Friday, July 31, 2009

धोनी के घर के पास से तीन संदिग्ध हिरासत में

रांची: टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर के पास से रांची की पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक शराब के नशे में थे और इन लोगों ने धोनी के घर पर लगे सुरक्षागार्डों से उनकी राइफल भी छीन ली थी।जिस वक्त यह प्रकरण सामने आया उस वक्त घर पर महेन्द्र सिंह धोनी, उनके माता पिता और परिवार के कुछ और सदस्य मौजूद थे। पकड़े गए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही और शुरुआती जानकारी के अनुसार इन युवकों का कहना है कि वे टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से मिलने से मिलना चाहते थे।

No comments: