Monday, September 29, 2008

सामाजिक क्रातिं रैली रचेगी एक इतिहास : कुलदीप शर्मा



फतेहाबाद,29सितम्बर,(निस)। 2 अक्टूबर गांधी जयतिं के अवसर पर पानीपत में होने वाले सामाजिक क्रातिं समारोह में यूपीए अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी अनुसूचित जाति के 273 गरीब परिवारों को अपने हाथों से 100-100 वर्ग गज के प्लाटों का मालिकाना हक प्रदान कर योजना का शुभारंभ करेगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा ने आज स्थानीय पंचायत भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6लाख से भी अधिक गरीब परिवारों को इस योजना के तहत प्लाट वितरित किए जाएंगे। जिसमें सभी मूलभूत सुविधाओं सहित कॉलोनी विकसित की जाएगी। इन प्लाटों में सीवरेत, बिजली, पेयजल, गंदे पानी की निकासी, सड़के सहित अनेक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। यह देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस सरकार गरीबों को इस प्रकार की सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की कुल आबादी का 32 फीसदी गरीब लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह महान कार्य करके पूरे देश में मिसाल कायम की है, जिसकी देश में भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। उन्होने कहा कि 100-100 वर्ग गज के प्लाट वितरण योजना के तहत फ् लाख प्लाट इसी साल आंबटित कर दिए जाएंगे। 52 सौ गांवों का प्रस्ताव पास हो चुका है। 1600 गांवों में जमीन का तबादला करने के बाद प्लाट वितरित किए जाएंगे। ये प्लाट आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ही वितरित कर दिए जाएंगे।इसके बाद श्री कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित किया और पानीपत की रैली का न्यौता दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही कल्याणकारी नीतियों की भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष चौ. रणजीत सिंह, सांसद आत्मा सिंह गिल, जिला कांग्रेस के प्रधान सरदार रणधीर सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा, अरविंद शर्मा, डा. मुखत्यार सिंह सदर, डा. आत्मप्रकाश मेहता, गुरदीप सिंह गिल, अजीत माचरा, युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगजीत हुड्डा, सिरसा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश जाखड़, सुशील बिश्रोई, शम्मी रत्ति, बलदेव चौधरी, सुनील चौधरी, टेकचंद मिढ़ा, बलविंद्र सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।