Sunday, October 05, 2008

मुलायम के जाते ही तीसरा मोर्चा समाप्त हो गया था : चौटाला


फतेहाबाद, 5 अक्तूबर (निस)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने रविवार दोपहर इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलड़िया के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा तीसरा मोर्चा तो उसी दिन समाप्त हो गया था जिस दिन समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव ने तीसरे मोर्च से किनारा कर परमाणु करार पर केंद्र की यूपीए सरकार को समर्थन देने की घोषणा की थी। पत्रकार सम्मेलन में पूर्व वित मंत्री सम्पत सिंह, इनेलो जिला प्रधान निशान सिंह, विधायक ज्ञानचंद ओड, इनेलो महिला विंग जिला प्रधान कृष्णा पूनिया, रमेश सिंगला रतिया, यादविंद्र रिम्पल, इनेलो ब्लाक फतेहाबाद प्रधान सुरेंद्र लेगा, सुमनलता सिवाच, पवन चुघ सहित कई इनेलो नेता मौजूद थे। पुर्व मुख्यमंत्री चौटाला रविवार को फतेहाबाद जिले के गांव तामसपुरा में पांच इनेलो कार्यकर्ताओ के रस्म भोग श्रद्धाजलिं समारोह में भाग लेने के बाद फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि इनेलो की सम्मान दिवस रैली से लौटते समय तामसपुरा गांव के पाचं इनेलो कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन के प्रश्र पर चौटाला ने कहा कि अभी तक भाजपा से कोई ठोस बातचीत नही हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इनेलो हरियाणा व देश से कांग्रेस का सफाया करने के लिए समान विचारधारा वाले किसी भी राजनैतिक दल से समझौता कर सकती है। उन्होंने कहा हरियाणा की जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुकी है और इनेलो की आशा भरी निगाहों से देख रही है। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में रोज हो रहे मर्डर कानून व्यवस्था के फेल होने का प्रमाण है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी पर से अपना नियंत्रण खो चुके है।क्या लोकसभा चुनावों में महंगाई चुनावी मुद्दा होगी के प्रश्न पर चौटाला ने कहा कि आंतकवाद ने हमारे देश में सारे मसले पृष्ठभूमि में डाल दिए है। आज कोई दिन ऐसा नही बीत रहा जब देश के किसी हिस्से में बम धमाके ना हो रहे हो। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनावों में आंतकवाद ही प्रमुख मुद्दा होगा।देश में पोटा लगाने की बात पर चौटाला ने कहा कि आंतकवाद का खात्मा पोटा लगाने से नही होने वाला है। हमारे देश में मौजुद कानुन आंतकवाद से निपटने में सक्षम है।
लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतात्रिंक गठबंधने से विखरे दलों के फिर इकट्ठा होने के प्रश्र पर चौटाला ने कहा कि उन्हे इस बात पर सब से ज्यादा खुशी होगी कि जिन राजनैतिक दलों ने पहले गठजोड़ कर देश से कांग्रेस का सफाया किया था। वे सभी राजनैतिक दल एक बार फिर इकट्ठे होकर कांग्रेस का इस देश से सूपड़ा साफ कर दे।परमाणु करार पर चौटाला ने कहा कि अखबारों में आ रही खबरों से ही उन्हे पता चला है कि परमाणु करार हो चुका है। उन्होंने कहा कि परमाणु करार से देश को क्या लाभ होगा इस बारे में अभी कुछ नही कहा जा सकता।

No comments: