Monday, September 29, 2008

विकास और विश्वास के एक नए युग का सुत्रपात : कुनाल भादू


फतेहाबाद,29सितम्बर,(निस)। पिछले साढे तीन वर्षो में वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास और विश्वास के एक नए युग का सुत्रपात किया है। आज हरियाणा में चौतरफा विकास की गहमा-गहमी है। यह बात कांग्रेसी नेता कुनाल भादू ने आज यहां मीडिया के नाम जारी एक ब्यान में कही। श्री भादू ने कहा कि कांगे्रस सरकार ने जनता में विश्वास बहाली का कार्य किया है। हजारों नई विकास परियोजनाएं शुरू की है। गरीब वर्ग के लोगों को अनेक रियायतें दे कर सहरानीय कार्य किया है। यहीं कारण है कि आज हरियाणा एक तीव्र गति से विकसित होने वाले राज्य का दर्जा पा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच के अनुरूप गरीब को मद्द उपलब्ध करवाई है। उसे विकास में भागीदार बनाया है। इसी कड़ी में दो अक्तूबर को यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी पानीपत में महात्मा गांधी ग्राम रिहायशी योजना का शुभारम्भ करेगी तथा सामाजिक क्रातिं रैली को सम्बोधित करेगी। श्री भादू ने दोहराया कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा,स्वास्थ्य,परिवार कल्याण,महिला कल्याण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की है। शिक्षा से युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए है। प्रदेश के किसान को मालामाल किया है। किसान का एक-एक दाना उचित मूल्य पर खरीदा है। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया है। व्यापारी को अपना व्यापार चलाने के लिए सुविधाएं दी है। औद्योगिक विकास अपनी चरम सीमा पर है। आज प्रदेश निवेश के मामले में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री श्री हुड्डा ने समान रूप से सभी क्षेत्रों का सामूहिक विकास करवाया है। यही कारण है कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन से पूरी तरह से सन्तुष्ट है। श्री भादू ने कहा कि दो अक्तूबर की रैली में जिला से बड़ी संख्या में लोग जाएगें। इस जत्थे की अगुवाई वे स्वंय करेगें। यह जत्था प्रात: � बजे लघु सचिवालय के सामने से चलेगा। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि पानीपत में पहुंच कर यूपीए अध्यक्षा का स्वागत करे और उनके विचार सुने।

No comments: