Monday, September 08, 2008

पिता की आशिक मिजाजी से परेशान बेटे ने की थी हत्या


फतेहाबाद (राजेंद्र शर्मा): गांव थेड़ी में 26अगस्त की रात को नखाटिया रोड़ पर सदिंग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थेड़ी निवासी सतनाम सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सदर फतेहाबाद पुलिस ने सतनाम सिंह की हत्या के आरोप में उसके युवा इकलौते पुत्र संग्राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। संग्र्राम सिंह की गिरफ्तारी से पूर्व सतनाम सिंह की हत्या को गांव थेड़ी में 26 अगस्त की रात को चरणदास नम्बरदार के घर हुई लूटपाट की घटना से जोड़कर देखा जा रहा था।
सदर थाने में मौजूद संग्राम सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि उसका पिता सतनाम सिंह धार्मिक होने का स्वांग करता था। वास्तव में उसका पिता एक आशिक मिजाज व्यक्ति था और जमीन बेचकर औरतों पर पैसा खर्च करता रहता था। परिवार के लोग उसे ऐसा करने से रोकते थे। संग्राम सिंह ने बताया कि 26 अगस्त की रात को उसका पिता सतनाम सिंह घर से खाना खाकर निकला तो वो भी अपने पिता के पीछे हो लिया। नखाटिया रोड़ पर उसके पिता सतनाम सिंह ने अपने मोबाईल से किसी औरत से बात की और कहा कि कल झाड़ साहब गुरुद्वारे आ जाओ मैं तुम्हारे साथ शादी कर लूंगा। मैंने अपने परिवार को छोड़ दिया है। संग्राम सिंह ने बताया कि इतनी बात सुनने के बाद वह अपने घर वापिस आया और घर से गंडासी व तलवार लेकर नखाटिया रोड़ पंहुचा व अपने पिता की हत्या कर दी।

No comments: