Thursday, October 02, 2008

मुख्यमंत्री हुड्डा ने महात्मा गांधी का सपना साकार किया : सोनिया गांधी




पानीपत, 2 अक्तूबर(सुनील सचदेवा) - यूपीए अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ‘महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना’ का शुभारंभ किये जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और उनके सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि इस योजना के शुभारंभ से महात्मा गांधी का स्वप्न साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब वर्गाें के लिए आज से बेहतर दूसरा कोई दिन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार महात्मा गांधी, श्रीमती इदिंरा गांधी और श्री राजीव गांधी के नक्शे कदम पर चलते हुए समाज के कमजोर वर्गाें, मजदूरों, महिलाओं और किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है।श्रीमती सोनिया गांधी आज जिला पानीपत के गांव गढ़ सरनाई में अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्ग-ए और बीपीएल के परिवारों को मुफ्त आवासीय प्लाटों के आबंटन पत्र वितरण करके ‘महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना’ का शुभारंभ करने के उपरांत पानीपत में विशाल सामाजिक क्रातिं समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के ओजस्वी नेतृत्व में प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है और देश को ख्क्वीं सदी में ले जाने का श्री राजीव गांधी का स्वप्न साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे कदम रुकने नहीं चाहिए, हमें प्रगति के पथ पर और आगे बढ़ना है।आतंकवादी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सोनिया गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि वे हर कीमत पर देश की एकता और अखंडता को बनाये रखे क्योकिं आजादी हमें बड़ी मुश्किल से प्राप्त हुई है। इसके लिए हमारे शहीदों ने अनूपम बलिदान दिये है और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेकों कष्ट सहे है। परंतु अब कुछेक लोग मासूम और निर्दाेष लोगों की हत्या करके देश में हिंसा का माहौल पैदा कर रहे हैं। ये लोग देश के दुश्मन है और हमारी एकता के लिए खतरा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को ईद के साथ-साथ आने वाले अन्य त्यौहारों की भी बधाई दी।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना से प्रदेश के लगभग छ: लाख गरीब परिवारों को लाभ होगा, जिसमें अनुसूचित जाति के 3.63 लाख परिवार शामिल है। इस योजना पर 2300 करोड़ रुपये का खर्चा आयेगा। प्रत्येक बस्ती का नक्शा तैयार करके पंचायतों को दिया जायेगा और बस्ती में गलियां सीमेंट और कंकरीट की बनाई जायेगी। बिजली-पानी का प्रबंध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 7000 गांव में से ख् वर्ष के अंदर 5000 गांवों में गरीब लोगों को प्लाट आवटिंत कर दिये जायेंगे। केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सांसद श्री नवीन जिंदल तथा डॉ. अरविंद शर्मा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री फूलचंद मुलाना, विधायक विनोद शर्मा और गीता भुक्कल ने भी जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन, सांसद श्री दीपेन्द्र हुड्डा, शिक्षा मंत्री श्री मांगे राम गुप्ता, राजस्व राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री जिंदल, संसदीय सचिव दूड़ा राम सहित अन्य सांसद, मंत्री व विधायकों के अतिरिक्त मुख्यमत्रिंयों के राजनैतिक सलाहकार प्रोफेसर वीरेन्द्र सिंह एवं मीडिया सलाहकार श्री सुंदरपाल भी उपस्थित थे।

No comments: