Saturday, September 13, 2008


टोहाना, 13 सितम्बर (अशि् वनी शर्मा): इनेलो जिलाध्यक्ष स. निशान सिंह ने बताया कि 25 सितम्बर को भिवानी में होने वाली ताऊ देवीलाल जयतिं पर सम्मान दिवस रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई है व व्यक्तिगत जनसम्पर्क अभियान शुरु कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस रैली में प्रदेशभर से भारी जनसैलाब उमड़ेगा जोकि इस बात को प्रमाणित कर देगा कि प्रदेश में केवल इनेलो ही ऐसी पार्टी है जिसका व्यापक जनाधार है व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ही ऐसे नेता है जो धरती से जुड़े हैं व आम जन के दुख-सुख के साथी है क्योकिं उन्होंने वातानुकुलित कक्षों में बैठकर राजनीति नही की अपितु उनके राजनैतिक जीवन के साथ संघर्षमय इतिहास जुड़ा है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए निशान सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता दिन प्रतिदिन लगने वाले कटों, बीपीएल के गलत काटे गए नामों, सही पात्रों को बुढापा पैंशन न मिलने, धान का सही मुल्य न मिलने, व्याप्त भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी के कारण दुखी है। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो ब्लाक अध्यक्ष हरिसिंह डांगरा, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष राजेंद्र बिल्ला, पूर्व पालिका प्रधान शमशेर सिह, डा. केआर जोशी, सतपाल नन्हेड़ी, अजय गोयल, सुबेसिंह समैन, रमेश चिनिया, सुभाष, महेश धवन, प्रताप सिंह, बलदेव सिंह नांगला व बेअंंत सिंह ढेर उपस्थित थे।

No comments: