Monday, October 06, 2008

विजय शर्मा हत्याकांड पर से नही छट पा रहे रहस्य के बादल


फतेहाबाद (सुनील सचदेवा): गत शुक्रवार तीन अक्तूबर की शाम को साढे छ: बजें भारी भीड़ के बीच नगरपालिका बरवाला के सचिव विजय शर्मा की फतेहाबाद के अम्बेदकर पार्क के पास की गई हत्या के मामले पर पड़े रहस्य के पर्दे को घटना के चार दिन बाद भी फतेहाबाद पुलिस नही उठा पाई है। फतेहाबाद के व्यस्त अम्बेदकर पार्क क्षेत्र में लोगों के बीच हुई इस हत्या को लेकर तरह-तरह की अटकले लग रही है। शहर फतेहाबाद में भी नगरपालिका सचिव रहे विजय शर्मा एक मिलनसार व शरीफ व्यकित के तौर पर जाने जाते थे। लोगों की समझ में यह नही आ रहा कि आखिर एक शरीफ आदमी का कोई क्यो कत्ल करेगा। पुलिस इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने में जुटी है।सुत्रों ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस ने अपनी जांच का केंद्र बरवाला क्षेत्र को बना रखा है। फतेहाबाद में मारे गए विजय शर्मा बरवाला में ही नगरपालिका सचिव के पद पर कार्यरत थे। सुत्र बतातें है कि फतेहाबाद पुलिस विजय शर्मा के कार्यकाल में बरवाला मेें गिराए गए अवैध निर्माणों के रिकार्ड को खंगाल रही है। बताते है विजय शर्मा ने अपने कार्यकाल में कुछ ऐसी सम्पतियों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया था जो क्ेे0 से कब्जे में थी ओर आज उन सम्पतियों की बाजार कीमत करोड़ो रूपये थी। पुलिस को शक ही ऐसा व्यक्ति जिसे पालिका सचिव के निर्णय से करोड़ो का नुकसान हुआ हो इस हत्याकांड से जुड़ा हो सकता है। यह भी पता चला है कि मृतक पालिका सचिव विजय शर्मा बरवाला पालिका के पार्षदों के एक धड़े के साथ मिल कर अवैध कब्जा हटाओं अभियान चला रहे थे। पुलिस बरवाला के कई लोगों का मोबाइल रिकार्ड खगाल कर हत्यारे तक पहूंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के सामने मृतक विजय शर्मा के परिवार के लोेगों ने बडे़ पुत्र की सुसराल वालों से चल रहे मतभेदों के बारे में भी बताया था लेकिन पुलिस को विजय शर्मा की हत्या के पीछे परिवारिक कारण नजर नही आ रहे है। एसपी सौरभ सिंह फिलहाल इस मामले में कुछ भी नही बता रहे है लेकिन वे दावा कर रहे है कि अगले दो दिन विजय शर्मा का हत्यारा पुलिस गिरफ्त में होगा। नगरपरिषद़ फतेहाबाद के कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एसपी सौरभ सिंह को एक ज्ञापन देकर पालिका सचिव विजय शर्म के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

No comments: