीलाल के परिवार के चार सदस्यों सुनील, सोनिका, अनिता देवी व सरस्वती को गम्भीर रुप से घायल कर दिया। गम्भीर रुप से घायलों को हिसार के एक निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सरकारी हस्पताल फतेहाबाद में मौजूद मृतक सतनाम सिंह पुत्र संग्राम सिंह ने बताया कि उसका पिता सतनाम सिंह मंगलवार रात को साढे े बजे के लगभग घर से खाना खाकर निकला था। बुधवार तड़के उसके पिता की लाश गांव से थोड़ी दूर वजीर सिंह के ट्यूब्वैल के पास मिली। संग्राम सिंह ने बताया कि उसके पिता के पास म्म् हजार रुपए की नगदी भी थी जो उसके पिता की लाश के पास सही सलामत मिले है। संग्राम सिंह ने बताया कि उसके पिता धार्मिक प्रवृति के थे तथा उनकी किसी के साथ दुश्मनी भी नही थी। गांव थेड़ी में हुई मर्डर व लूटपाट की घटनाओं से ग्रामीण बुरी तरह से आतकिंत है। घटनाओं की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष बलबीर सिंह व एफएसएल की टीम तथा डॉग स्कवैड मौके पर पंहुच गए। वहीं एक अन्य घटना में गांव मोहम्मदपुर में कल रात नशे के आदी राज मिस्त्री राजेन्द्र पुत्र रामकुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के शव का स्थानीय सामान्य हस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता रामकु मार ने बताया कि राजेन्द्र नशे का आदी था तथा वह कल शाम को ही अपनी बहन को मिलकर घर लौटा था और रात को अज्ञात कारणों के चलते घर में साथ के कमरे में रस्सी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ब्-भ् साल पहले ही रोशनी के साथ विवाह हुआ था।

No comments: