Friday, August 28, 2009

हजकां बसपा नेताओं ने गठबंधन रैली का न्यौता दिया

फतेहाबादः हजकां बसपा गठबंधन की जीन्द महारैली का न्यौता देने के लिए आज हजकां बसपा के अनेक नेता व कार्यकर्ताओं ने दर्जनों का दौरा किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल, हजकां जिला प्रधान निहाल सिंह मताना, हजकां किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दौलतपुरिया, बसपा के पूर्व जिला प्रधान कर्मबीर रंगा, हजकां पूर्व जिला प्रधान राजेन्द्र चौधरी, बसपा भाईचारा कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कक्कड़, हलका प्रधान राजेन्द्र खिलेरी, सुभाष् रॉयल, पूर्व प्रदेश सचिव ओमप्रकाश मोगा, का. रामेश्वर डेलू, अरविंद बैनीवाल, सुरव्न्द्र पाल जाजूदा, ईश्वर सिंह बागड़ी, धर्मपाल सीला, गोपालाराम, प्रेमचंद मेहरा, कप्तान सिंह, बसन्त रूखाया, सज्जन गढ़वाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर गांव धांगड़ में पहुंचने पर हजकांबसपा नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अब इस तानाशाह सरकार से बदला लेने का वक्त आ गया और प्रदेश में फिर रामराज्य की स्थापना करने के लिए पूर्व मुチयमंत्री व सांसद भजनलाल, हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई व बसपा सुप्रीमो मायावती के कुशल नेतृत्व में 20 सितंबर को जीन्द में गठबंधन की एक महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गठबंधन के लाखों लोग पहुंचकर हजकांबसपा गठबंधन को जनादेश प्रदान करव्ंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस महारैली में पहुंचकर अपने प्रिय नेताओं के विचार सांझे करव्ं।

No comments: