Friday, September 05, 2008

अभय चौटाला के कारण हरियाणा को मिला पूरे विश्व में सम्मान : प्रमोद बजाज


मुकेश खुरानाफतेहाबाद: भारतीय ओलपिंक संघ की आज भ् सितंबर को बठींडा के कृष्णा कोंटीन होटल में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान एक बार फिर हरियाणा के खेल रत्न चौ.अभय चौटाला को हरियाणा ओलपिंक संघ का प्रदेशाध्यक्ष मनोनित कर दिया गया है। उनके पुन: अध्यक्ष चुने जाने का समाचार जैसे ही उनके समर्थकों को मिला, उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। फतेहाबाद में भी बॉक्सिंग एसोसिएशन व इनैलो खेल प्रकोष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने चौ. अभय चौटाला के अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर जश्न मनाया और केक काट कर एक-दूसरे को मीठाई खिला कर बधाई भी दी।इस बाबत इनैलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि बठींडा में हुई उक्त बैठक में भारतीय ओलपिंक संघ के सभी राज्यों के अध्यक्षों व सचिवों ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि इस दौरान हरियाणा ओलपिंक संघ के अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया के उपरांत प्रर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे राज्यसभा सांसद स. त्रिलोचन सिंह ने चौ. अभय चौटाला को पुन: हरियाणा ओलपिंक संघ का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। आज उनके पुन: अध्यक्ष बनने पर खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्ण गोदारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंगला, युवा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बिल्ला, मैच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अजय गोयल, टेक सिंह, राजेश सोनी, दीपक कुमार के अलावा ब्लाक प्रधान सुरेन्द्र लेगा, इन्द्र गावड़ी, राजेन्द्र सूरा, बलदेव कंसवा इत्यादि ने संयुक्त रूप से उनकी नियुक्ति की खुशी में एक सादा कार्यकर्म करके केक काटा। इस दौरान इनैलो नेताओं ने उनकी इस नियुक्ति को हरियाणा के खेल इतिहास के लिए सुनहरा दिन करार दिया और कहा कि उनकी पुन: नियुक्ति के बाद अब प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखार कर विश्व मानचित्र पर उभर कर सामने आने का खुला मंच मिलेगा। उन्हाेंंने कहा कि खेल क्षेत्र में यह चौ. अभय चौटाला द्वारा खिलाड़ियों को दिए गए अथक समर्थन और प्रोत्साहन का नतीजा ही है जो हरियाणा के खिलाड़ी ओलपिंक खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करके लोटे। उन्होंने दावा किया कि आगे भी हरियाणा ओलपिंक संघ के बनैर तले चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा के खिलाड़ी लगातार विश्व खेलों में हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।

No comments: