Monday, September 29, 2008

फतेहाबाद से भारी संख्या में कुरूक्षेत्र पहूंचे पंजाबी






फतेहाबाद, 29 सितम्बर (निस): अखिल भारतीय पंचनद समिति के बैनर तले कुरुक्षेत्र में हुई सर्वपितृ श्रद्धांजलि सभा में पंजाबी बिरादरी की एकता का शंखनाद रविवार 28 सितम्बर को हो गया। समिति के अध्यक्ष पंजाब केसरी दिल्ली के सम्पादक अश्विनी चोपड़ा के ओजस्वी नेतृत्व व संत समाज के आर्शीवाद से प्रदेश व देश में पंजाबी समाज ने बंटवारे के समय शहीद हुए दस लाख पंजाबियों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह में हजारों पंजाबियों की भीड़ को संबोधित करते हुए अश्विनी चोपड़ा ने हरियाणा के पंजाबियों को एकजुट होने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि विस्थापन के दंश व बंटवारे की तकलीफ झेल रहा पंजाबी समाज अपनी कर्मठता व संघर्ष से सफल हुआ है। आज जो हमारे देश व हरियाणा में खुशहाली है उसमें पंजाबी समाज का अहम योगदान है। प्रदेशभर से वाहनों में पंहुचे महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं का समारोह में जोश देखते ही बनता था। समारोह को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना, हरियाणा के उद्योगमंत्री लक्ष्मणदास अरोड़ा, स्वामी धर्मदेव, स्वामी हेमंतदास, डा. राम आहुजा हिसार, सुभाष सुधा, उमा सुधा, किरण चोपड़ा, विधायक अमीरचंद मक्कड़, शाम बजाज सिरसा, मास्टर कैलाशचंद रुखाया फतेहाबद ने भी संबोधित किया।
फतेहाबाद जिले से भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष व युवक कुरुक्षेत्र पंहुचे। फतेहाबाद के लोग जब ढोल नंगाड़ों के साथ मंच के सामने पंहुचे तो अश्विनी चोपड़ा ने मंच पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया। कुरुक्षेत्र सम्मेलन के आयोजन में फतेहाबाद के गणमान्य पंजाबियों विजय निर्मोही, शैलेन भास्कर, पूर्व पार्षद राजन महतानी, राज नारंग, अशोक मक्कड़, आरके मैहता, नरेंद्र गिल्होत्रा, राधेश्याम नारंग, पूर्णचंद दूरेजा, किशोरीलाल नारंग, सुनील सचदेवा, राजेंद्र चौधरी काका, प. चरणजीत शर्मा, बिट्टू आहुजा, देवेंद्र सरदाना, रवि व दीपू टूटेजा, दर्शन मैहता दरियापुर, पवन बजाज, बसंत रुखाया, सतीश बजाज, हरभगवान तनेजा, ओमप्रकाश रेल्हन, अंशुल तनेजा, डा. जितेंद्र चौधरी, नरेंद्र टूटेजा, बलदेव मैहता, करतारचंद असीजा, वेद वसूजा, संतलाल मैहता, अनिल मैहता, संजय बतरा, राजु नारंग, सुशील रुखाया, भारतभूषण मिढा, रतन भठेजा, पवन चुघ, राज तनेजा, मनोहर गेरा, हरीश झांम, संजय तनेजा, हरमीत सिंह मक्कड़, अनिल असीजा, ओमप्रकाश, प्रवीन कुमार, उदय सिंह, नरेंद्र कामरा, जयगोपाल काका, केआर तरीका, डा. मनोहर मैहता, सुभाष बाघला, जयगोपाल चानना, मदनलाल गिल्होत्रा, नरेश नागपाल, विकेशश्रीधर, रिंकु बजाज ने अहम भूमिका निभाई। समारोह में कैलाशचंद्र रुखाया, डा. चिंरजीलाल महतानी, भगवान दास डूमड़ा, कर्मनारायण नारंग, फकीरचंद तनेजा को सम्मानित किया गया। कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया नही रहेफतेहाबाद, 29 सितमबर : माकपा नेता कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया का सोमवार की दोपहर एम्स दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थे, उनका एम्स में ईलाज चल रहा था। माकपा नेता पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया फतेहाबाद क्षेत्र में किसी परिचय के मोहताज नही, वे गांव गोरखपुर के रहने वाले थे और फतेहाबाद क्षेत्र में मार्क्सवादी कम्यूनिष्ट पार्टी की जड़े जमाने में उनकी अहम भूमिका रही। कामरेड पृथ्वी सिंह ने फतेहाबाद विधानसभा सीट पर दो बार चुनाव भी लड़ा। दिसम्बर 1987 में हुए फतेहाबाद उपचुनाव में कामरेड पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। जैसे ही कामरेड पृथ्वी सिंह की मौत का समाचार हरियाणा के माकपा नेताओं को लगा हरियाणा में स्थित सभी माकपा कार्यालयों पर लगे पार्टी के झंडों को झुका दिया गया। दिवंगत का. पृथ्वी सिंह गोरखपुरिया की पार्थिव देह को गांव गोरखपुर में मंगलवार प्रात: दस से 12 बजे तक लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा तत्पश्चात गांव में ही अतिंम संस्कार होगा।

No comments: