Saturday, September 06, 2008

भाजपा ने किया फतेहाबाद में जोरदार प्रदर्शन


फतेहाबाद,(अनिल गोयल)। आज भारतीय जनता पार्टी हरियाणा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने शहर में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय जाकर अतिरिक्त उपायुक्त सी.जी.रजनी कांथन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान ओमप्रकाश रेल्हन,भारतभूषण मिढ़ा, किसान मोर्चा महामंत्री बलविन्द्र सैनी,मोहन लाल,सुजान सिंह,विजय गोयल,वेदप्रकाश फूलां,अमरजीत,विनोद जग्गा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त को दिए ज्ञापन में मांग की कि पूरे प्रदेश में धान के समर्थन मूल्य को लेकर तथा निर्यात के ऊपर जो प्रतिबंध लगा रखा है उसे तुरंत हटाया जाए। किसान की धान की फसल मडिंयों में पहुँच रही है। सरकार की तरफ से धान की बोली के बारे में किसी प्रकार का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। धान के समर्थन मूल्य को लेकर भी अभी तक संशय बना हुआ है। उन्होंने मांग कि धान की सभी किस्मों पर से निर्यात प्रतिगंध हटाया जाए। धान के निर्यात पर लगने वाली त्त्00 रूपये प्रति किवंटल एक्साइज डयूटी को समाप्त किया जाए। आर.एस.क्0 तथा पूसा-क्क्ख्क् धान की किस्मों को बासमती का दर्जा प्रदान किया जाए। राइस शैलरस की उचित मांगो को मान कर हड़ताल समाप्त करवाने की दिशा में कदम उठाये जाए। डा.स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशें तुरंत लागू की जाएं।

No comments: