Tuesday, September 16, 2008

कांग्रेस शासनकाल में बिजली-पानी संकट चरम पर: स्वतंत्र


फतेहाबाद, 15 सितम्बर : फतेहाबाद जिले के हर गांव हर वार्ड के घर से एक-एक सदस्य 25 सितम्बर को भिवानी में पंहुचकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शित करेगा। यह बात पूर्व विधायक स्वंतत्र चौधरी ने जिला कार्यलय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। स्वतंत्र चौधरी ने कहा कि आज कांग्रेस के राज भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लूटपाट व ब्ालात्कार की घटनाएं दिन प्रति दिन बढती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली-पानी का संकट चरम पर है। गरीब की दशा अत्यंत दयनीय है। किसान दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि क्� सितम्बर को हरियाणा ओलम्पिक एसोशियसन के प्रदेश प्रधान अभय सिंह चौटाला बत्रा धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।अभय चौटाला आज फतेहाबाद में: हरियाणा ओलपिंक एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय चौटाला बुधवार 17 सितम्बर को प्रात: 9 बजे बतरा धर्मशाला में हल्का फतेहाबाद के प्रत्येक गांव के इनेलो कार्यकर्ताओं से अलग अलग मुलाकात कर सम्मान दिवस रैली के लिए भारी भीड़ जुटाने का आहवान करेंगे। यह जानकारी ब्लाक प्रधान सुरेंद्र लेगा ने दी।

No comments: