Saturday, September 06, 2008

अभय चौटाला आल इडिंया बाकि्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए


फतेहाबाद,(मुकेश खुराना)। भारतीय ओलपिंक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान एक बार फिर हरियाणा के खेल रत्न चौ.अभय चौटाला को आल इडिंया बाकि्सिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। उनके पुन: अध्यक्ष चुने जाने का समाचार जैसे ही उनके समर्थकों को मिला, उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। फतेहाबाद में भी बॉक्सिंग एसोसिएशन व इनैलो खेल प्रकोष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने चौ. अभय चौटाला के अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर जश्न मनाया और केक काट कर एक-दूसरे को मीठाई खिला कर बधाई भी दी।इनैलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि बठींडा में हुई उक्त बैठक में भारतीय ओलपिंक संघ के सभी राज्यों के अध्यक्षों व सचिवों ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि इस दौरान हरियाणा ओलपिंक संघ के अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया के उपरांत प्रर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे राज्यसभा सांसद स. त्रिलोचन सिंह ने चौ. अभय चौटाला को पुन: हरियाणा ओलपिंक संघ का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। आज उनके पुन: अध्यक्ष बनने पर खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्ण गोदारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंगला, युवा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बिल्ला, मैच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अजय गोयल, टेक सिंह, राजेश सोनी, दीपक कुमार के अलावा ब्लाक प्रधान सुरेन्द्र लेगा, इन्द्र गावड़ी, राजेन्द्र सूरा, बलदेव कंसवा इत्यादि ने संयुक्त रूप से उनकी नियुक्ति की खुशी में एक सादा कार्यकर्म करके केक काटा।

No comments: