Friday, July 31, 2009

संपत सिंह पर खुलकर बरसे अजय चौटाला

फतेहाबाद: इनेलो के राष्टीय महासचिव एवं राज्यसभा सासद अजय चौटाला ने कहा है कि संपत सिंह ने चौ. देवीलाल के उन हजारों लाखों अनुयायिओं की पीठ में छूरा घोंपने का काम किया है, जो इनेलो की नीतियों का अनुसरण करते हुए कांग्रेस से सदैव दूर रहे थे। उन्होंने कहा कि संपत के खिलाफ आज चौ. देवीलाल के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। वे आगामी चुनावों में संपत सिंह के खिलाफ वोट डाल कर बदला लेंगे। वे आज भट्टू हलके के अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन गाव मेहूंवाला में पंच सुरजीत सिंह के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ जिला इनेलो अध्यक्ष स. निशान सिंह, विधायक ज्ञान चंद ओड़, पूर्व विधायक स्वतंत्रबाला चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहा ग्रामीणों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। अजय चौटाला ने कहा कि संपत सिंह के पार्टी में रहने के दौरान कार्यकर्ता गुलामी की जिंदगी जी रहे थे, जो आज उनके काग्रेस में जाने के बाद आजादी महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज भट्टू हलके का कार्यकर्ता स्वयं को इस हलके का प्रत्याशी मानने लगा है, जबकि पहले वह अपनी मेहनत का फल तक नहीं पा सकता था। उन्होंने कहा कि आज हर कार्यकर्ता में उत्साह है। अजय चौटाला ने बाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन नायक चौ. देवीलाल ने भट्टू हलका को अपना गृह क्षेत्र माना था और संपत सिंह को इस हलके की सेवा करने के लिए आदेश दिए थे, जिसे संपत सिंह ने नहीं माना। उन्होंने कहा कि आज हर कार्यकर्ता इस हलके को अपना हलका मान कर चलें। चौटाला ने कहा कि काग्रेस ने राज्यसभा सीट पर बतरा को उम्मीदवार बनाकर संपत की आशाओं पर पानी फेर दिया और इसी तरह फतेहाबाद की टिकट भी किसी और को देकर संपत को खुडे लाईन लगा दिया जाएगा। राज्य सभा सासद ने कहा कि इनेलो छोड़कर काग्रेस में जाने वाले किसी भी नेता का परिणाम अच्छा नहीं रहा चाहे स्वयं देवी लाल के पारिवारिक सदस्य ही क्यों न हों। अजय चौटाला ने कहा कि काग्रेस की बदौलत आज महगाई इस कदर बढ़ गई है कि आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। उन्हे दाल-रोटी तक भी नसीब नहीं हो पा रही। उन्होंने कहा कि आज दाल 90 रुपए किलो, चीनी तीस रुपए किलो तक बिक रही है। इसके बदले में आम आदमी की आमदनी इतनी नहीं है कि वह अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दे सके। उन्होंने आरोप लगाया कि आज काग्रेस राज में भाई भतीजा-वाद व भ्रष्टाचार को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। सरकारी नौकरियों में केवल उन्हीं लोगों को नियुक्त किया जा रहा है जो किसी न किसी मंत्री अथवा काग्रेस राजनेताओं का रिश्तेदार है। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनावों में आम आदमी इस बात का बदला काग्रेस के खिलाफ मतदान करके लेगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में काग्रेस का सुपड़ा साफ हो जाएगा और राजग गठबंधन ही प्रदेश में सत्तासीन होगा।

No comments: